CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Land Dispute Murder in Balrampur : चाचा-भतीजे ने कुल्हाड़ी से किया युवक की हत्या

Land Dispute Murder in Balrampur : चाचा-भतीजे ने कुल्हाड़ी से किया युवक की हत्या

By Newsdesk Admin
15/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 15 जून। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के डवरा चौकी क्षेत्र में जमीन बंटवारे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। (Land Dispute Murder in Balrampur)

Contents
  • जमीन के हिस्से को लेकर था विवाद : Land Dispute Murder in Balrampur
  • कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या
  • दोनों आरोपी भेजे गए जेल : Land Dispute Murder in Balrampur

जमीन के हिस्से को लेकर था विवाद : Land Dispute Murder in Balrampur

मृतक की पहचान लिलौटी निवासी दिलबर (40) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, परिवार में जमीन का बंटवारा हो चुका था, लेकिन आरोपी संजय रवि और नंदकेश्वर रवि बंटवारे से संतुष्ट नहीं थे। उन्हें संदेह था कि दिलबर ने अपने हिस्से में ज्यादा जमीन रख ली है।

13 जून की शाम दिलबर अपने प्रधानमंत्री आवास में अकेले थे। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।

कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कुल्हाड़ी से दिलबर के कान, गर्दन और हाथ की उंगली पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

दोनों आरोपी भेजे गए जेल : Land Dispute Murder in Balrampur

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने संजय कुमार रवि (32) और नंदकेश्वर रवि (55) को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बढ़ रही गर्मी, अगले 48 घंटे में 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान..
Hanging Solar Fencing : हाथियों की घुसपैठ रोकने वन विभाग का नया प्रयोग – ‘हैंगिंग सोलर फेंसिंग’ से 200 मीटर पहले ही मिलेगी चेतावनी
चीतल के अंतिम संस्कार में पेट्रोल के इस्तेमाल पर बवाल, रेंजर को नोटिस
Project Failure  :  27 करोड़ की परियोजनाएं अधूरी, खर्च के बाद भी जनता सुविधाओं से वंचित
Gambling Raid Durg : दुर्ग में जुए का बड़ा फड़ पकड़ाया, 39 नामचीन रसूखदार आरोपित दबोचे गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Takhatpur School
Takhatpur School : तखतपुर स्कूल में बच्चों से उठवाई भारी पानी की बाल्टी, वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए आदेश

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद…

Transformer Fire
Transformer Fire : बालोद के बिजली सब-स्टेशन में अचानक भड़की आग, 160 एमवीए ट्रांसफार्मर धू-धूकर जला, उठता रहा धुएं का गुबार

गुरूर थाना क्षेत्र के बोहराडीह-मुजगहन गांव स्थित 220/132…

Cyber Cell
Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश में…

Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके
Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके

राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया (Smart PDS Portal) नए…

B.Ed Admission 2026 : चार सूची के बाद भी 5240 सीटें खाली, आगे फिर शुरू होगी काउंसलिंग
B.Ed Admission 2026 : चार सूची के बाद भी 5240 सीटें खाली, आगे फिर शुरू होगी काउंसलिंग

छत्तीसगढ़ में बीएड प्रवेश प्रक्रिया (B.Ed Admission 2026)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?