CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh ISI Connection Janjgir : छत्तीसगढ़ में ISI कनेक्शन का पर्दाफाश, टारगेट किलिंग की थी साजिश!

Chhattisgarh ISI Connection Janjgir : छत्तीसगढ़ में ISI कनेक्शन का पर्दाफाश, टारगेट किलिंग की थी साजिश!

By Newsdesk Admin
22/06/2026
Share
Chhattisgarh ISI Connection Janjgir
Chhattisgarh ISI Connection Janjgir

सीजी भास्कर, 22 जून : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) से जुड़े एक बेहद खतरनाक संदिग्ध नेटवर्क (Chhattisgarh ISI Connection Janjgir) का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पाकिस्तानी और अन्य विदेशी नंबरों से चैट और कॉल के रिकॉर्ड मिले हैं। यह सनसनीखेज गिरफ्तारी 21 जून को अकलतरा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे किरायेदार सत्यापन (Tenant Verification) अभियान के दौरान हुई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के तरन तारण जिले के पट्टी इलाके का रहने वाला है।

Contents
  • मोबाइल खंगाला तो उड़े होश
  • संवेदनशील जानकारियां भेजने का आरोप
  • ड्रोन से हथियार मंगाकर टारगेट किलिंग की थी तैयारी

मोबाइल खंगाला तो उड़े होश

जांजगीर-चांपा एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर जिले में संदिग्ध और आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच अकलतरा पुलिस को सूचना मिली थी कि मिनीमाता चौक स्थित एक मकान में बाहरी राज्य के कुछ लोग बिना स्थानीय जानकारी के किराए पर रह रहे हैं। जब पुलिस की टीम वहां किरायेदारों का वेरिफिकेशन करने पहुंची, तो सेवक सिंह नामक शख्स की गतिविधियां बेहद संदिग्ध लगीं।

पूछताछ में उसने खुद को भारत-पाकिस्तान सीमा के पास (पंजाब) का रहने वाला बताया, लेकिन उसके गोलमोल जवाबों से पुलिस संतुष्ट नहीं हुई। शक गहराने पर जब पुलिस ने उसका मोबाइल फोन चेक किया, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। मोबाइल में पाकिस्तान, सऊदी अरब और कई अन्य विदेशी नंबरों से सीधे संपर्क होने के पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

संवेदनशील जानकारियां भेजने का आरोप

शुरुआती पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी सेवक सिंह पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान में बैठे आईएसआई समर्थित हैंडलर्स और संदिग्ध लोगों के लगातार संपर्क में था। वह व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए विदेशी नंबरों पर बात करता था। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने छत्तीसगढ़ के कुछ बेहद महत्वपूर्ण व्यक्तियों (वीआईपी), संवेदनशील प्रतिष्ठानों, लोकेशंस, सुरक्षा वाहनों के नंबर और उनके फोटो-वीडियो पाकिस्तानी एजेंसी के साथ साझा किए हैं।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को पूरी तरह जब्त कर लिया है। मोबाइल से मिले व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल के रिकॉर्ड और कॉल रिकॉर्डिंग को और अधिक खंगालने तथा डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने के लिए फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

ड्रोन से हथियार मंगाकर टारगेट किलिंग की थी तैयारी

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि आरोपी सेवक सिंह को सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार सप्लाई होने वाले थे। पंजाब बॉर्डर के रास्ते हथियार मिलने के बाद, उसे पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर किसी खास व्यक्ति या संवेदनशील जगह को निशाना बनाने (टार्गेट किलिंग/हमला) का टास्क दिया जाना था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस इनपुट की अभी गहराई से जांच की जा रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। फिलहाल, अकलतरा थाना पुलिस ने आरोपी सेवक सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 और 61(2) के तहत देश विरोधी गतिविधियों का मामला दर्ज कर लिया है और खुफिया एजेंसियां भी उससे पूछताछ में जुट गई हैं।

पंडाल में घुस गया अरबाज, भगवा ध्वज को नाली में फेंका, भजन बंद करवा भोजपुरी गाना बजाने का डाला दबाव, महिला श्रद्धालुओं से बदसलूकी भी, दुर्गा पंडाल में हंगामा, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार
MLA Rikesh Sen Assembly : विधायक रिकेश का सदन में बड़ा खुलासा, बिना अनुमति खड़ा हुआ सीमेंट प्लांट, करोड़ों के राजस्व पर सवाल
Major action against online cricket betting in Raigarh : 1 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद
CGPSC पूर्व अध्यक्ष सोनवानी, स्टील कारोबारी गोयल जेल में, अब एग्जाम कंट्रोलर रहीं आरती को CBI ने किया गिरफ्तार
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक
Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक

निगम प्रशासन ने जर्जर मकानों की सुरक्षा (Ganesh…

PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव
PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव

क्षतिग्रस्त सड़कें और पुल (PWD Road Repair) जल्द…

Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद
Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद

गणेश झांकी यातायात डायवर्सन (Ganesh Jhanki Traffic Diversion)…

Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य
Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य

पानी टंकी के नीचे युवक का शव (Dongargarh…

Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद
Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद

तेंदुए की रिहायशी इलाके में एंट्री (Kanker Leopard…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?