CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Knife Attack Case  : क्रिकेट मैदान में खूनी बवाल, मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

Knife Attack Case  : क्रिकेट मैदान में खूनी बवाल, मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share
Knife Attack Case 
Knife Attack Case 

सीजी भास्कर, 16 जून :  राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने पहुंचे एक युवक पर मुखबिरी के शक में जानलेवा हमला (Knife Attack Case) करने का मामला सामने आया है। आरोपित और उसके साथियों ने युवक को घेरकर पहले गाली-गलौज की और फिर चाकू तथा डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फरीदनगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग निवासी 28 वर्षीय नीलकंठ ध्रुव 14 जून की शाम करीब 6:30 बजे अपने दोस्तों के साथ बिरगांव स्थित शहीद नंद कुमार पटेल कॉलेज मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। इसी दौरान डेरापारा बिरगांव निवासी अमन उइके अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपितों ने नीलकंठ पर अपने चचेरे भाई की मुखबिरी कर उसे जेल भिजवाने का आरोप लगाया और इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

एफआईआर के मुताबिक नीलकंठ ने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपित आक्रोशित हो गए। आरोप है कि अमन उइके ने अपने पास रखे चाकू से नीलकंठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसकी बाईं जांघ और दाहिने घुटने के ऊपर गंभीर चोटें आईं। वहीं अन्य आरोपितों ने डंडों से हमला कर उसके हाथ और भुजा को घायल कर दिया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपित लगातार उस पर हमला कर रहे थे और उसे जान से मारने की नीयत से वार कर रहे थे। घटना के दौरान मैदान में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच नीलकंठ का भाई कृष्णा ध्रुव और अरमान ध्रुव मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव करने का प्रयास किया।

परिजनों के हस्तक्षेप के बाद नीलकंठ को वहां से निकलने का मौका मिला और वह अपनी जान बचाकर घटनास्थल से भाग निकला। बाद में घायल युवक ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है (Knife Attack Case)।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

Online Betting India : होटल के कमरे से चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर गिराया बड़ा नेटवर्क
Ganja Smuggling Bus : लग्जरी बस बनी नशे की खेप का जरिया, बॉर्डर पर पुलिस ने तोड़ी तस्करी की कमर
Pamgarh Police Case : नहर में बहती मिली नवजात की लाश, जांजगीर में सनसनी, 1-2 दिन पुराना शव, पुलिस जांच में जुटी
पाटन में दिल दहला देने वाली घटना, छोटे भाई ने पेट्रोल छिड़क कर बड़े भाई को जिंदा जलाया, पारिवारिक विवाद में घटना को दिया अंजाम
एल्विश यादव के घर पर 24 राउंड फायरिंग : बिग बॉस विनर और परिवार सुरक्षित, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pappu Yadav Protest
Pappu Yadav Protest : राम मंदिर पर कथित टिप्पणी को लेकर Pappu Yadav Protest, कोरबा में पुतला दहन

कोरबा में राम मंदिर और पुजारियों को लेकर…

CGPSC SI Result 2024 : सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर भर्ती का रिजल्ट जारी
CGPSC SI Result 2024 : सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर भर्ती का रिजल्ट जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC SI Result 2024)…

Cabinet Decisions : AI मिशन से लेकर BEML प्लांट तक, साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले
Cabinet Decisions : AI मिशन से लेकर BEML प्लांट तक, साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार…

PNG Gas Pipeline : घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस, सिलेंडर के झंझट से मिलेगी राहत
PNG Gas Pipeline : घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस, सिलेंडर के झंझट से मिलेगी राहत

बलौदाबाजार-भाटापारा (PNG Gas Pipeline) जिले के लोगों को…

Anwar Dhebar Bail
Anwar Dhebar Bail : सुप्रीम कोर्ट से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ आने पर लगाई रोक

लिमिटेड यानी CSMCL से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?