CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राज्य वक्फ बोर्ड ने 300 एकड़ जमीन पर किया दावा, नोटिस मिलने के बाद किसानों की हालत खराब, सौ से ज्यादा कृषकों को मिला नोटिस, कहा – “पीढ़ियों से जिस जमीन पर खेती कर रहे उस पर वक्फ बोर्ड की नजर”

राज्य वक्फ बोर्ड ने 300 एकड़ जमीन पर किया दावा, नोटिस मिलने के बाद किसानों की हालत खराब, सौ से ज्यादा कृषकों को मिला नोटिस, कहा – “पीढ़ियों से जिस जमीन पर खेती कर रहे उस पर वक्फ बोर्ड की नजर”

By Newsdesk Admin 08/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 08 दिसंबर। कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र में स्टेट वक्फ बोर्ड की तरफ से किसानों को नोटिस भेजने और उनकी जमीन पर दावा किए जाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लातूर जिले के 100 से अधिक किसानों ने दावा किया कि वक्फ बोर्ड ने उन्हें नोटिस भेजा है। किसानों का कहना है कि जिस जमीन पर वे कई पीढ़ियों से खेती करते आ रहे हैं, वक्फ बोर्ड अब उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है।

किसानों ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि छत्रपति संभाजीनगर में महाराष्ट्र राज्य वक्फ न्यायाधिकरण में इस संबंध में दावा अर्जी दायर की गई है। इसके बाद वक्फ न्यायाधिकरण द्वारा 103 किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनके पास कुल 300 एकड़ की जमीन है। नोटिस पाने वाले किसान तुकाराम कंवटे ने मीडिया को बताया कि ये जमीन हमें पीढ़ियों से विरासत में मिली है, ये वक्फ संपत्ति नहीं हैं। हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र सरकार हमें न्याय दे। इस मामले पर अदालत में दो सुनवाई हो चुकी है और अगली सुनवाई 20 दिसंबर को है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड के कामकाज को सुव्यवस्थित करने और इसकी संपत्तियों के कुशल प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए इस वर्ष 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ विधेयक पेश किया था। इसके बाद विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति के पास भेज दिया गया था। इससे पहले कर्नाटक में वक्फ बोर्ड की और से कुछ किसानों को नोटिस जारी किया था, जिस पर काफी विवाद हुआ। उत्तर कर्नाटक में विजयपुरा जिले के कुछ किसानों ने अक्टूबर महीने में आरोप लगाया था कि वक्फ बोर्ड ने उन्हें जमीन खाली करने के नोटिस दिए हैं क्योंकि बोर्ड ने इन जमीनों पर अपना दावा जताया है।

You Might Also Like

Raipur Late Night Clash Bismil Ki Mehfil : ‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद देर रात सड़क पर भिड़ंत, टक्कर से शुरू हुआ बवाल

Chhattisgarh Budget Session 2047 Vision: अभिभाषण में ‘Viksit Chhattisgarh 2047 Vision’ की रोडमैप, बस्तर-नक्सल नीति पर साफ संदेश

Kawasi Lakhma Assembly Return: सालभर बाद सदन में कदम, भाजपा विधायकों से गर्मजोशी

Chhattisgarh Budget Session: बजट सत्र की आज से शुरुआत, सदन में गूंजेंगे आर्थिक एजेंडे

Gariaband Suicide Case: स्कूल के सामने फंदे पर मिला युवक का शव, सुबह-सुबह इलाके में फैली सनसनी

Newsdesk Admin 08/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Late Night Clash Bismil Ki Mehfil : ‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद देर रात सड़क पर भिड़ंत, टक्कर से शुरू हुआ बवाल

राजधानी रायपुर में रविवार देर रात ‘बिस्मिल की…

CM Sai Condolence Mukul Roy : सीएम साय ने जताया शोक, मुकुल रॉय के राजनीतिक सफ़र को बताया प्रेरणास्रोत

सीजी भास्कर 23 फ़रवरी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

Naxal Surrender Chhattisgarh : BBM डिवीजन के 15 नक्सली 3 मार्च तक करेंगे सरेंडर, गृहमंत्री शर्मा का भरोसा

छत्तीसगढ़ में नक्सल आत्मसमर्पण की कड़ी में बड़ा…

Rajim Theft Case Arrest : सूने घर का ताला तोड़कर 96 हजार के जेवर उड़ाने वाला आरोपी दबोचा गया

गरियाबंद-आशुतोष सिंह : गरियाबंद जिले के राजिम थाना…

Rikesh Sen Open Heart Surgery Help : मानवता की जीत, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मासूम रुद्रांश को दिया नया जीवन

सीजी भास्कर, 23 फरवरी। Rikesh Sen Open Heart…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Late Night Clash Bismil Ki Mehfil : ‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद देर रात सड़क पर भिड़ंत, टक्कर से शुरू हुआ बवाल

23/02/2026
छत्तीसगढ़बजटराज्य

Chhattisgarh Budget Session 2047 Vision: अभिभाषण में ‘Viksit Chhattisgarh 2047 Vision’ की रोडमैप, बस्तर-नक्सल नीति पर साफ संदेश

23/02/2026
छत्तीसगढ़बजटराज्य

Kawasi Lakhma Assembly Return: सालभर बाद सदन में कदम, भाजपा विधायकों से गर्मजोशी

23/02/2026
छत्तीसगढ़बजटराज्य

Chhattisgarh Budget Session: बजट सत्र की आज से शुरुआत, सदन में गूंजेंगे आर्थिक एजेंडे

23/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?