CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raman Singh angry over mismanagement of mass marriage : बोले- 15 साल में ऐसा हाल नहीं देखा

Raman Singh angry over mismanagement of mass marriage : बोले- 15 साल में ऐसा हाल नहीं देखा

By Newsdesk Admin
01/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू की रविवार को सामूहिक विवाह समारोह में शादी हुई। दीपेश ने बेमेतरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में ड्राइवर की बेटी तरुणा साहू के साथ 7 फेरे लिए। समारोह में विधायक समेत 21 जोड़ों का विवाह हुआ। (Raman Singh angry over mismanagement of mass marriage)

Contents
  • ड्राइवर की बेटी, MA तक की पढ़ाई
  • ‘15 साल सीएम रहा, ऐसी व्यवस्था नहीं देखी’ : Raman Singh angry over mismanagement of mass marriage

विधायक का कहना है कि, योजना के तहत मिलने वाली राशि वे अपने पास नहीं रखेंगे, बल्कि उसे मेधावी छात्राओं की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। सभी दूल्हे ई-रिक्शे से सर्किट हाउस तक पहुंचे। इसके बाद विधायक समेत सभी दूल्हों की बारात बैलगाड़ी से निकली। पारंपरिक परी डांस भी हुआ।

फेरों और रस्मों के बीच अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे बचने के लिए वहां पुख्ता इंतजाम नहीं थे। ऐसे में सिर पर सेहरा सजाए दूल्हे और सज-धजकर बैठी दुल्हनें खुद को भीगने से बचाने के लिए जो हाथ लगा, उसे ओढ़ते नजर आए।

पानी से बचने के लिए कई जोड़ों और उनके परिजनों ने जमीन पर बिछे गद्दों और बैठने के लिए रखी प्लास्टिक की कुर्सियों को ही अपने सिर पर रख लिया। कुछ लोग तिरपाल और छातों के सहारे खुद को बारिश से बचाते दिखे। डिप्टी सीएम अरूण साव भी बैलगाड़ी में बैठने के दौरान फिसल गए।

विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन ने अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। सीएम की मौजूदगी में उन्होंने सार्वजनिक रूप से कलेक्टर-एसपी को फटकार लगाते हुए कहा कि अपने 15 साल के कार्यकाल में ऐसी बदइंतजामी कभी नहीं देखी। अव्यवस्था पर कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा है।

टीचर से विधायक बने दीपेश :Raman Singh angry over mismanagement of mass marriage

दीपेश साहू करीब 10 साल तक सरकारी स्कूल में शिक्षक रहे। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।

भाजपा में शामिल होने के बाद वे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत कई संगठनात्मक पदों पर रहे। वर्तमान में वे बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ड्राइवर की बेटी, MA तक की पढ़ाई

तरुणा साहू मूल रूप से दुर्ग जिले की धमधा तहसील के बिरोदा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने MA तक पढ़ाई की है। पिता देवनारायण साहू पेशे से ड्राइवर हैं, जबकि माता मालती साहू गृहिणी हैं। परिवार में उनके एक भाई टिकेंद्र साहू हैं। वर्तमान में उनका परिवार बेमेतरा में रहता है।

बेमेतरा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान फैली अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि “इन्होंने मुख्यमंत्री जी का पीछे से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और मंत्रिमंडल के साथी बैठे हैं, लेकिन अधिकारी ढाई घंटे में भी कोई वैकल्पिक जगह ढूंढ नहीं पाए। प्रशासन में इतनी नकारात्मकता है कि बताने के बाद भी वे उस जगह पर जाने के लिए तैयार नहीं हुए।”

‘15 साल सीएम रहा, ऐसी व्यवस्था नहीं देखी’ : Raman Singh angry over mismanagement of mass marriage

“मैंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में, जब मैं 15 साल मुख्यमंत्री था, इस प्रकार की बदइंतजामी कभी नहीं देखी। खैर, अब सीख जाएंगे। अगर आज मैं नहीं बोलता तो ये लोग नहीं सीखते, इसीलिए मुझे बोलना पड़ा।

सामान्यतः मैं ऐसे मौकों पर बोलता नहीं हूं, मगर आज मुझे लगा कि जब मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल बैठा है, उसके बाद भी अधिकारियों में कोई गंभीरता नहीं है।”

Mungeli Robbery: 48 घंटे में लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग भी पकड़े गए
Mother Child Hospital Raipur : मातृ एवं शिशु अस्पताल को जल्द ही मिलेंगे 4 मेडिकल ऑफिसर और 25 स्टाफ नर्स
इंदौर में बनेगी 52 फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा: नगर निगम की पहल, पूर्व PM वाजपेयी की मूर्ति लगाने की भी योजना
दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचन का विडियो आते ही भूपेश ने X पर पोस्ट कर पूछा – “गिरफ़्तारी के बाद प्रवचन सुनने की छूट??? कितनी ‘प्रोटेक्शन मनी’ मिल रही है @vishnudsai जी?”
Contractor House Theft : अमलेश्वर में ठेकेदार के घर बड़ी चोरी, जेवरात और नकदी ले गए चोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?