CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चोरों को कुछ नहीं मिला तो चुरा ली फालूदा गाड़ी, 3 गिरफ्तार

चोरों को कुछ नहीं मिला तो चुरा ली फालूदा गाड़ी, 3 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। आपने चोरी की कई कहानियां सुनी होंगी, लेकिन एक नई कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

दरअसल, आरोपियों को चोरी करने के लिए कुछ कीमती चीज नहीं मिली तो सड़क किनारे खड़ी फालूदा का ठेलागाड़ी ही चुरा लिया. चोरी करने का यह अनोखा मामला मुंबई के दहिसर इलाके का है.

MHB पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस निरीक्षक महेश बलवंतराव ने बताया की यह मामला दहिसर के तावड़ेवाड़ी दीपा बार के पास 11 अप्रैल 2025 की है. ठेलागाड़ी की कीमत 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है.

चोरों तक ऐसे पहुंची पुलिस : सीनियर पुलिस निरीक्षक महेश बलवंत राव ने बताया कि MHB पुलिस स्टेशन ने चोरी की जानकारी मिलने पर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. टेक्निकल एनालिसिस और CCTV फुटेज की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपी बोरिवली में एक और फालूदा की गाड़ी चोरी करने वाला है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश बलवंतराव के आदेश पर जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक संदीप गोराडे ने दहिसर में जाल बिछाया. दूसरी फालूदा की गाड़ी की चोरी की वारदात से पहले 3 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

चोरों ने फालूदा की गाड़ी चोरी करने के लिए बाकायदा पिकअप गाड़ी भी साथ रखी थी, जिसमें फालूदा की गाड़ी लोडकर चोरी किया करते थे. फालूदा की गाड़ी को ट्रेन में कुरियर कर कोलकाता भेज दिया करते थे.

कोलकाता से फालूदा गाड़ी वापस मंगाने की तैयारी

MHB पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपियों ने अब तक 2 फालूदा की गाड़ियों की चोरी की है. एक गाड़ी को कोलकाता भेज दिया और दूसरी गाड़ी उनके पास से बरामद कर लिया गया. कोलकाता से भी फालूदा की गाड़ी वापस लाया जा रहा है.

राजस्थान के निवासी हैं तीनों चोर

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम जीतमल माधुलाल जाट (18), कैलाश भेरूलाल मेघवाल (22) और लोकेश कुमार मांगेलाल मेघवाल (21) है. तीनों आरोपी कांदिवली पश्चिम और मूल रूप से उदयपुर राजस्थान के रहने वाले हैं. MHB पुलिस आरोपियों से यह जानने की कोशिश में जुटी है कि आरोपियों ने मुंबई में और कहां-कहां फालूदा की गाड़ियों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.

Mental Hospital Suicide: सेंदरी मानसिक चिकित्सालय के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Bhilai steel plant breaking : ठेका श्रमिक अचेत होकर गिरा, आनन फानन सेक्टर-9 हास्पिटल ले गए, उखड़ चुकी थीं सांसें
Gangrape : महिला से गैंगरेप, छोटी बहन के सामने हुई दरिंदगी
हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारी जोरों पर, जवानों ने हिमखंड काटकर बनाया रास्ता
केंद्र की इस योजना की यूपी में धूम, 10 लाख आवेदनों के बाद योगी सरकार ने लिया अहम फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Verification
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : होटल में गंदगी मिलने पर निगम का एक्शन, महावीर थाली पर लगा 8 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने शहर में नियमों का…

Blackmail Case
Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला…

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

Patwari Strike
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में आज राजस्व व्यवस्था प्रभावित (Patwari Strike)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?