CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Scrap Mafia Crackdown : 14.25 लाख का कबाड़ जब्त, रेलवे के पार्ट्स समेत 7 तस्कर गिरफ्तार

Bilaspur Scrap Mafia Crackdown : 14.25 लाख का कबाड़ जब्त, रेलवे के पार्ट्स समेत 7 तस्कर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 जून। बिलासपुर में पुलिस और रेलवे की संयुक्त टीम ने अवैध कबाड़ के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कबाड़ कारोबारी इमरान कुरैशी के ठिकाने पर आधी रात को छापेमारी की। इस दौरान रेलवे संपत्ति से जुड़े लोहे के पार्ट्स, रेल लाइन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य कबाड़ सामग्री जब्त की है। (Bilaspur Scrap Mafia Crackdown)

Contents
  • गाड़ियों में लोड हो रहा था चोरी का कबाड़ : Bilaspur Scrap Mafia Crackdown
  • कबाड़ी नहीं दिखा पाया दस्तावेज
  • लंबे समय से खपा रहा था चोरी का माल : Bilaspur Scrap Mafia Crackdown
  • पकड़े गए कबाड़ी और आरोपी कई मामलों में संलिप्त

पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। वहीं 83 क्विंटल कबाड़ जब्त की है, जिसकी कीमत 14 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, आमापारा निवासी इमरान कुरैशी अपनी दुकान में चोरी का कबाड़ गाड़ियों में लोड करवा रहा है। जिसमें बड़ी मात्रा में रेलवे की संपत्ति भी है। खबर मिलते ही बिल्हा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने रेलवे सुरक्षा विभाग के साथ एक संयुक्त टीम बनाई, जिसके बाद छापेमारी की।

गाड़ियों में लोड हो रहा था चोरी का कबाड़ : Bilaspur Scrap Mafia Crackdown

पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। लेकिन, टीम ने घेराबंदी कर वहां मौजूद सभी 7 आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने कबाड़ दुकान और वहां खड़ी छोटा हाथी सीजी 10 बीपी 3903 और पिकअप सीजी 10 बीजेड 1208 गाड़ी, गोदाम के भीतर जांच की।

इस दौरान 83 क्विंटल लोहा जिसमें रेलवे लाइन के लोहे के लाइनर और चाबियां, लोहे के भारी एंगल, प्लेट, छड़ और पाइप, कांटा तार और चोरी के कई घरेलु सामान बरामद हुई। जब्त लोहे की कीमत 14 लाख 25 रुपए बताई जा रही है।

कबाड़ी नहीं दिखा पाया दस्तावेज

जांच के दौरान आरोपियों से जब्त सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया, लेकिन वे कोई संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने मौके से कुल 83 क्विंटल 15 किलोग्राम वजन का कबाड़ जब्त किया।

इसके साथ ही कबाड़ ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों वाहनों को भी कब्जे में लिया गया। पुलिस ने इस मामले में इमरान कुरैशी सहित 7 लोगों के खिलाफ बीएनएसएस, भारतीय न्याय संहिता और रेलवे संपत्ति (अनधिकृत कब्जा) अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

लंबे समय से खपा रहा था चोरी का माल : Bilaspur Scrap Mafia Crackdown

पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी लंबे समय से चोरी का कबाड़ खरीदने और उसे खपाने के कारोबार से जुड़ा हुआ था। पुलिस अब जब्त सामग्री के स्रोत और चोरी के नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ कारोबारियों, चोरी का माल खरीदने वालों और ऐसे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। रेलवे संपत्ति की चोरी और उसके अवैध कारोबार पर विशेष नजर रखी जा रही है।

पकड़े गए कबाड़ी और आरोपी कई मामलों में संलिप्त

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी लंबे समय से रेलवे संपत्तियों और चोरी के माल की खरीद-बिक्री में संलिप्त थे। पकड़े गए आरोपी में मुख्य सरगना इमरान कुरैशी आमापारा, मनीष सागर वार्ड 12 बिल्हा,राज साहू केसला, चंदन सवरा, बिरजू मरावी, रामअवतार सवरा मोहल्ला वार्ड 5, गोलू चौरसिया बरतोरी बिल्हा शामिल है।

Excise officer robbed in Raipur : घर लौटते समय बदमाशों ने छीनी सोने की चेन और अंगूठियां
Cabinet Rank Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल के 35 प्रमुखों को बड़ा तोहफा, 13 को कैबिनेट तो 22 को राज्य मंत्री का दर्जा
CG खबर : पत्नी के मायके जाने से दु:खी पति रेलवे ट्रैक पर लेट गया, दो टुकड़ों में मिला शव
“SP-DSP को जेब में रखते हैं”… नकली पिस्टल के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने ऐसे किया काबू
SP अंकिता शर्मा पहुंची थाना मालखरोदा, किया वार्षिक औचक निरीक्षण, आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने बीट सिस्टम को दुरूस्त करने दी हिदायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

Jagdalpur Knife Attack
Jagdalpur Knife Attack : चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Jagdalpur Knife Attack :आम नागरिकों से भी अपील…

CEO Action on Development Works : सीईओ ने वेतन रोका, अधिकारियों को थमाए नोटिस

CEO Action on Development Works : निरीक्षण के…

Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत
Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत

शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?