CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दो बंदरों की लड़ाई ने रोक दी ट्रेन, एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित, एक ने छीना केला दूसरे को नहीं मिला तो रबर फेंक मारा जो ओवरहेड वायर से टकराया और हुआ शॉर्ट सर्किट

दो बंदरों की लड़ाई ने रोक दी ट्रेन, एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित, एक ने छीना केला दूसरे को नहीं मिला तो रबर फेंक मारा जो ओवरहेड वायर से टकराया और हुआ शॉर्ट सर्किट

By Newsdesk Admin
07/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 07 दिसंबर। रेलवे स्टेशन पर दो बंदरों की लड़ाई से ट्रैनों की रफ्तार थम गई और एक घंटे बाद मरम्मत कर ट्रेनें एक के बाद एक रवाना की गईं। आपको बता दें कि यह पूरा मामला आज बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर घटित हुआ। यहां दो बंदरों की लड़ाई की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थम गई और करीब एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर दो बंदर केले के लिए लड़ने लगे, मामला इतना गंभीर हो गया कि इसका असर ट्रेन परिचालन पर भी हुआ। दरअसल बंदरों के बीच हुई लड़ाई के दौरान ओवरहेड तार टूटकर प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन की बोगी पर गिर गया। इसके कारण करीब एक घंटे तक ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं।

एक शख्स स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर केला लेकर खड़ा था, जिसे एक बंदर ने छीन लिया। दूसरे बंदर को भी वो केला चाहिए था जिसके चलते दोनों में लड़ाई होने लगी। लड़ाई के दौरान बंदर फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गए जहां एक बंदर ने रबर जैसी कोई चीज उठाकर दूसरे बंदर पर फेंकी, जो ओवरहेड वायर से टकराई, इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और वायर टूट गया। तार गिरने के कारण बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस करीब 15 मिनट लेट हो गई। अन्य ट्रेनों को भी दूसरे स्टेशनों पर रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तार को दुरुस्त किया तब जाकर ट्रेनें सामान्य रूप से चल सकीं।

Kondagaon Accident : पार्किंग में खड़े ट्रक से टकराई SUV, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मौत की रफ्तार, हाईवा ने बाइक सवारों को कुचला, एक की हालत नाजुक
12 दिन बाद सुलझी गुत्थी: ट्रेन से लापता अर्चना तिवारी UP में सुरक्षित मिलीं
Instagram Arrest : इंस्टाग्राम पर फेम पाने की सनक पड़ी भारी, चाकू लहराते वीडियो के बाद पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार
लू की चपेट में छत्तीसगढ़, 24-27 अप्रैल अलर्ट; 3 दिन में 2-3° बढ़ेगा तापमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tender Dispute
Chhattisgarh Tender Dispute : गुड़ खरीदी में करोड़ों का अतिरिक्त खर्च! टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल

Chhattisgarh Tender Dispute: खाद्य विभाग की सचिव रीना…

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?