CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Eco Tourism Raigarh : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया गजमार पहाड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

Eco Tourism Raigarh : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया गजमार पहाड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

By Newsdesk Admin
23/10/2025
Share
Eco Tourism Raigarh
Eco Tourism Raigarh

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। प्रदेश के वित्त मंत्री (Eco Tourism Raigarh) ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के गजमार पहाड़ स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में जारी सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के समय कलेक्टर रायगढ़ एवं डीएफओ रायगढ़ भी उपस्थित रहे।

पर्यटन के एक नए केंद्र के रूप में होगा विकास

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि शासन की योजनाओं का केवल निर्माण तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन (Eco Tourism Raigarh) ही असली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल ढांचे खड़े करना नहीं, बल्कि जनता को वास्तविक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि हनुमान मंदिर परिसर में हो रहे सौंदर्यीकरण कार्यों से न केवल धार्मिक पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के एक नए केंद्र के रूप में विकसित होगा।
उन्होंने कहा, “गजमार पहाड़ी रायगढ़ की शान है, इतना सुंदर और प्राकृतिक स्थल शहर के बीच कहीं और मिलना दुर्लभ है।”

गजमार पहाड़ी बनेगी इको टूरिज्म का प्रमुख केंद्र

वित्त मंत्री (Eco Tourism Raigarh) ओ.पी. चौधरी की पहल पर रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित यह ऐतिहासिक स्थल “हनुमान धाम” अब इको पार्क और इको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। बीते दिनों उन्होंने 8 करोड़ रुपए की लागत से विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमि पूजन किया था।

डीएफओ रायगढ़ ने जानकारी दी कि विभागीय मार्गदर्शन और सुव्यवस्थित योजना के तहत मंदिर परिसर को नया स्वरूप दिया जा रहा है। श्रद्धालु और पर्यटक आसानी से ऊपर तक पहुंच सकें, इसके लिए नई सीढ़ियों का निर्माण, ओपन प्लेटफॉर्म और अवेयरनेस जोन बनाए जा रहे हैं।

आधुनिक सुविधाओं से सजेगा गजमार पहाड़

योजना के तहत वाच टॉवर, चिल्ड्रन एक्टिविटी एरिया, कैन्टीन, पैगोड़ा, पब्लिक वॉशरूम, वॉश एरिया, यूटिलिटी जोन, पार्किंग स्थल, प्रवेश द्वार और पाथवे निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। इन सभी सुविधाओं के पूरा हो जाने पर गजमार पहाड़ी न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि पर्यटन और स्वास्थ्य गतिविधियों के नजरिए से भी एक आकर्षक गंतव्य बनेगा।

Police Assault Video Durg: रेलवे स्टेशन के पास युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी की कार्रवाई पर उठे सवाल
Illegal Mining : रेत के अवैध उत्खनन पर सख्ती के संकेत, बैठक में प्रशासन ने क्या तय किया
Cough Syrup Ban : दो वर्ष से कम बच्चों को खांसी की सिरप देना सख्त मना, छत्तीसगढ़ में जिलों को जारी हुए निर्देश
Single Use Plastic Ban: शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम की सख्ती, रोजाना चलेगा अभियान, पैकेजिंग से सजावटी सामान तक होगी जब्ती
Commission Dispute Killing : कमीशन के पैसों के झगड़े में दोस्तों ने की बेरहमी से हत्या, पेट्रोल डालकर जला दिया शव – जशपुर पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Police Naxal Dump
Dantewada Police Naxal Dump : जंगल से 16 लाख का सोना, 2 लाख नकद और भारी मात्रा में हथियार बरामद

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बस्तर…

Kanya Bhavishya Suraksha Yojana
Kanya Bhavishya Suraksha Yojana : भाजपा कार्यकर्ताओं की बेटियों के लिए रिकेश सेन की नई पहल

Kanya Bhavishya Suraksha Yojana

Deepak Baij Statement
Deepak Baij Statement : “3 साल पूरे होने पर बोले- जनता की लड़ाई जारी, भाजपा की दोहरी नीति बेनकाब करेंगे

Deepak Baij Statement

Raipur PNB Bank Fire
Raipur PNB Bank Fire : दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Raipur PNB Bank Fire

Korba Scorpio Vandalism
Korba Scorpio Vandalism : होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज

Korba Scorpio Vandalism

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?