CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Minor Rape Case : नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Minor Rape Case : नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
28/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर पहले विशाखापट्टनम और फिर ओडिशा ले गया, जहां उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। (Raigarh Minor Rape Case)

Contents
  • विशाखापट्टनम-संबलपुर में बनाए शारीरिक संबंध : Raigarh Minor Rape Case
  • न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
  • अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी : Raigarh Minor Rape Case

दरअसल 27 अप्रैल 2026 को पिता ने कोतरारोड़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 25 अप्रैल की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे। देर रात लगभग 2 बजे उठने पर घर का मेन गेट खुला मिला और 17 साल की बेटी कमरे से गायब मिली।

रिश्तेदारों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई पुलिस ने धारा 137(2) BNS के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

तकनीकी सबूतों और मुखबिर सूचना के आधार पर पहले नाबालिग की लोकेशन विशाखापट्टनम में मिलने की जानकारी मिली। पुलिस टीम रवाना होने की तैयारी कर ही रही थी कि इसी बीच लोकेशन ओडिशा के संबलपुर में प्राप्त हुई। टीम संबलपुर के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में ही लोकेशन फिर से बदल गई।

विशाखापट्टनम-संबलपुर में बनाए शारीरिक संबंध : Raigarh Minor Rape Case

लगातार तकनीकी निगरानी और सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने 26 जून 2026 को कोड़ातराई क्षेत्र में दबिश देकर नाबालिग को संदेही धीरज निराला उर्फ नानू (19) के पास से बरामद किया।पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे विशाखापट्टनम और ओडिशा के संबलपुर ले गया, जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

ऐसे में पुलिस ने आरोपी धीरज निराला उर्फ नानू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 87, 65(1) BNS और 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी : Raigarh Minor Rape Case

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि अभियान ‘संवेदना’ के तहत गुम हुए बालक-बालिकाओं की जल्द और सुरक्षित बरामदगी तथा उन्हें बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में लगातार तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Flight Disruption Case: तीन उड़ानें बदलकर 20 घंटे में गोवा से रायपुर पहुँचे यात्री, बढ़ती दिक्कतों ने किया परेशान
Raigarh Medical College : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में अब न्यूरोसर्जन, यूरो सर्जन एवं नेफ्रोलॉजी डॉक्टर की मिलेगी सुविधा
Takhaptur CMO Car Accident : सीएमओ की कार ने ली दो महिलाओं की जान
Census Duty Protest : भीषण गर्मी में सर्वे का दबाव, जनगणना ड्यूटी के खिलाफ शिक्षकों की आवाज तेज
Jal Jeevan Mission Scam : मल्टी विलेज स्कीम में पाइप बदलकर करोड़ों का खेल, तीन करोड़ से अधिक नुकसान का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?