CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Minor Rape Case : नदी किनारे बुलाकर डरा-धमकाकर वारदात, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Minor Rape Case : नदी किनारे बुलाकर डरा-धमकाकर वारदात, आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
26/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 26 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में युवक ने नाबालिग लड़की को डरा-धमका कर रेप किया है। आरोपी ने नाबालिग को नदी किनारे बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के रिश्तेदारों के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। (Raigarh Minor Rape Case)

Contents
  • आरोपी पकड़ा गया, जेल भेजा गया : Raigarh Minor Rape Case
  • शिकायतों पर तुरंत एक्शन 

दरअसल, 21 जून को 14 साल की नाबालिग के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 20 जून की रात वह अपनी पत्नी के साथ एक शादी में गए थे। देर रात जब वे घर लौटे, उनकी बेटी घर पर नहीं थी। घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह अभिषेक टंडन (21) के घर पर मिली।

घरवाले उसे वापस लेकर आए। पूछताछ करने पर नाबालिग ने बताया कि 20 जून की शाम अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर उसे नदी किनारे बुलाया था। वहां उसने डरा-धमकाकर जबरदस्ती की। इसके बाद वह लड़की को अपने घर ले गया, वहां रात में भी जबरदस्ती की।

नाबालिग ने बताया कि साल 2024 में भी अभिषेक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। महिला पुलिस अधिकारी ने लड़की का बयान दर्ज किया, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी जांच कराई गई।

आरोपी पकड़ा गया, जेल भेजा गया : Raigarh Minor Rape Case

जांच के दौरान पुलिस टीम ने अभिषेक टंडन के घर पर छापा मारकर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना जुर्म मान लिया। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया, गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

शिकायतों पर तुरंत एक्शन 

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा से जुड़े अपराधों पर रायगढ़ पुलिस सख्त है। ऐसे मामलों में हर शिकायत पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

डिजिटल मार्केटिंग जॉब के नाम पर ऑनलाइन ठगी: पहले दिया छोटे पैसे का लालच, फिर ठग लिए डेढ़ लाख से ज्यादा..
Nasha Mukt Yuva Abhiyan : धमतरी आएंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान में होंगे शामिल
Raipur Congress meeting : संगठन मजबूती और आगामी रणनीति पर होगा मंथन
महिला संग गोंडा के BJP अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का वीडियो हुआ वायरल, अब उसका रिएक्शन आया सामने, कही ये बात
बांग्लादेशी ढूंढने दुर्ग पुलिस का सर्च अभियान, अब तक 13 हजार लोगों से पूछताछ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?