CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Suicide Cases : दो अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत, इलाके में मातम

Chhattisgarh Suicide Cases : दो अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत, इलाके में मातम

By Newsdesk Admin
17/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 जून। छत्तीसगढ़ के दो जिलों में दो अलग-अलग परिवारों के 5 सदस्यों ने खुदकुशी कर ली। पहला मामला जांजगीर-चांपा के नैला चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी का है, जहां पति से विवाद के बाद पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई। जब पति उसे वापस लेने ससुराल पहुंचा तो उसने लौटने से इनकार कर दिया। (Chhattisgarh Suicide Cases)

इस बात से नाराज पति ने अपने दो बच्चों के सा​थ कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर पिता और उसके दो बच्चों के शव मिले हैं। यह मामला नैला चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी का है।

दूसरा मामला गरियाबंद जिले के पायलीखंड थाना क्षेत्र का है, जहां बुजुर्ग दंपती ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में 20 से 30 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके हुए पाए गए। बुजुर्ग दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने आत्महत्या के दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

जांजगीर: पति ने दो बच्चों संग की आत्महत्या : Chhattisgarh Suicide Cases

जानकारी के अनुसार, बिरकोनी गांव के रहने वाले रमेश कुमार पटेल (35) अपनी पत्नी मंगली बाई (28) और दो बेटे आदर्श (3 वर्ष) और अभिनव (2 वर्ष) और एक बेटी आरुषि (6 वर्ष) के सा​थ रहता था। रमेश को शराब पीने की लत थी, जिसकी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

चार दिन पहले रमेश का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसकी पत्नी अपनी बेटी आरुषि को लेकर मायके चली गई थी, जबकि दोनों छोटे बेटे आदर्श और अभिनव घर पर ही थे। 16 जून को रमेश पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था, लेकिन वह लौटने के लिए तैयार नहीं हुई।

बुधवार सुबह रमेश के पिता परदेशी पटेल गांव कटनाई गए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि रमेश और उसके दोनों बच्चे घर में मृत पड़े हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर कीटनाशक के नमूने जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रहा है कि तीनों की मौत कीटनाशक खाने से हुई है। पुलिस मामले (Chhattisgarh Suicide Cases) की जांच में जुटी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका है कि रमेश ने पहले अपने दोनों बच्चों को जहर दिया और बाद में खुद भी कीटनाशक खा लिया। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

H-1B Visa Fee Hike : ट्रंप के फैसले पर राहुल गांधी का हमला, बोले- भारत के पास सबसे कमजोर प्रधानमंत्री
Dhaba Operator Murder : भिलाई में ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
Maoist Surrender Telangana : 43 साल का आतंकी जीवन छोड़ माओवादी रणनीतिकार सुजाता ने छोड़ा संगठन
साय सरकार की कैबिनेट में 14 मंत्री, कांग्रेस ने हाई कोर्ट में दी चुनौती
स्मार्ट टॉयलेट पर ताला : ई-टॉयलेट पहले ही बंद, गंदगी और खुले में शौच की समस्या बढ़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

Gariyaband Sikasar Dam : सिकासार जलाशय 89.32% भरा, 12 गेट 3 फीट तक खोले, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा
Gariyaband Sikasar Dam : सिकासार जलाशय 89.32% भरा, 12 गेट 3 फीट तक खोले, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

सिकासार जलाशय (Gariyaband Sikasar Dam) में 89.32 प्रतिशत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?