CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Sunroof Stunt Video : रील्स के लिए जान जोखिम में! बिलासपुर NH पर युवतियों की मस्ती

Bilaspur Sunroof Stunt Video : रील्स के लिए जान जोखिम में! बिलासपुर NH पर युवतियों की मस्ती

By Newsdesk Admin
22/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दो युवतियों ने चलती कार का सनरूफ खोलकर खतरनाक स्टंटबाजी की, जबकि ड्राइवर हाईवे पर तेज रफ्तार कार को लापरवाही से लहराते हुए चलाता रहा। (Bilaspur Sunroof Stunt Video)

Contents
  • चलती कार में खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल : Bilaspur Sunroof Stunt Video 
  • कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रही स्टंटबाजी
  • रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर की जा रही जांच : Bilaspur Sunroof Stunt Video 
  • चलती BMW पर युवती ने किया था डांस

शनिवार तड़के करीब 4 से 4:30 बजे के बीच की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है; हालांकि पुलिस का कहना है कि कार (CG-10-BE-4400) के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की जा रही है, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चलती कार में खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल : Bilaspur Sunroof Stunt Video 

वीडियो में दो युवतियां सनरूफ से बाहर निकलकर खड़ी नजर आ रही हैं और चलती कार में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, ड्राइवर कार को लापरवाही से लहराते हुए चलाता नजर आ रहा है। इस दौरान पीछे चल रहे किसी वाहन सवार ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन में इस तरह का स्टंट मामूली झटके या अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में जानलेवा साबित हो सकता है। चालक का वाहन को बार-बार लहराते हुए चलाना हादसे की आशंका को और बढ़ा रहा था।

कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रही स्टंटबाजी

पुलिस और यातायात विभाग पिछले कई महीनों से स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। कई लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जा चुका है और कुछ वाहनों को भी जब्त किया गया है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर मशहूर होने की चाह में कुछ युवा यातायात नियमों की अनदेखी कर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर की जा रही जांच : Bilaspur Sunroof Stunt Video 

वहीं, ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने कहा कि इस तरह के मामलों में पुलिस लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इस मामले में भी कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

चलती BMW पर युवती ने किया था डांस

बता दें कि इससे पहले भी रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर युवती चलती BMW कार का सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार रसूखदार युवक को पकड़ लिया थी और उसकी कार जब्त कर ली थी।

Vaishali Nagar News: विधायक रिकेश सेन की नई जनसुविधा, अब विधायक कार्यालय से मिलेगा रेलवे टिकट
Siltra Mobile Theft : सिलतरा में वर्मा मोबाइल शॉप में सेंधमारी : एक ही रात में 57 मोबाइल चोरी
RTO E-Challan Fraud : छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान धोखाधड़ी, फर्जी लिंक से उड़ रहे खाते
Water Conservation CG : सरायपाली दौरे में विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण और वृक्षारोपण को तेज करने के निर्देश
छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में CBI का एक्शन: मेडिकल कॉलेज रिश्वतकांड में डॉक्टरों की गिरफ्तारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel on E20 Petrol
Bhupesh Baghel on E20 Petrol : भूपेश का BJP पर पलटवार: ‘अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल लाएं’

Bhupesh Baghel on E20 Petrol :मुद्दे पर केंद्र…

Balrampur Forest Guard Attack
Balrampur Forest Guard Attack : लकड़ी की अवैध कटाई रोकने पर फॉरेस्ट गार्ड को पीटा, डंडे से हमले में हालत गंभीर

Balrampur Forest Guard Attack ; इस घटना के…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : ब्लेड से हमला कर नाबालिग को किया घायल, आरोपी बदमाश गिरफ्तार

Dhamtari Crime News : पुलिस ने गवाहों की…

Divyang News : स्कूटी मांगने पहुंचा दिव्यांग, जांच में शराब के नशे में मिला; विधायक रिकेश सेन बोले- पहले नशा छोड़िए, फिर स्कूटी भी मिलेगी
Divyang News : स्कूटी मांगने पहुंचा दिव्यांग, जांच में शराब के नशे में मिला; विधायक रिकेश सेन बोले- पहले नशा छोड़िए, फिर स्कूटी भी मिलेगी

जरूरतमंद को सहायता देना (Divyang News) केवल उसके…

Ram Gopal Agrawal Arrest
Ram Gopal Agrawal Arrest : शराब घोटाला मामले में ED की कार्रवाई

Ram Gopal Agrawal Arrest:सभी पहलुओं पर स्थिति ED…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?