CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खबर Bhilai : रात 2 बजे भिलाई की चौहान ग्रीन वैली के 6th फ्लोर पर युवक किसे दे रहा फ्लाइंग Kiss, आसामाजिक तत्वों की रात-रात आवाजाही से लोग परेशान, देखिए विडियो

खबर Bhilai : रात 2 बजे भिलाई की चौहान ग्रीन वैली के 6th फ्लोर पर युवक किसे दे रहा फ्लाइंग Kiss, आसामाजिक तत्वों की रात-रात आवाजाही से लोग परेशान, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
08/12/2024
Share

⭕ सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता ने फिर लिखा दुर्ग SP को पत्र

⭕ कहा – कभी भी हो सकता है क्राइम, सुरक्षित नहीं रह गई सोसायटी

सीजी भास्कर, 08 दिसंबर। रात लगभग पौने 2 बजे कुछ युवक भिलाई की चौहान ग्रीन वैली की 6वीं मंजिल से लिफ्ट की ओर आते हैं, इसी दौरान एक बंद फ्लैट के सामने लगे सीसीटीवी को देख कर एक युवक फ्लाइंग किस करता है। यूं तो यह घटना आम हो सकती थी मगर यह वही फ्लैट हैं जिसमें पिछले हफ्ते एक युवक लिफ्ट की ओर देर रात आते समय बंद फ्लैट की खिड़की टटोलने लगा था। फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात युवक की यह हरकत कैद होने के बाद अधिवक्ता ने दिल्ली से अपने भिलाई सीसीटीवी कैमरे को मोबाइल पर एक्सेस कर जब फुटेज देखा तो तत्काल उन्होंने दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला को जागरूकतावश चोरी जैसे अपराध की आशंका व्यक्त करते हुए शिकायती ई मेल भेजा था।

देखिए विडियो 👇

https://www.facebook.com/share/v/1BV6mjiboq/?mibextid=oFDknk

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने तत्काल एसपी के निर्देश पर सीसीटीवी में दिखाई दे रहे युवक को खोज निकाला। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि लिफ्ट ऊपर आने में हो रहे विलंब के चलते खाली समय वह खिड़की देखने लगा था उसका कोई इरादा चोरी का नहीं था, मानवीय भूल और अज्ञानतावश उसने खिड़की को छुआ। बयान के बाद शिकायतकर्ता को जानकारी दे युवक का बयान दर्ज कर हिदायत देते हुए पुलिस ने उसे जाने दिया था।

आपको बता दें कि उसी फ्लैट के सामने फिर एक ऐसी हरकत हुई जो कि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता दम्पत्ति को पुनः शिकायत करने विवश करती है। दिल्ली से अधिवक्ता श्रीवास्तव दम्पत्ति ने बताया कि शिकायत का मकसद यह बताना है कि क्षेत्र में इन दिनों रात भर गुंडे और नशेड़ी युवकों की लगातार आवाजाही बनी रहती है, ये लोग आम रहवासियों का जीना दुश्वार किए हुए हैं। बाहर से आकर फ्लैट्स फ्लोर और खाली जगहों पर कार या दुपहिया खड़े कर नशे का सेवन करते हैं। आखिर देर रात सीसीटीवी की ओर देख कर फ्लाइंग kiss के पीछे इनका मकसद क्या है? ये पौने 2 बजे रात को ग्रुप बना क्यों निकले हुए हैं?

उन्होंने बताया कि स्मृति नगर स्थित चौहान ग्रीन वैली में रात में लगभग 2 बजे 6वीं मंजिल, टॉवर डी -11 की लिफ्ट के प स आकर कैमरे को फ्लाइंग किस देने का मकसद क्या है? कुल मिला कर सोसायटी अच्छी तरह से सुरक्षित नहीं है और युवा दिन-रात पूरी सोसायटी में खुलेआम घूमते रहते हैं। कभी भी कोई हादसा हो सकता है क्योंकि बार-बार ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं। दुर्ग एसपी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि यह आपकी जानकारी और आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया है।

देखिए नवंबर महीने में इसी जगह का विडियो 👇

https://www.facebook.com/share/r/15NoVq8qbK/?mibextid=oFDknk


तेलीबांधा के रेस्टोरेंट में खूनी खेल, रोहित सिंह तोमर का आतंक, प्रॉपर्टी डीलर की जान लेने की…
बिलासपुर में युवक ने खुद को लगाई आग, 80% झुलसा,युवक की हालत गंभीर
Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government : अवैध रेत उत्खनन पर भाजपा पर मिलीभगत का आरोप
Kanpur Metro का काम कर रही Turkiye की कंपनी भागी…! ठेकेदारों का 80 करोड़ रुपये बकाया
CM Program Clash: बिलासपुर के रहंगी में सीएम कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों में नोकझोंक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?