CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahasamund Bar Assault Case : युवक ने वेटर का गला दबाकर की मारपीट

Mahasamund Bar Assault Case : युवक ने वेटर का गला दबाकर की मारपीट

By Newsdesk Admin
22/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 जून। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बार बंद करने की बात पर एक युवक ने नशे में जमकर हंगामा किया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सपना बार का है, जहां युवक ने वेटर के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज की। उसने गुस्से में कहा, ‘तू मुझे जाने के लिए बोल रहा है, मुझे नहीं जानता है’, और फिर वेटर का गला दबाया (Mahasamund Bar Assault Case)

Contents
  • अब जानिए पूरा मामला : Mahasamund Bar Assault Case
  • बार बंद होने पर विवाद
  • गला पकड़कर पिटाई और धमकी देने का आरोप
  • वेटर ने थाने में दर्ज कराई शिकायत : Mahasamund Bar Assault Case
  • आरोपी पर बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज
  • आरोपी को भेजा गया जेल : Mahasamund Bar Assault Case

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक वेटर से यह कहता नजर आ रहा है कि ‘अपने एससी-एसटी एक्ट का फायदा उठा और अपने घासीदास के नाम पर केस कर।’ पीड़ित वेटर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अब जानिए पूरा मामला : Mahasamund Bar Assault Case

जानकारी के अनुसार, ग्राम भलेसर का रहने वाला विवेक कुमार कुर्रे (21) पिछले दो साल से सपना बार में वेटर की नौकरी कर रहा है। उसने पुलिस को बताया कि 20 जून की रात वह बार में काम कर रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे हर्ष चंद्राकर अपने साथी दामू साहू के साथ शराब पीने बार आया था।

बार बंद होने पर विवाद

रात करीब 12.10 बजे बार बंद करने का समय हो गया। इस पर विवेक ने दोनों से कहा कि अब बार बंद करना है, इसलिए वे लोग घर चले जाएं। यह बात सुनते ही हर्ष चंद्राकर भड़क गया। उसने जातिसूचक गालियां देना शुरू कर दिया और कहा कि, ‘तू मुझे नहीं जानता है।‘

गला पकड़कर पिटाई और धमकी देने का आरोप

विवेक का आरोप है कि इसके बाद हर्ष ने उसका गला पकड़ लिया, हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान उसने अश्लील गालियां दीं और गुरु घासीदास बाबा के बारे में भी अपमानजनक बातें कहीं।

हंगामा बढ़ता देख बार के मैनेजर रंजीत तिवारी, प्रमोद तिवारी और बार मालिक रामदेव साहू बीच-बचाव के लिए पहुंचे और मामला शांत कराया। पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना बार में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।

वेटर ने थाने में दर्ज कराई शिकायत : Mahasamund Bar Assault Case

विवेक ने पुलिस को बताया कि हर्ष पहले भी कई बार बार में आ चुका है और उसकी जाति के बारे में पहले से जानता था। अब उसने थाना महासमुंद में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी पर बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी हर्ष चंद्राकर के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3) और 302 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 (संशोधित 2015) की धारा 3(1)(आर), 3(1)(एस) और 3(1)(व्ही) भी जोड़ी गई हैं।

ये धाराएं उस स्थिति में लगती हैं जब किसी अनुसूचित जाति के व्यक्ति के साथ मारपीट, गाली-गलौज या जाति को लेकर सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया हो।

आरोपी को भेजा गया जेल : Mahasamund Bar Assault Case

इस मामले में सिटी कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी हर्ष चंद्राकर को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। हर्ष का ट्रांसपोर्टिंग का बिजनेस है। उसका छोटा भाई शुभम चंद्राकर भी मारपीट के मामले पिछले सात महीने से फरार है।

RTE Admission : आरटीई दाखिले पर अदालत का बड़ा सवाल, आखिर सैकड़ों स्कूलों में एक भी आवेदन क्यों नहीं पहुंचा
अवैध रेत परिवहन का खुला खेल, 26 हाइवा जब्त, प्रशासन ने कसी माफिया पर नकेल
Rajim Theft Case Arrest : सूने घर का ताला तोड़कर 96 हजार के जेवर उड़ाने वाला आरोपी दबोचा गया
Police Transfers : पुलिस विभाग में फिर बड़ा बदलाव, कई एएसपी और डीएसपी अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Elephant Calf
Elephant Calf : फसल बचाने लगाए करंट वाले तार की चपेट में आया हाथी शावक, मौके पर मौत

सरगुजा के उदयपुर वन परिक्षेत्र में खेतों के…

Govinda Sunita Controversy : गोविंदा पर भड़कीं दिव्या खोसला, सुनीता ने किया समर्थन, 'कायर' वाले बयान से मचा बवाल
Govinda Sunita Controversy : गोविंदा पर भड़कीं दिव्या खोसला, सुनीता ने किया समर्थन, ‘कायर’ वाले बयान से मचा बवाल

सुनीता ने दिव्या की पोस्ट को री-शेयर कर…

Ayushman Yojana
Ayushman Yojana : आयुष्मान योजना में 17 अस्पतालों की जांच, दो पर कार्रवाई; ICU मरीजों की फाइलें गायब

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत फर्जी इलाज…

Rohit Sharma Record : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 12 हजार ODI रन पूरे कर बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज
Rohit Sharma Record : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 12 हजार ODI रन पूरे कर बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड (Rohit Sharma Record) उन्हें…

Asian Games 2026 Cricket : भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
Asian Games 2026 Cricket : भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026 Cricket) के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?