CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Car Kidnapping Case : कार लौटाने के बहाने BBA छात्र का अपहरण, भिलाई ले जाकर मांगी फिरौती

Car Kidnapping Case : कार लौटाने के बहाने BBA छात्र का अपहरण, भिलाई ले जाकर मांगी फिरौती

By Newsdesk Admin
20/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 जून : राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक बीबीए छात्र के कथित अपहरण और फिरौती मांगने (Car Kidnapping Case) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार लौटाने के बहाने युवक को बुलाकर आरोपितों ने उसे कार में बंधक बना लिया, भिलाई ले गए और उसके भाई से पैसे मंगवाने का दबाव बनाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्र को सुरक्षित छुड़ा लिया। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित रूबल छाबरा और उसके साथी अनमोल के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • मोबाइल छीनकर की मारपीट
  • फिरौती नहीं मिलने पर दी जान से मारने की धमकी
  • पेट्रोलिंग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महावीर नगर निवासी तुषार बसंतवानी (20) आइटीएम यूनिवर्सिटी में बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र है। तुषार ने शिकायत में बताया कि 18 जून की रात वह अपने घर के पास मौजूद था। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले लक्की पाहुजा ने उसे बताया कि वह रूबल छाबरा की वार्ना कार किराये पर चला रहा था, लेकिन किराया नहीं दे पाने के कारण वाहन वापस करना चाहता है।

तुषार कार लेकर रूबल छाबरा को सौंपने के लिए न्यू राजेंद्र नगर स्थित पुजारी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। कार मिलने के बाद रूबल ने कहा कि वह पेट्रोल भरवाकर तुषार को घर छोड़ देगा। भरोसा कर तुषार उसकी कार में बैठ गया, लेकिन पेट्रोल भराने के बाद आरोपित उसे घर छोड़ने के बजाय सीधे हाईवे की ओर ले गया।

मोबाइल छीनकर की मारपीट

पीड़ित के मुताबिक जब उसने इसका विरोध किया तो रूबल ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और बाल पकड़कर मारपीट (Car Kidnapping Case) की। साथ ही उसे धमकाया गया कि चुपचाप बैठे रहे, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद आरोपित उसे रायपुर से भिलाई ले गए।

भिलाई पहुंचने के बाद आरोपितों ने तुषार पर अपने भाई से पैसे मंगवाने का दबाव बनाया। शिकायत के अनुसार रूबल ने तुषार के भाई ऋषभ खतरी को फोन कर पैसे लेकर आने के लिए कहा। आरोपितों ने यह भी धमकी दी कि यदि पैसे नहीं मिले तो उसे कहीं दूर भेज दिया जाएगा।

फिरौती नहीं मिलने पर दी जान से मारने की धमकी

एफआईआर के अनुसार तुषार को भिलाई में अनमोल नामक युवक के पास भी ले जाया गया, जहां उसे लगातार डराया और धमकाया गया। आरोप है कि फिरौती की रकम नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। कुछ समय बाद रूबल तुषार को दोबारा कार में बैठाकर मुख्य सड़क की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच हाथापाई और झूमाझटकी शुरू हो गई, जिससे सड़क पर हंगामा मच गया।

पेट्रोलिंग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया

हंगामे की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना क्षेत्र की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को हिरासत में लिया और थाने ले गई। पूछताछ के बाद छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पीड़ित ने यह भी बताया कि हाथापाई के दौरान उसके गले में पहनी सोने की चेन कहीं गिर गई, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने आरोपित (Car Kidnapping Case) रूबल छाबरा और अनमोल के खिलाफ अपहरण, धमकी, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है और आरोपितों से पूछताछ जारी है।

Mass Suicide : सामूहिक खुदकुशी की कोशिश से मचा हड़कंप…पूरे परिवार ने खाया जहर…दो की मौत…3 अस्पताल में भर्ती…
Big BrEaKiNg 🛑 दिनदहाड़े राइस मिल में घूसे बाईक सवार 🛑 कर्मचारी से 27 लाख लूट निकल भागे 🛑 पुलिस ने की नाकाबंदी
Jewellery Shop Theft Chhattisgarh : दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से 36 लाख का सोने का जेवर पार, सीसीटीवी में कैद आरोपित युवक की तस्वीर
Property Fraud Case Raipur : बेटे और दोस्त पर मां की जमीन बेचने का आरोप, दो सौदों में लिया लाखों का एडवांस
minor wife consent law: नाबालिग पत्नी से संबंध बनाने पर पति को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला—‘सहमति हो तब भी पोक्सो से छूट नहीं’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?