CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Operation Clean : मानसून में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 210 से ज्यादा हॉटस्पॉट पर चलेगा पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’

Operation Clean : मानसून में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 210 से ज्यादा हॉटस्पॉट पर चलेगा पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’

By Newsdesk Admin
17/06/2026
Share
Operation Clean
Operation Clean

सीजी भास्कर, 17 जून :  राजधानी रायपुर में मानसून की दस्तक के साथ ही नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ने की तैयारी कर ली है। शहर में तेजी से फैल रहे नशीले पदार्थों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए रायपुर पुलिस ‘ऑपरेशन क्लीन’ (Operation Clean) शुरू करने जा रही है। इस विशेष अभियान के तहत उन इलाकों को चिन्हित किया गया है, जहां लगातार कार्रवाई के बावजूद नशीली टेबलेट, सिरप, कैप्सूल और गांजा की अवैध बिक्री जारी है। पुलिस ने तस्करों के नाम, मोबाइल नंबर, ठिकाने और उनके नेटवर्क का विस्तृत डाटा तैयार कर लिया है। इस बार कार्रवाई केवल छोटे तस्करों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे सप्लाई चेन को निशाने पर लिया जाएगा।

Contents
  • 210 से ज्यादा हॉटस्पॉट पुलिस के रडार पर
  • तस्करों ने बदला सप्लाई का तरीका
  • दूसरे राज्यों से हो रही सप्लाई
  • बड़े तस्करों पर भी शिकंजा

210 से ज्यादा हॉटस्पॉट पुलिस के रडार पर

रायपुर पुलिस ने शहर में नशे के कारोबार से जुड़े कुल 211 हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं। इनमें सेंट्रल जोन के 56, वेस्ट जोन के 93 और नॉर्थ जोन के 62 क्षेत्र शामिल हैं। तेलीबांधा, हीरापुर, टाटीबंध, खमतराई, उरला और दलदल सिवनी जैसे इलाके प्रमुख हॉटस्पॉट के रूप में सामने आए हैं। पुलिस का दावा है कि इन सभी स्थानों पर एक साथ दबिश देकर नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने की रणनीति तैयार की गई है। नशा विरोधी अभियान (Operation Clean) के तहत तस्करों को संरक्षण देने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तस्करों ने बदला सप्लाई का तरीका

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि कार्रवाई बढ़ने के बाद तस्करों ने नशे की सप्लाई का तरीका बदल दिया है। अब ट्रांसपोर्ट कंपनियों, कुरियर सेवाओं और यात्री बसों के माध्यम से नशीले पदार्थों की खेप भेजी जा रही है। कई मामलों में कपड़ों, मशीनरी और खाने-पीने की वस्तुओं के बीच नशे का सामान छिपाकर पार्सल भेजने की जानकारी मिली है। हाल ही में मशीन के नाम पर बुक किए गए एक पार्सल से गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने अपनी निगरानी और सख्त कर दी है।

दूसरे राज्यों से हो रही सप्लाई

पुलिस के अनुसार ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित टेबलेट, कैप्सूल और नशीले सिरप राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। कार्रवाई के दबाव के चलते तस्करों ने अब दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी और बेमेतरा जैसे जिलों में नशे का सामान डंप करना शुरू कर दिया है। इसके बाद छोटी-छोटी खेप बनाकर रायपुर में सप्लाई की जा रही है, जिससे पुलिस की नजरों से बचा जा सके।

बड़े तस्करों पर भी शिकंजा

पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद कई बड़े तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि कई अपराधियों को जिलाबदर किया गया है। इसके बावजूद उनके सहयोगी और करीबी लोग अवैध कारोबार को आगे बढ़ाने में सक्रिय हैं। पुलिस ने तस्करी में शामिल दो पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिससे इस नेटवर्क की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि अब तक 332 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 78 आरोपी अन्य राज्यों के हैं। पुलिस नए तस्करों और उनके नेटवर्क की पहचान कर रही है तथा जल्द ही उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि शहर को नशामुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

Raipur Robbery Case : दिनदहाड़े लूट का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
🛑 कवर्धा जिले के बिरनपुर में चाकूबाजी ⭕ आरोपी ने कई लोगों पर किया चाकू से हमला ⭕ एक की मौत ⭕ चार लोग घायल, भूपेश ने कहा – “अब किस मुंह से गृह मंत्री बने रहेंगे विजय शर्माजी..❓
नौटंकी में डांस करने रायपुर के एक पिता ने 50 हजार में बेच दी 4 बेटियां, दलालों ने सेक्स रैकेट में धकेला, रोहतास से रेस्क्यू कर 41 लड़कियां लाईं गईं छत्तीसगढ़
Durgapur Gangrape Case : पहले छात्रा से दरिंदगी, फिर 5000 रुपए का ऑफर… पीड़िता के पिता बोले- बंगाल में ‘औरंगजेब का शासन’
Crime Against Senior Citizens : बुजुर्गों के लिए सबसे खतरनाक बना छत्तीसगढ़, NCRB रिपोर्ट में खुलासा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DOC Cake Scam
DOC Cake Scam : लाखों के माल की धोखाधड़ी में फरार ट्रांसपोर्टर रायपुर से गिरफ्तार, ट्रक चालक की तलाश जारी

35.222 टन डीओसी साल बीज खली गंतव्य तक…

PWD Secretary Inspection : सड़कों पर उतरे पीडब्ल्यूडी सचिव, अफसरों की लगाई क्लास
PWD Secretary Inspection : सड़कों पर उतरे पीडब्ल्यूडी सचिव, अफसरों की लगाई क्लास

कोरबा जिले में सड़कों की मरम्मत और निर्माण…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम, सूचना देने वालों से पुलिस ने मांगी मदद

दुर्ग में हत्या के मामले में फरार आरोपी…

Bhuvneshwar Kumar Comeback : 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर की वापसी, अर्शदीप की चोट से बदला स्क्वॉड
Bhuvneshwar Kumar Comeback : 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर की वापसी, अर्शदीप की चोट से बदला स्क्वॉड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक टी20 मुकाबले…

Dhruv Rathee
Dhruv Rathee : ध्रुव राठी के खिलाफ वकील की शिकायत, सेना और पुलिस को लेकर बयान पर कार्रवाई की मांग

यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों (Dhruv…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?