CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने पं. प्रदीप मिश्रा पर बरसाए फूल, दुबई बुलाकर कराई कथा, विडियो हुआ वायरल, कांग्रेस अध्यक्ष ने डबल इंजन सरकार को घेरा

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने पं. प्रदीप मिश्रा पर बरसाए फूल, दुबई बुलाकर कराई कथा, विडियो हुआ वायरल, कांग्रेस अध्यक्ष ने डबल इंजन सरकार को घेरा

By Newsdesk Admin
12/12/2024
Share

⭕ दुबई के ली मेरिडियन होटल एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर रोड गरहौद में 9 से 11 दिसंबर को हुई कथा

सीजी भास्कर, 12 दिसंबर। दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल नजर आए। कथा के दौरान पंडित मिश्रा ने सौरभ चंद्राकर और उसके परिवार को आयोजन के लिए धन्यवाद भी किया। इस दौरान सौरभ और रवि उप्पल ने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पर फूल भी बरसाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि प्रदीप मिश्रा ने पहली बार भारत के बाहर जाकर कथा वाचन किया है। दुबई के ली मेरिडियन होटल एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर रोड गरहौद में 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित इस कथा को महादेव सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और उसके परिवार ने आयोजित किया था।

गौरतलब हो कि अक्टूबर में खबर आई थी कि दुबई में महादेव सट्टा ऐप का संचालन करने वाले सौरभ चंद्राकर को इंटरपोल के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। दुबई की पुलिस और स्थानीय फोर्स के साथ मिलकर CBI और ED के अधिकारियों ने सौरभ चंद्राकर से जुड़ी हर डिटेल इंटरपोल को दी थी। गिरफ्तारी के बाद इंटरपोल के अफसरों ने भारतीय विदेश मंत्रालय को खबर दी थी। साथ ही दावा किया गया था कि 7 दिन के अंदर भारत लाया जा सकता है, लेकिन अब तक लाया नहीं जा सका। गिरफ्तारी की खबर के ठीक 2 महीने बाद सौरभ चंद्राकर दुबई के सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दिया है। विडियो वायरल होते ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि अब डबल इंजन की सरकार है, डबल इंजन की सरकार क्या कर रही है? इनके पास सारी ताकत है, फिर भी बयानबाजी के आलावा कुछ नहीं कर रहे।

https://www.facebook.com/share/v/1DsCjwaZiX/?mibextid=oFDknk

वायरल वीडियो दुबई के ले मेरेडियन होटल एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर एयरपोर्ट रोड के गरहौद का बताया जा रहा है। वीडियो में सौरभ चंद्राकार अपने परिवार के साथ बैठे हुए नजर आया, वहीं रवि उप्पल कथावचक से मिलते दिखा है। इस दौरान रवि उप्पल ने फूल बरसाने के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा के पैर भी छुए। प्रदीप मिश्रा ने उसे उठाकर आशीर्वाद भी दिया।

बताया जा रहा है कि पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने दुबई में भी भारी भीड़ रही। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि होटल भीड़ बढ़ गई थी। भीतर लोग सुन रहे थे उससे तीन गुना ज्यादा लोगों को वापस लौटाया गया है। हालांकि वायरल विडियो की पुष्टि हम नहीं करते मगर सोशल मीडिया पर वायरल विडियो के बाद छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे में विपक्ष के नेता महादेव ऐप प्रमोटर की गिरफ्तारी और कार्रवाई को लेकर एक बार फिर मुखर हो रहे हैं। इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने के प्रयास भी हो रहे हैं।

Dhamtari Robbery Case : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार
Get Wings to Fly : Video विधायक रिकेश की मदद से भिलाई की बच्ची खुशबू की उड़ान को मिलेंगे पंख, USA से आएगा लैंस
रायपुर स्विमिंग पूल में NIT छात्र की मौत, मामले की पीएम रिपोर्ट से कश्मकश से उठा पर्दा
पत्नी की सफाई की आदतों से परेशान था पति, 22 साल अलग रहने के बाद हाईकोर्ट ने दिया तलाक का फैसला
KK Rail Line Freight Derailment: कोरापुट आउटर में मालगाड़ी पटरी से उतरी, रात में ही बहाल हुई रेल व्यवस्था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?