CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Serial Killers : 5 खौफनाक सीरियल किलर्स: लालच, सनक और जुनून ने ली कई बेगुनाहों की जान

Chhattisgarh Serial Killers : 5 खौफनाक सीरियल किलर्स: लालच, सनक और जुनून ने ली कई बेगुनाहों की जान

By Newsdesk Admin
28/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 जून। छत्तीसगढ़ में हाल ही में बलौदाबाजार जिले के एक सीरियल किलिंग मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। आरोपी पर तीन महीनों के भीतर आठ लोगों की जहरीली शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस पूछताछ में पुरानी रंजिश, कर्ज और बदले की भावना को हत्या की वजह बताया गया। हालांकि यह राज्य का पहला मामला नहीं है। पिछले दो दशकों में प्रदेश में कई ऐसे सीरियल किलिंग केस सामने आए हैं, जिनमें आरोपियों ने लालच, संपत्ति, सनक, यौन विकृति और बदले की भावना में कई लोगों की जान ले ली। (Chhattisgarh Serial Killers)

रायपुर निवासी अरुण चंद्राकर ने वर्ष 2005 से 2012 के बीच अपने पिता, पत्नी, साली, मकान मालिक और अन्य करीबी लोगों सहित सात लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि वह कई पीड़ितों को पहले बेहोश करता और फिर जिंदा गड्ढे में दफना देता था। उसकी करतूतों का खुलासा एक बच्ची की गुमशुदगी की जांच के दौरान हुआ, जिसके बाद कई कंकाल बरामद किए गए।

प्रदेश के चर्चित मामलों (Chhattisgarh Serial Killers) में उदयन दास का नाम भी शामिल है। उसने अपने माता-पिता की हत्या कर उनके शव घर के सेप्टिक टैंक में दफना दिए। बाद में भोपाल में अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को लोहे के बक्से में सीमेंट से भरकर कमरे में ही छिपा दिया। वर्षों तक वह उसी कमरे में सामान्य जीवन जीता रहा। पुलिस जांच में उसके कई झूठे दावों और दोहरे जीवन का भी खुलासा हुआ।

धमतरी जिले का जितेंद्र ध्रुव भी प्रदेश के कुख्यात सीरियल किलर्स में गिना जाता है। उसने चोरी और महिलाओं से दुष्कर्म की नीयत से घरों में घुसकर विरोध करने वालों की हत्या की। जांच के दौरान उसने एक पुराने ब्लाइंड मर्डर का भी खुलासा किया, जिसमें पहले किसी अन्य व्यक्ति को आरोपी बनाया गया था।

दुर्ग जिले के सुखवंत साहू ने खुद को तांत्रिक बताकर लोगों से पैसे ऐंठे और रकम वापस मांगने वालों की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार उसने गंगाजल में साइनाइड मिलाकर दो लोगों की जान ली और बाद में राज खुलने के डर से अपने साथी की भी हत्या कर दी। पूछताछ में उसने हत्या का तरीका एक टीवी क्राइम शो से सीखने की बात स्वीकार की।

बलौदाबाजार जिले के तेजराम पटेल ने स्वयं को गूंगा-बहरा बताकर वर्षों तक पुलिस को गुमराह किया। जांच में सामने आया कि उसने दो महिलाओं की हत्या की थी और एक अन्य महिला को भी निशाना बनाने की योजना बना चुका था। पुलिस ने विशेष पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद उसके झूठ का पर्दाफाश किया।

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे अपराधी (Chhattisgarh Serial Killers) सामान्य लोगों की तरह समाज में रहते हैं, जिससे उनकी पहचान करना बेहद कठिन होता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीरियल किलिंग मामलों में सबसे बड़ी चुनौती ठोस सबूत जुटाना और अलग-अलग घटनाओं के बीच संबंध स्थापित करना होता है।

Chhattisgarh Train Cancel : रेलवे का बड़ा ब्लॉक, सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट
छग व्याख्याता संघ की शिक्षा मंत्री से मुलाकात : कई मुद्दों पर हुई चर्चा
CG सरकारी राशन दुकान पर मची भगदड़, OTP और फिंगर प्रिंट फेल होने से उपभोक्ता परेशान
Bilaspur Railway : 14 जनवरी तक रद्द रहेगी टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से रेल संचालन प्रभावित
Simga-Balodabazar Road : गड्ढों में तब्दील सिमगा-बलौदाबाजार सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, 3 दिन का अल्टीमेटम

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज
Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज

कुदमुरा वन परिक्षेत्र के कलमीटिकरा गांव के जंगल…

Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप
Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप

बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

Mahadev Satta Case : 6000 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट में सौरभ चंद्राकर ने झाड़ा पल्ला! लाइजनिंग से किया इनकार, रवि उप्पल पर डाली जिम्मेदारी
Mahadev Satta Case : 6000 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट में सौरभ चंद्राकर ने झाड़ा पल्ला! लाइजनिंग से किया इनकार, रवि उप्पल पर डाली जिम्मेदारी

करीब छह हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन…

Ambikapur News : खेलते-खेलते दो साल के मासूम ने मुंह में डाल लिया पटाखा, अंदर ही हुआ धमाका! खून बहने से चली गई जान
Ambikapur News : खेलते-खेलते दो साल के मासूम ने मुंह में डाल लिया पटाखा, अंदर ही हुआ धमाका! खून बहने से चली गई जान

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र…

दुर्ग की मतदाता सूची जारी, पुरुषों से 6,556 ज्यादा हैं महिला वोटर्स

दुर्ग जिले में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?