CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छुट्टी पर लौटा सेना का जवान पहुंचा थाना और ASI को देख फूट फूटकर रोने लगा, दबंगों ने जवान को मारते पीटते बनाया विडियो और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया, जानिए पूरा मामला….

छुट्टी पर लौटा सेना का जवान पहुंचा थाना और ASI को देख फूट फूटकर रोने लगा, दबंगों ने जवान को मारते पीटते बनाया विडियो और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया, जानिए पूरा मामला….

By Newsdesk Admin
13/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 13 दिसंबर। भारतीय सेना में तैनात जवान को कुछ दबंगों ने घेरकर पीटा है। बताया जा रहा है कि जवान छुट्टी पर घर आया था, दबंगों ने जवान को न केवल पीटा, बल्कि मारपीट के बाद घटना का वीडियो भी बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह पूरा मामला उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के बछोरा गांव का है और पीड़ित फौजी है राजकुमार, जो कि फिलहाल सिक्किम में तैनात है। मौरावां पुलिस ने बताया कि फौजी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित जवान ने पुलिस को बताया है कि बछोरा गांव के अजय मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा और ऊषा मिश्रा ने यह हरकत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मौरावां थाना क्षेत्र के बछोरा गांव निवासी राजकुमार वर्तमान में सिक्किम राज्य में भारतीय सेना में तैनात हैं। तीन दिन पहले छुट्टी पर गांव आए, उनकी पत्नी प्रयागराज में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। बीते 9 दिसंबर की दोपहर किसी काम से वह मौरावां बाजार गए थे। घर वापस लौटते समय बछौरा गांव मोड़़ पर पहले से मौजूद अजय मिश्रा और ब्रजेश मिश्रा ने रोक लिया और आपसी रंजिश के चलते फौजी को लात-घूसों से पीटा। फौजी राजकुमार ने बताया कि आरोपी सरकारी राशन लेते हैं, मनरेगा में बिना मजदूरी किए मजदूरी लेते हैं, मैंने गांव के व्हॉट्सएप ग्रुप में यह जानकारी पोस्ट कर दी थी जिस पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। दूसरी तरफ बृजेश मिश्र का कहना है कि राजकुमार छोटे भाई के साथ मारपीट कर रहे थे। मारपीट की सूचना पर वह वहां पर पहुंचे थे। ASI इंद्रपाल सिंह ने बताया फौजी की शिकायत के आधार पर दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

21 दिनों में 11 बार ट्रंप ने लिया सीजफायर का क्रेडिट… कांग्रेस बोली- पीएम मोदी चुप क्यों हैं
Train Theft : समता एक्सप्रेस में महिला का हैंडबैग गायब, 9 लाख के जेवर-नकदी चोरी
हनीट्रैप में फंसा नौसेना इंजीनियर… महिला मित्र और ‘सर’ के कहने पर पाक एजेंटों को भेजे भारत के डिफेंस सीक्रेट्स
Atlantic Ocean Tanke : समुद्र में तेल पर सख्ती – अटलांटिक में रूसी टैंकर जब्त, वेनेजुएला कनेक्शन पर अमेरिका का बड़ा संदेश
हरिद्वार में मेरठ जैसा कांड! पत्नी ने बहाने से बुलाया और फिर प्रेमी से करा दी पति की हत्या; अरेस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Plus
WhatsApp Plus : अब व्हाट्सऐप के लिए भी देना होगा पैसा? 79 रुपये वाले नए प्लान में क्या मिलेगा खास

सीजी भास्कर, 19 जून। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

Maharashtra MLAs Visit Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के धान खरीदी मॉडल से प्रभावित महाराष्ट्र के विधायक

Maharashtra MLAs Visit Chhattisgarh

Amitabh Bachchan : 83 की उम्र में भी खुद से नहीं हैं संतुष्ट, रातभर जागते रहे महानायक, आखिर क्या थी बेचैनी

सीजी भास्कर, 19 जून। सफलता की ऊंचाइयों पर…

Dimple Chaudhary
Dimple Chaudhary : फोटो की मांग पर बढ़ा विवाद, बीच बाजार बहस का वीडियो वायरल, मौके पर पहुंची पुलिस

सीजी भास्कर, 19 जून। ग्रेटर नोएडा में एक…

ITR 2026 New Rules : इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग में बड़े बदलाव

ITR 2026 New Rules

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?