CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Builder Fraud : 51 लाख लेकर गायब हुआ बिल्डर!

Raipur Builder Fraud : 51 लाख लेकर गायब हुआ बिल्डर!

By Newsdesk Admin
26/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 26 जून। राजधानी रायपुर में मकान निर्माण के नाम पर सरकारी महिला डॉक्टर से 51 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर का नाम डॉ. स्नेहलता दास बताया जा रहा है। (Raipur Builder Fraud)

Contents
  • 2023 में हुआ था निर्माण का अनुबंध : Raipur Builder Fraud
  • बैंक लोन और जीवनभर की बचत लगाई
  • ढांचा खड़ा कर बंद कर दिया काम : Raipur Builder Fraud
  • हर महीने EMI का बोझ, 35 लाख और खर्च होंगे

डॉक्टर का आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद बिल्डर ने सिर्फ मकान का ढांचा खड़ा किया और निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर अपना कार्यालय बंद कर फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने बिल्डर मोहित सोलंकी और उसके पिता गुलाब सिंह सोलंकी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2023 में हुआ था निर्माण का अनुबंध : Raipur Builder Fraud

शिकायतकर्ता डॉ. स्नेहलता दास वर्तमान में भाठागांव स्थित सांई विला कॉलोनी में रहती हैं और पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद पर कार्यरत हैं।

उन्होंने वर्ष 2021 में सड्डू स्थित अविनाश कैपिटल्स होम्स-2 में 1489 वर्गफीट का प्लॉट खरीदा था।

मकान निर्माण के लिए 16 मार्च 2023 को यूके कॉन्सेप्ट डिजाइनर के संचालक मोहित सोलंकी से अनुबंध किया गया। तय शर्तों के अनुसार 22 मई 2024 तक मकान बनाकर सौंपना था।

बैंक लोन और जीवनभर की बचत लगाई

डॉ. दास के अनुसार, मकान निर्माण की कुल लागत 51,00,916 रुपये तय हुई थी।

इसके लिए उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक से 45 लाख रुपये का होम लोन लिया, साथ ही अपनी जीवनभर की बचत और रिश्तेदारों से उधार लेकर कुल 51,31,887 रुपये बिल्डर को बैंक के माध्यम से भुगतान कर दिए।

ढांचा खड़ा कर बंद कर दिया काम : Raipur Builder Fraud

आरोप है कि पूरी राशि मिलने के बाद भी बिल्डर ने केवल भवन का ढांचा तैयार किया। प्लास्टर, ईंट का काम, फिनिशिंग और अन्य जरूरी निर्माण कार्य अधूरे छोड़ दिए।

इसके बाद कार्यालय बंद कर दिया गया और आरोपियों के मोबाइल फोन भी बंद हो गए। पीड़िता उनसे संपर्क नहीं कर सकी।

हर महीने EMI का बोझ, 35 लाख और खर्च होंगे

अधूरे मकान के कारण डॉ. दास को हर महीने बैंक की ईएमआई, ब्याज, बिजली बिल, टैक्स और मेंटेनेंस का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है।

उनका कहना है कि अब मकान पूरा कराने के लिए 30 से 35 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे। पुलिस ने मामला (Raipur Builder Fraud) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Bhupesh Baghel Controversy : ‘लबरा भूपेश घोटालेबाजों का सरताज’… सोशल मीडिया पर भाजपा का रैप वार, सियासत में बढ़ी तल्खी
Bilaspur Municipal Commissioner Charge : प्रकाश कुमार सर्वे ने संभाला निगम का जिम्मा, समयबद्ध विकास को बताया पहली प्राथमिकता
Purandar Mishra Controversial Statement : राहुल गांधी पर विवादित बयान, ‘ब्रश’ वाली टिप्पणी से गरमाई सियासत
Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ में नेताओं के बीच बहस का दौर तेज, अब अस्पताल से कोल माइंस तक चुनौती
Chhattisgarh Road Accident: तीन ट्रेलरों की टक्कर में ड्राइवर जिंदा जला, अलग जिले में पिकअप ने ली एक और जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Human Trafficking
Human Trafficking : महासमुंद में मजदूरों की तस्करी का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापा और डेढ़ करोड़ के करीब नकदी बरामद

महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और कथित…

Junk Food
Junk Food : स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर लग सकती है रोक, 50 मीटर तक होगा दायरा

बच्चों को ज्यादा नमक, चीनी और वसा वाले…

Chhattisgarh Job Fair 2026 : 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए 8,720 प्राइवेट नौकरियां, 7-8 अक्टूबर को मेला
Chhattisgarh Job Fair 2026 : 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए 8,720 प्राइवेट नौकरियां, 7-8 अक्टूबर को मेला

राज्य में निजी क्षेत्र की 8,720 नौकरियों (Chhattisgarh…

Chhattisgarh Train Cancelled : ट्रैक धंसा, 5 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित; कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-ऑरिजिनेट
Chhattisgarh Train Cancelled : ट्रैक धंसा, 5 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित; कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-ऑरिजिनेट

ट्रेन परिचालन प्रभावित (Chhattisgarh Train Cancelled) होने से…

Rikesh Sen Pitru Paksha Yatra : पितृपक्ष में गया जाने वालों का खर्च उठाएंगे विधायक रिकेश सेन
Rikesh Sen Pitru Paksha Yatra : पितृपक्ष में गया जाने वालों का खर्च उठाएंगे विधायक रिकेश सेन

गया यात्रा की खास व्यवस्था (Rikesh Sen Pitru…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?