CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Bridge Accident : रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पुल से गिरकर युवक की मौत

Raigarh Bridge Accident : रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पुल से गिरकर युवक की मौत

By Newsdesk Admin
23/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 जून। रायगढ़ जिले में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बाइक समेत करीब 20 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। (Raigarh Bridge Accident)

Contents
  • सिर में गंभीर चोट, बहा काफी खून : Raigarh Bridge Accident
  • पाकुट गांव का रहने वाला था मृतक
  • लंबे समय से खराब है पुल ; Raigarh Bridge Accident
  • बड़ी दुर्घटना की आशंका
  • पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक बाइक से रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चिराईपानी पहाड़ के पास स्थित क्षतिग्रस्त पुल पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत नीचे जा गिरा।

सिर में गंभीर चोट, बहा काफी खून : Raigarh Bridge Accident

हादसे में युवक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी। चोट लगने के कारण काफी खून बह गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

पाकुट गांव का रहने वाला था मृतक

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ में मृतक की पहचान जयप्रकाश (35) निवासी ग्राम पाकुट, थाना लैलूंगा के रूप में हुई है।

लंबे समय से खराब है पुल ; Raigarh Bridge Accident

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की हालत लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। पुल के पास तीखा मोड़ होने के कारण यहां दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं।

बड़ी दुर्घटना की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार, पुल संकरा होने और मोड़ पर स्थित होने के कारण दोनों ओर से भारी वाहन आने पर दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने पुल की मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग की है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

PM Fasal Bima Fraud : PM फसल बीमा योजना में सेंधमारी, कृषि विस्तार अधिकारी ने की लाखों रुपए की धोखाधड़ी
Papaya Farming : राष्ट्रीय बागवानी मिशन के समर्थन से पपीते की खेती से 10 लाख तक हो रही कमाई
18 गोल्ड मेडल पाने वाली छत्तीसगढ़ की पहली स्टूडेंट:श्रीराधा ने कहा-3 घंटे पढ़कर भी बन सकते हैं टॉपर, मेहनत नहीं स्मार्ट वर्क भी जरूरी..
Foreign Students Safety :  विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश
Railway Multitracking Chhattisgarh : 10,783 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी, छत्तीसगढ़ की इन दो लाइनों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता
CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता

ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की बैठक (CEC Gyanesh…

Asian Games 2026 : ईरान को 39-35 से पटका, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
Asian Games 2026 : ईरान को 39-35 से पटका, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

पुरुष कबड्डी में गोल्ड (Asian Games 2026) जीतकर…

Minor Girl Death : लुचकी तालाब के पीछे नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिर पर मिले चोट के निशान, साथ रह रहा युवक फरार
Minor Girl Death : लुचकी तालाब के पीछे नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिर पर मिले चोट के निशान, साथ रह रहा युवक फरार

नाबालिग की संदिग्ध मौत (Minor Girl Death) के…

BEd DEd Teachers : बीएड डीएड करने वाले शिक्षकों को झटका, दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई
BEd DEd Teachers : बीएड डीएड करने वाले शिक्षकों को झटका, दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई

शिक्षकों की वेतन वृद्धि (BEd DEd Teachers) से…

BSP Scrap Theft Case : 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में MD विनोद कुमार गर्ग को जमानत, 21 गिरफ्तारियों के बाद आया नया मोड़
BSP Scrap Theft Case : 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में MD विनोद कुमार गर्ग को जमानत, 21 गिरफ्तारियों के बाद आया नया मोड़

स्क्रैप चोरी मामला (BSP Scrap Theft Case) अब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?