CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SEX Racket : SPA सेंटर में देह व्यापार, 6 लड़कियां, दो ग्राहक हिरासत में, देखिए विडियो

SEX Racket : SPA सेंटर में देह व्यापार, 6 लड़कियां, दो ग्राहक हिरासत में, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 सितंबर। आज देर शाम पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मार कार्रवाई की है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि इस स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से संदिग्ध और आसामाजिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। (Bilaspur)

इसी आधार पर पुलिस ने दबिश दी और मौके पर दो ग्राहकों सहित छह युवतियों को पकड़ा है।

पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला अंतर्गत तोरवा थाना क्षेत्र का है।

तोरवा थाना क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने आज देर शाम अचानक दबिश दी।

कोतवाली सीएसपी गगन कुमार (IPS) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह रेड की। कार्रवाई में पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, जिससे देह व्यापार का संदेह और गहरा हो गया है।

आपको बता दें कि तोरवा थाना क्षेत्र के दयालबंद के इंटरसिटी होटल के सामने नवीन पान ठेले वाली गली में खुशी स्पा सेंटर नामक स्पा सेंटर का संचालन हो रहा था।

इस स्पा सेंटर में मसाज करने के लिए लड़कियों को रखा गया था और रोज ग्राहकों की भीड़ भी यहां पहुंचती थी। मसाज करने वाली लड़कियों को बदल–बदल कर कुछ दिनों में नई नई लड़कियां लाई जाती थीं।

मसाज सेंटर में चलाए जा रहे अनैतिक कृत्य से आसपास का माहौल खराब हो रहा था और बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा था।

यहां लंबे समय से देह व्यापार किए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। जिस पर आज आईपीएस कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की टीम बना कर स्पा सेंटर में रेड मारी।

रेड के दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां स्पा सेंटर में देखने को मिली। मौके में मसाज करने वाली 6 लड़कियों और मसाज करवाने आए दो ग्राहकों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

स्पा सेंटर के मैनेजर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मौके से संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की गई है।

मौके से पकड़ी गई छह युवतियों और सेंटर के संचालक को तोरवा थाने लाकर पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में कई बिंदुओं पर संदेह गहराया है, लेकिन स्पष्ट रूप से यह तभी कहा जा सकेगा कि यहां देह व्यापार संचालित हो रहा था या नहीं जब सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

इसके साथ ही पुलिस ने स्पा सेंटर के लाइसेंस और उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी है।

अगर कागजों में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो संचालक के खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी। संचालक के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

एसएसपी रजनेश सिंह का कहना है कि शहर में इस तरह के संदिग्ध स्पा सेंटरों पर आगे भी सख्त कार्रवाई होगी और इन पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी।

Eco Tourism Raigarh : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया गजमार पहाड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण
कोरबा: टॉयलेट सीट पर मिला 6 फीट का कोबरा, बाथरूम गए शख्स की उड़ गई नींद; स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू..
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला… RTE के तहत आय सीमा बढ़ाकर 6 लाख रुपये की
WCD Recruitment 2026 : चार महीने से अटकी नियुक्तियां, चयनित 47 अधीक्षक पदस्थापना का कर रहे इंतजार
Sweet Revolution : मीठी क्रांति से बदल रहा प्रदेश के किसानों का भाग्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?