CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MSP Procurement Extension : सरकार का बड़ा फैसला, अब किसानों को समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

MSP Procurement Extension : सरकार का बड़ा फैसला, अब किसानों को समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

By Newsdesk Admin
20/06/2026
Share
MSP Procurement Extension
MSP Procurement Extension

सीजी भास्कर, 20 जून :  प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने चना, मसूर और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी की अवधि 15 दिन (MSP Procurement Extension)  बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत लिया गया यह फैसला किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Contents
  • किसानों को मिलेगा अतिरिक्त समय, समर्थन मूल्य का पूरा लाभ
  • किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में अहम पहल

यह निर्णय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के कृषि मंत्रियों की उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में लिया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ की ओर से कृषि मंत्री रामविचार नेताम, कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी तथा कृषि संचालक राहुल देव शामिल हुए।

किसानों को मिलेगा अतिरिक्त समय, समर्थन मूल्य का पूरा लाभ

बैठक में तय किया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान चना, मसूर और सरसों उत्पादक किसानों को अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए 15 दिन अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इससे उन किसानों को विशेष राहत मिलेगी, जो निर्धारित अवधि में अपनी फसल का विक्रय नहीं कर पाए थे या बाजार में कम कीमत मिलने के कारण इंतजार कर रहे थे।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि किसानों को बढ़ाई गई अवधि का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी निकटतम सहकारी समिति में जाकर चना, मसूर और सरसों का विक्रय करें, ताकि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिल सके।

किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में अहम पहल

कृषि मंत्री ने कहा कि यदि किसानों को किसी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो तो वे समिति प्रबंधक, कृषि विभाग के मैदानी अमले अथवा संबंधित जिले के उप संचालक कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि खरीदी अवधि बढ़ने से किसानों को बाजार के दबाव में कम कीमत पर उपज बेचने की मजबूरी नहीं होगी। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और कृषि क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।

MSP खरीदी पर किसानों को राहत


केंद्र सरकार ने चना, मसूर और सरसों की MSP खरीदी अवधि 15 दिन बढ़ा दी है। पीएम-आशा योजना के तहत लिए गए इस फैसले से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। इससे निर्धारित समय सीमा में फसल नहीं बेच पाने वाले किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

किसानों से लाभ उठाने की अपील


कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों से बढ़ी हुई अवधि का अधिकतम लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान निकटतम सहकारी समिति में जाकर अपनी उपज बेचें और किसी भी जानकारी के लिए कृषि विभाग या समिति प्रबंधन से संपर्क करें।

Union Budget 2026 Reaction: भूपेश बघेल ने बताया निराशाजनक, बोले—बजट के बाद बाजार से लेकर भरोसा तक फिसला
Raigarh Rice Scam Raid : पुराना धान लाते पकड़ा गया कृषक, अभद्र व्यवहार पर FIR दर्ज
Juvenile Escape: बाथरूम का रोशनदान तोड़कर बाल सुधार गृह से 4 किशोर फरार
Raipur Railway Project : 175 करोड़ की बड़ी रेल सौगात, CM साय ने जताया PM मोदी और रेल मंत्री का आभार
कवर्धा फिर सुर्खियों में, लग्जरी कार में 500-500 की गड्डियों वाले थैले, सवा 2 करोड़ से अधिक कैश जब्त, 3 युवक गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FSSAI Action on Dabur
FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

FSSAI Action on Dabur : कारोबार के दौरान…

Ambikapur House Theft
Ambikapur House Theft : सूना मकान बना निशाना, सब इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

Ambikapur House Theft : घटनास्थल का निरीक्षण करने…

Abhanpur Guard Death : तालाब किनारे चौकीदार की लाश मिलने से सनसनी

Abhanpur Guard Death :पुलिस का कहना है कि…

Jewellery Shop Theft
Jewellery Shop Theft : ग्राहक बनकर पहुंचा शातिर, लाखों की सोने की इयररिंग उड़ाई

Jewellery Shop Theft : इस घटना के बाद…

Smart Meter Protest
Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?