CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुपेला अस्पताल में सुबह नशेड़ियों का उत्पात, तोड़ फोड़ मारपीट के विरोध में डाक्टर स्टाफ सहित पहुंचे थाना, तीन हिरासत में, दो और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना

सुपेला अस्पताल में सुबह नशेड़ियों का उत्पात, तोड़ फोड़ मारपीट के विरोध में डाक्टर स्टाफ सहित पहुंचे थाना, तीन हिरासत में, दो और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना

By Newsdesk Admin
24/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 24 सितंबर। आज सुबह 4-5 युवक सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में घुसे और जमकर उत्पात मचाया है। इन आसामाजिक तत्वों के द्वारा सुबह सुबह लाल बहादुर शास्त्री सुपेला अस्पताल में तोड़फोड़ की गई और ड्यूटी डॉक्टर और नर्सो के साथ गाली गलौच और बदतमीजी की खबर सामने आई है।‌ घटना के बाद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और नर्सो में दहशत का माहौल है। घटना को लेकर डाक्टर, नर्स और हास्पिटल स्टाफ ने सुपेला थाना पहुंच घटना के संबंध में विरोध दर्ज करवाते हुए एफआईआर की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों‌ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

https://www.facebook.com/share/v/raXmzWk7wC4kjMBv/?mibextid=oFDknk

आपको बता दें कि यह पूरी घटना सुबह लगभग 5-6 बजे के बीच की है, जब 4 से 5  युवक शराब के नशे में धुत सुपेला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में वार्ड बॉय के साथ नर्सिंग स्टाफ से भी गाली गलौज और बदतमीजी करने लगे। अस्पताल में तोड़ फोड़ की गई, इस दौरान अस्पताल की नर्सो ने घटना वीडियो बना लिया है। मामले की जानकारी नर्सिंग स्टाफ द्वारा सुपेला थाने को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच सीसीटीवी कैमरे और नर्सों द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

https://www.facebook.com/share/v/XtD5YAcnXUE9PC9A/?mibextid=oFDknk

इंचार्ज सिविल अस्पताल सुपेला डॉक्टर पीएम सिंह ने बताया कि आज सुबह सुबह की घटना है। चार पाँच लोग गमछा बांधकर अस्पताल में घुसते हैं, नशे की हालत में घुसते ही जो स्टाफ तैनात था उसे चमकाने धमकाने लगे। तैनात पुलिस को धक्का-मुक्की और अस्पताल में तोड़़ फोड़ करते रहे। इस प्रकार आसामाजिक तत्व अगर अस्पताल में आएंगे तो हम भयभीत हैं, डरे हुए हैं। हमारे पूरे स्टाफ डरे हुए हैं, हम कार्रवाई की मांग के लिए थाना सुपेला पहुंचे हैं, एफआईआर करा रहे हैं। हम चाहते हैं कि उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो। सुरक्षा की दृष्टि से राउंड ओ क्लाक दो-दो कांस्टेबल वहां पर तैनात रहें और यूनिफार्म में रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

https://www.facebook.com/share/v/XtD5YAcnXUE9PC9A/?mibextid=oFDknk

सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि दुर्ग जिले के सुपेला थाना अंतर्गत स्थित लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल में आज सुबह भिलाई-3 के रहने वाले सागर पटेल और उसके साथ जो चार लोग उसके इलाज की आए हुए थे। इनके शराब पीने के दौरान आपस में ही उसके हाथ में कुछ चोटें आई थी, उसके इलाज के दौरान इनके द्वारा शराब के नशे में हॉस्पिटल के स्टाफ, वहां पर उपस्थित अन्य कर्मचारी, वॉर्ड बॉय और डॉक्टर के साथ अभद्रता की गई। उनके साथ धक्का मुक्की मारपीट की गई और शासकीय कार्य में व्यवधान पैदा किया गया। वहां पर कुछ शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। उक्त प्रकरण में डॉक्टर की रिपोर्ट पर प्रथम सूचना दर्ज कर ली गई है और त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रखंड में तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है। यह जो तीन आरोपी हैं उनका नाम सागर पटेल, गौतम सिंह राजपूत और अभय चौबे है। इन तीनों का मुलाहिजा और उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई थाने में चल रही है। प्रकरण में दो जो फरार आरोपी हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए पार्टी रवाना कर दी गई है, जल्द ही गिरफ्तार हो जाएंगे। सुरक्षा की मांग को लेकर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ हॉस्पिटल से थाने आया है, इनको हमने आश्वस्त किया है कि पहले वहां तो पुलिस सहायता केंद्र में स्टाफ रहता है हम अतिरिक्त बल यथासंभव त्वरित रूप से तैनात करेंगे।‌ इस मामले में शासकीय कार्य में बाधा पैदा करने, मारपीट करने, लोकसेवक और लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के संदर्भ में कार्रवाई की गई है।

Villager dies while plucking mangoes : मौके पर दर्दनाक मौत
Raman Singh angry over mismanagement of mass marriage : बोले- 15 साल में ऐसा हाल नहीं देखा
SEX Racket : SPA सेंटर में देह व्यापार, 6 लड़कियां, दो ग्राहक हिरासत में, देखिए विडियो
भिलाई के श्रृंखला यादव हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सेशन का फैसला रखा यथावत, दुर्ग के फैसले को आरोपी पक्ष ने बिलासपुर हाईकोर्ट में दी थी चुनौती
Chhattisgarh TET Exam 2026 : TET को लेकर शिक्षा विभाग में हलचल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Income Tax Raid Chhattisgarh : कारोबारियों के 12 ठिकानों पर सिमटी IT की जांच! 2 करोड़ कैश और 1 करोड़ के गहने जब्त
Income Tax Raid Chhattisgarh : कारोबारियों के 12 ठिकानों पर सिमटी IT की जांच! 2 करोड़ कैश और 1 करोड़ के गहने जब्त

कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े बार्बरिक और पीआरए ग्रुप…

Sourav Ganguly Team Selection : 'कुलदीप यादव कहां हैं?' सौरव गांगुली ने टीम चयन पर उठाए सवाल! वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार को लेकर कही बड़ी बात
Sourav Ganguly Team Selection : ‘कुलदीप यादव कहां हैं?’ सौरव गांगुली ने टीम चयन पर उठाए सवाल! वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार को लेकर कही बड़ी बात

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly Team Selection)…

West Bengal Name Change : पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी! सीएम विधानसभा में लाएंगे प्रस्ताव
West Bengal Name Change : पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी! सीएम विधानसभा में लाएंगे प्रस्ताव

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (West Bengal Name Change) ने…

VinFast Electric Scooter India : 2027 में भारत आएंगे VinFast के इलेक्ट्रिक स्कूटर!
VinFast Electric Scooter India : 2027 में भारत आएंगे VinFast के इलेक्ट्रिक स्कूटर!

वियतनाम की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी विनफास्ट…

El Nino Weather Alert : अल-नीनो से हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ सकता है बाढ़ और भूस्खलन का खतरा!
El Nino Weather Alert : अल-नीनो से हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ सकता है बाढ़ और भूस्खलन का खतरा!

ताजा मौसम अनुमानों के मुताबिक, हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?