CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में कोयला मिलावटखोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, खुद का डिपो खोलकर चला रहा था खेल

बिलासपुर में कोयला मिलावटखोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, खुद का डिपो खोलकर चला रहा था खेल

By Newsdesk Admin
22/06/2026
Share

बिलासपुर में कोयले की अफरातफरी कर अवैध कमाई के लालच में एक कोल डिपो में मुंशी का काम करने वाला व्यक्ति खुद डिपो संचालक बन बैठा। इसके बाद वह कोयले में मिलावट के संगठित अवैध कारोबार में शामिल हो गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे डिपो संचालक अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह लगातार फरार था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर कोनी क्षेत्र से पकड़ा।

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि 10 जून 2026 को लोखंडी स्थित भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि आरके पाण्डेय ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार कंपनी के लिए दीपका कोल माइंस से एफ/जी ग्रेड का कोयला मंगवाया गया था। 10 जून की सुबह तीन ट्रेलरों के जरिए कोयला प्लांट पहुंचा, लेकिन लैब परीक्षण में उसकी गुणवत्ता निर्धारित ग्रेड के अनुरूप नहीं पाई गई।

जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि परिवहन के दौरान कोयले की चोरी कर उसमें निम्न गुणवत्ता वाला कोयला मिला दिया गया था। ट्रेलर चालकों ने पूछताछ में बताया कि इस पूरे खेल में बालाजी कोल ट्रेडिंग एंड कंस्ट्रक्शन के संचालक, प्लांट के सुपरवाइजर और अन्य लोगों की मिलीभगत थी। आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की चोरी कर उसकी जगह कम गुणवत्ता वाला कोयला मिलाया और उसे प्लांट तक पहुंचाया।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं छह आरोपी

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही छह आरोपी आशिक हुसैन अंसारी, फैजान रजा अंसारी, फुजैल अंसारी, गौरव राजपूत, सीबू खान और दिलीप कुमार यादव को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया था।

घटना के बाद से फरार था कोल डिपो संचालक

इस पूरे मामले का आरोपी अजय कुमार सिंह फरार था। जांच के दौरान पुलिस ने उसके कोनी स्थित समृद्धि विहार के मकान में दबिश दी, पर वो नहीं मिला। पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई तब पता चला कि पहले वह रतनपुर क्षेत्र के एक कोल डिपो में मुंशी का काम करता था।

कोयले के इस अवैध कारोबार में मनमानी कमाई देखकर बाद में उसने खुद बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर कोल डिपो खोल लिया, जिसके बाद से कोयले में मिलावट का अवैध कारोबार करने लगा। पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने घर में छिपा है, जिस पर दबिश देकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Pool Party Case : रायपुर में पूल पार्टी का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार, कई रसूखदार भी शामिल
रायपुर और भिलाई निगम के 23-23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित, 19 तक कलेक्टर को प्रक्रिया पूरी करने निर्देश
Disha College Raipur : इंटर-क्लास क्रिकेट मुकाबले में BALLB 2nd Year की दमदार जीत, LLB Final Year को 8 रन से हराया
Naxalism Elimination CG : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार, दो वर्षों में ऐतिहासिक परिणाम : CM विष्णु देव साय
जेल में ही मनेगी MLA देवेंद्र यादव की दिवाली, कोर्ट ने 4 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक रिमांड, बलौदा बाजार हिंसा मामले में हैं जेल में बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ranchi JPSC JSSC Protest
Ranchi JPSC JSSC Protest : CM आवास के बाहर धरना, बाबूलाल मरांडी हिरासत में

Ranchi JPSC JSSC Protest :छात्र आंदोलन के राजनीतिक…

Bhilai Loan Dispute Case
Bhilai Loan Dispute Case : कर्ज विवाद में दो महिलाओं पर कार्रवाई, एक्टिवा, वॉशिंग मशीन और मोबाइल बरामद

Bhilai Loan Dispute Case :पुलिस कर्ज की रकम,…

Bilaspur Tantrik Ritual Case
Bilaspur Tantrik Ritual Case : श्मशान घाट में चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र साधना, जमानत के लिए अनुष्ठान

Bilaspur Tantrik Ritual Case :पुलिस अभी पूरे मामले…

Balod Traffic Police Action
Balod Traffic Police Action : 3 दिन में 54 नाबालिग वाहन चलाते मिले, अभिभावकों पर कार्रवाई

Balod Traffic Police Action ; पुलिस ने कहा…

Chhattisgarh Police Transfer Stay
Chhattisgarh Police Transfer Stay : हाईकोर्ट ने पुलिस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगाई रोक

Chhattisgarh Police Transfer Stay : हाईकोर्ट ने राज्य…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?