CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Crop Protection Management : फसल बची तो बढ़ेगी कमाई! खरपतवार, कीट और रोग नियंत्रण से 30% तक बढ़ सकती है उपज

Crop Protection Management : फसल बची तो बढ़ेगी कमाई! खरपतवार, कीट और रोग नियंत्रण से 30% तक बढ़ सकती है उपज

By Newsdesk Admin
14/06/2026
Share
Crop Protection Management
Crop Protection Management

सीजी भास्कर, 14 जून :  खेती में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए केवल उन्नत बीज, खाद और सिंचाई (Crop Protection Management)  पर्याप्त नहीं हैं। फसल को नुकसान पहुंचाने वाले खरपतवार, कीट और रोगों का समय पर नियंत्रण भी उतना ही जरूरी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसान शुरुआती अवस्था में इन समस्याओं की पहचान कर उचित प्रबंधन करें तो फसल उत्पादन में 25 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। वहीं लापरवाही की स्थिति में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Contents
  • फसल के शुरुआती 30 दिन सबसे अहम
  • सही पहचान के बाद ही करें नियंत्रण
  • वैज्ञानिक तरीके अपनाने से बढ़ा उत्पादन
  • कम लागत में अधिक उत्पादन का रास्ता

फसल के शुरुआती 30 दिन सबसे अहम

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार फसल अंकुरण के बाद के पहले 20 से 30 दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इसी दौरान खेतों में खरपतवार तेजी से विकसित होते हैं और फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्व, नमी, धूप तथा उर्वरकों का बड़ा हिस्सा अपने उपयोग में ले लेते हैं। इसका सीधा असर फसल की बढ़वार और उत्पादन पर पड़ता है।

धान, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, दलहन और तिलहन फसलों में इस अवधि के दौरान विशेष निगरानी और प्रबंधन की आवश्यकता होती है।

सही पहचान के बाद ही करें नियंत्रण

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार की दवा या रसायन का उपयोग करने से पहले समस्या की सही पहचान करना जरूरी है। कीट प्रकोप होने पर पत्तियों में छेद, पीलापन, सिकुड़न या रस चूसने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। वहीं रोग लगने पर पत्तियों और तनों पर काले, भूरे या पीले धब्बे नजर आ सकते हैं।

खरपतवार मुख्य फसल के साथ उगने वाले अवांछित पौधे होते हैं, जो फसल की वृद्धि को प्रभावित करते हैं और उत्पादन घटा देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना पहचान के दवाओं का उपयोग करने से आर्थिक नुकसान के साथ मिट्टी की गुणवत्ता और लाभकारी कीटों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

वैज्ञानिक तरीके अपनाने से बढ़ा उत्पादन

कोरबा जिले के करतला विकासखंड के किसान रोहित कुमार राठिया ने बताया कि वे मानसून से पहले मिश्रित फसलों के बीजों का उपयोग करते हैं और फसल उगने के लगभग एक माह बाद खेत की जुताई करते हैं। इससे खरपतवार नियंत्रण के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता और फसल की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि नियमित खरपतवार, कीट और रोग प्रबंधन अपनाने से उनकी फसल की पैदावार में लगभग 20 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। इससे उत्पादन बढ़ने के साथ आय में भी सुधार हुआ है।

कम लागत में अधिक उत्पादन का रास्ता

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि वैज्ञानिक खेती और समय पर फसल संरक्षण उपाय अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। नियमित निरीक्षण, संतुलित पोषण प्रबंधन और विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार कीट एवं रोग नियंत्रण किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

दुर्ग में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपए तक लेते थे कमीशन
Bihar Assembly Election 2025 : प्रवासी प्रभारी विधायक रिकेश बिहार रवाना, कहा – फिर बन रही एनडीए सरकार
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब-डीएमएफ घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, ढेबर-टुटेजा की 1400 करोड़ से ज्यादा संपत्ति कुर्क
School Inspection : आकस्मिक निरीक्षण में खुली पोल, प्राचार्य-शिक्षक नदारद, कलेक्टर ने बच्चों को खुद पढ़ाया गणित
कोरबा में महिलाओं के सम्मान को लेकर प्रदर्शन, बजरंग दल और विहिप ने किया पुतला दहन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Serious criminal case
Serious criminal case : जल्दी अमीर बनने की सनक में 5 साल के मासूम की हत्या, आरोपी ने पार की हैवानियत की हद

Serious criminal case : जशपुर जिले के सन्ना…

National Highway Accident
National Highway Accident : हाईवे 43 पर धू-धूकर जला केमिकल लोड ट्रक, एक घंटे तक लगा जाम

National Highway Accident

The onset of winter
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड की दस्तक, उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

The onset of winter : छत्तीसगढ़ में उत्तरी…

Special medical arrangements
Special medical arrangements : पटाखों से चोट पर SIMS अलर्ट, इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम तैयार

सीजी भास्कर, 09 नवंबर। पटाखों और आतिशबाजी से…

Achievement Indian Air Force
Achievement Indian Air Force : 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा वायुसेना का विमान, भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Achievement Indian Air Force : इतनी ऊंचाई पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?