CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGRERA Fine on Godrej Properties : बिना पंजीयन विज्ञापन पर ₹10 लाख जुर्माना, बिक्री पर रोक

CGRERA Fine on Godrej Properties : बिना पंजीयन विज्ञापन पर ₹10 लाख जुर्माना, बिक्री पर रोक

By Newsdesk Admin
11/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 जून। रायपुर, छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CGRERA) ने रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने कार्रवाई करते हुए “गोदरेज प्रॉपर्टीज रेसिडेंशियल प्लॉट्स” परियोजना के प्रमोटर पर 10 लाख रुपए का आर्थिक दंड लगाया है। (CGRERA Fine on Godrej Properties)

Contents
  • बिना रेरा पंजीयन विज्ञापन या विक्रय कानूनन प्रतिबंधित : CGRERA Fine on Godrej Properties
  • CGRERA की अपील – केवल पंजीकृत परियोजनाओं में ही करें निवेश

साथ ही परियोजना के रेरा पंजीयन प्राप्त होने तक किसी भी प्रकार के क्रय-विक्रय एवं विक्रय संबंधी गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

प्राधिकरण ने जांच के दौरान पाया कि संबंधित प्रमोटर ने भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 3(1) के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए परियोजना का रेरा पंजीयन कराए बिना सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्लॉटों की कीमतों तथा परियोजना से संबंधित जानकारी का विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार किया।

रेरा अधिनियम के अनुसार किसी भी रियल एस्टेट परियोजना का पंजीयन कराए बिना उसका विज्ञापन, विपणन अथवा विक्रय नहीं किया जा सकता। प्राधिकरण ने इस उल्लंघन को गंभीर मानते हुए अधिनियम की धारा 59 के अंतर्गत प्रमोटर पर 10 लाख रुपये का दंड लगाया है।

बिना रेरा पंजीयन विज्ञापन या विक्रय कानूनन प्रतिबंधित : CGRERA Fine on Godrej Properties

CGRERA ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित परियोजना में रेरा पंजीयन प्राप्त होने तक किसी भी प्रकार की बुकिंग, क्रय-विक्रय अथवा विक्रय संबंधी गतिविधियां संचालित नहीं की जाएंगी।

प्राधिकरण ने पुनः स्पष्ट किया है कि बिना रेरा पंजीयन किसी भी भू-संपदा परियोजना का विज्ञापन, विपणन अथवा विक्रय करना कानूनन प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप कठोर कार्रवाई की जाएगी।

CGRERA की अपील – केवल पंजीकृत परियोजनाओं में ही करें निवेश

CGRERA ने आम नागरिकों एवं संभावित गृह क्रेताओं से अपील की है कि किसी भी रियल एस्टेट परियोजना में निवेश करने से पूर्व उसकी रेरा पंजीयन स्थिति की जांच (CGRERA Fine on Godrej Properties) अवश्य करें। केवल पंजीकृत परियोजनाओं में ही निवेश करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की वित्तीय या कानूनी जटिलताओं से बचा जा सके।

Tribal Hostel Development : छात्रावासों को आदर्श बनाने प्रमुख सचिव का सख्त निर्देश, सभी जरूरी व्यवस्थाएं इतने दिनों में दुरुस्त करने के निर्देश
Urban Development : अतिक्रमण और अधूरे कामों पर सख्ती, प्रभारी सचिव ने नगरीय निकायों को दिए बड़े निर्देश
Horrific accident while overtaking : बाइक का फुटरेस्ट युवक के सिर में घुसा, इलाज के दौरान मौत
Deori underbridge closed for five days : वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन
Parivartini Ekadashi 2026 : 21 या 22 सितंबर कब है परिवर्तिनी एकादशी 2026? जानिए सटीक तारीख और पूजा के शुभ मुहूर्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nagri Gambling Case
Nagri Gambling Case : जंगल में जुआ खेल रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, 1.43 लाख का सामान जब्त

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नगरी पुलिस…

Magarlod Robbery
Magarlod Robbery : मगरलोड में चाकू दिखाकर लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े गए

मगरलोड क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट…

Teeja Free Food Service : तीजा पर मायके गईं बहनों के पतियों की चिंता, विधायक रिकेश सेन ने की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था
Teeja Free Food Service : तीजा पर मायके गईं बहनों के पतियों की चिंता, विधायक रिकेश सेन ने की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था

विधायक रिकेश सेन (Teeja Free Food Service) ने…

Photo Harassment Case : युवती की निजी तस्वीर परिजनों को भेजकर किया परेशान, गुजरात से आरोपी गिरफ्तार

Photo Harassment Case : पुलिस अब यह पता…

Chhattisgarh Municipal Elections
Chhattisgarh Municipal Elections : चार नगर निगम चुनाव में महिला उम्मीदवारों पर फोकस, सक्रिय चेहरों को टिकट देने की तैयारी

Chhattisgarh Municipal Elections : पार्टियों के लिए अब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?