CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MGNREGA Worker Harassment Case : मनरेगा काम पर जा रही महिला के साथ रास्ते में वारदात

MGNREGA Worker Harassment Case : मनरेगा काम पर जा रही महिला के साथ रास्ते में वारदात

By Newsdesk Admin
13/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 जून। मनरेगा के काम के लिए घर से निकली एक आदिवासी महिला को रास्ते में मिली लिफ्ट भारी पड़ गई। महिला को लगा कि बाइक सवार उसकी मदद कर रहे हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद सुनसान जगह पर बाइक रुक गई और उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर दोनों युवक घबरा गए और अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकले। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। (MGNREGA Worker Harassment Case in Khairagarh)

मामला साल्हेवारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय महिला 8 जून को चूल्हा खोदरा जंगल तालाब इलाके में मनरेगा कार्य के लिए फोटो खिंचवाने जा रही थी। वह पैदल जा रही थी, तभी रास्ते में देवपुराघाट के रहने वाले सिरताज खान और उसका एक साथी मोटरसाइकिल से पहुंचे। उन्होंने महिला से पूछा कि वह कहां जा रही है। महिला ने बताया कि वह मनरेगा के काम के लिए जा रही है। इस पर दोनों ने कहा कि वे भी उसी तरफ जा रहे हैं और उसे छोड़ देंगे।

महिला उनके भरोसे में आ गई और बाइक पर बैठ गई। पुलिस के अनुसार कुछ दूर जाने के बाद दोपहर करीब सवा तीन बजे बांधाटोला में एक खेत के पास बाइक रोक दी गई। आरोप है कि वहां दोनों युवकों ने महिला का हाथ और बांह पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

हालांकि, महिला ने हिम्मत नहीं हारी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला का विरोध देखकर दोनों आरोपी घबरा गए और मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। यही मोटरसाइकिल बाद में पुलिस के लिए आरोपियों तक पहुंचने का सबसे बड़ा सुराग साबित हुई।

घटना के दो दिन बाद महिला ने साल्हेवारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। (MGNREGA Worker Harassment Case in Khairagarh) इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने देवपुराघाट निवासी सिरताज खान (29) और रितेश मारकंडे (18) को पकड़ लिया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पहचान परेड की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस पूरे मामले (MGNREGA Worker Harassment Case) में सबसे अहम बात यह रही कि महिला ने डरने के बजाय तुरंत विरोध किया। उसकी सूझबूझ और हिम्मत की वजह से आरोपी मौके से भागने पर मजबूर हुए और आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गए।

 

Paddy Procurement Review : कलेक्टर ने राइस मिल व फोहा मिल का स्टॉक वेरिफिकेशन करने के दिए निर्देश
Chhattisgarh Scam Case : हाईकोर्ट से अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को जमानत, कस्टम मिलिंग मामले में बड़ी राहत
Bilaspur Durga Utsav : स्वर्ण जयंती पर अरपा तट पर 2 लाख वर्गफुट पंडाल और 25 फीट की भव्य प्रतिमा
भिलाई में महापौर परिषद् सदस्य और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, महिला को जान से मारने की धमकी दे बोला – “दो दिन के अंदर मकान छोड़ दो”
Supreme Court SIT :  कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के मामले की जांच करेंगे ये तीन अफसर, जानिए कौन हैं वो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Local News Today
Raigarh Local News Today : सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाना पड़ा महंगा, नगर निगम ने वसूला जुर्माना

सीजी भास्कर, 19 जून :  घर या दुकान…

Bilaspur Scooter Robbery Arrest
Bilaspur Scooter Robbery Arrest : चलती स्कूटी पर चाकू मारकर सनसनीखेज लूट, पुलिस ने 3 शातिर लुटेरों को दबोचा

सीजी भास्कर, 19 जून :  छत्तीसगढ़ के न्यायधानी…

Bilaspur Coal Washery Protest
Bilaspur Coal Washery Protest : कोल वाशरी के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, बोले- ‘खेत और पर्यावरण बचाने आर-पार की जंग

सीजी भास्कर, 19 जून : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर…

Korba Truck Driver Attack
Korba Truck Driver Attack : ट्रक ड्राइवर से लूट की कोशिश, विरोध करने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला 

सीजी भास्कर, 19 जून :  छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी…

Raigarh Online Fraud Business
Raigarh Online Fraud Business : खुद को रायपुर का व्यापारी बताकर एल्युमिनियम कारोबारी से धोखाधड़ी

सीजी भास्कर, 19 जून : छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?