CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » U-19 Women Cricket Team  : छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

U-19 Women Cricket Team  : छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

By Newsdesk Admin
13/06/2026
Share
U-19 Women Cricket Team 
U-19 Women Cricket Team 

सीजी भास्कर, 13 जून :  छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर महक नरवासे (U-19 Women Cricket Team) ने प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे के लिए महक नरवासे को टी-20 और वनडे दोनों टीमों का उपकप्तान बनाया गया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

Contents
  • मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं
  • मेहनत और अनुशासन से हासिल किया मुकाम
  • खेल प्रतिभाओं को मिल रहा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शनिवार को राजनांदगांव जिले की युवा क्रिकेटर महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर महक का सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महक की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार या राजनांदगांव जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

मेहनत और अनुशासन से हासिल किया मुकाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि महक नरवासे ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह सफलता हासिल की है। आज प्रदेश की बेटियां खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि महक आगामी श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) में शानदार प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।

खेल प्रतिभाओं को मिल रहा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। महक का भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान के रूप में चयन प्रदेश में विकसित हो रहे खेल माहौल और खिलाड़ियों को मिल रहे अवसरों का उत्कृष्ट उदाहरण है। महक नरवासे ने सम्मान और शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उनके पिता राधेश्याम नरवासे, महापौर मधुसूदन यादव, कोच मनोज तिवारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शुभमन गिल के शतक से इंग्लैंड हैरान! जोनाथन ट्रॉट बोले- ‘वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी, भविष्य उज्ज्वल है’
India vs South Africa : 358 रन भी कम पड़ गए, क्रिकेट फैंस के दिलों पर भारी पड़े ये 5 ज़ख्म – जानिए मैच पलटा कैसे
Virat Kohli injured in Afghanistan series : ऋतुराज को मिल सकता है मौका
India vs SA 1st ODI : भारत ने रांची वनडे में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया, अब रायपुर में भिड़ंत
PBKS vs MI  : आज होगा पहाड़ों में महामुकाबला, पंजाब और मुंबई के लिए ‘करो या मरो’ की जंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Local News Today
Raigarh Local News Today : सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाना पड़ा महंगा, नगर निगम ने वसूला जुर्माना

सीजी भास्कर, 19 जून :  घर या दुकान…

Bilaspur Scooter Robbery Arrest
Bilaspur Scooter Robbery Arrest : चलती स्कूटी पर चाकू मारकर सनसनीखेज लूट, पुलिस ने 3 शातिर लुटेरों को दबोचा

सीजी भास्कर, 19 जून :  छत्तीसगढ़ के न्यायधानी…

Bilaspur Coal Washery Protest
Bilaspur Coal Washery Protest : कोल वाशरी के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, बोले- ‘खेत और पर्यावरण बचाने आर-पार की जंग

सीजी भास्कर, 19 जून : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर…

Korba Truck Driver Attack
Korba Truck Driver Attack : ट्रक ड्राइवर से लूट की कोशिश, विरोध करने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला 

सीजी भास्कर, 19 जून :  छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी…

Raigarh Online Fraud Business
Raigarh Online Fraud Business : खुद को रायपुर का व्यापारी बताकर एल्युमिनियम कारोबारी से धोखाधड़ी

सीजी भास्कर, 19 जून : छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?