CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Unified Emergency Number 112 : देशभर में एक होगा इमरजेंसी नंबर

Unified Emergency Number 112 : देशभर में एक होगा इमरजेंसी नंबर

By Newsdesk Admin
28/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 जून। देशभर में आपातकालीन सेवाओं को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाने के लिए सभी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबरों को एकीकृत कर केवल डायल-112 के तहत संचालित करने की तैयारी शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। जल्द ही डायल-100, 101, 102, 108, 1033, 1091 सहित अन्य सभी आपातकालीन नंबर 112 में समाहित किए जाएंगे। (Unified Emergency Number 112)

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तीन महीने के भीतर इस व्यवस्था को लागू करने और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके बाद छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर एकीकृत इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करना शुरू कर दिया है।

राज्य में वर्तमान में डायल-112 की लगभग 400 और 108 एंबुलेंस सेवा की करीब 375 गाड़ियां संचालित हो रही हैं। अभी पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा सहायता के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं के माध्यम से सूचनाएं भेजी जाती हैं। नई व्यवस्था (Unified Emergency Number 112) लागू होने के बाद सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म से संचालित होंगी, जिससे सूचना के आदान-प्रदान में लगने वाला समय कम होगा और आपात स्थिति में लोगों को तेजी से सहायता मिल सकेगी।

छत्तीसगढ़ में डायल-112 सेवा वर्ष 2018 में शुरू की गई थी, जिसे बाद में राज्य के सभी 33 जिलों तक विस्तारित किया गया। वर्तमान में किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर कॉल आने के बाद कॉल सेंटर संबंधित विभागों को सूचना भेजता है। अब इस प्रक्रिया (Unified Emergency Number 112) को पूरी तरह एकीकृत किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया है। अदालत ने कैशलेस इलाज, गुड सेमेरिटन सुरक्षा व्यवस्था, सभी एंबुलेंस में जीपीएस और वीएलटीडी, प्रशिक्षित पैरामेडिक्स, ट्रॉमा रजिस्ट्री, अस्पतालों की ग्रेडिंग और बहुभाषी जनजागरूकता अभियान जैसे निर्देश भी दिए हैं। सरकार का मानना है कि एकीकृत डायल-112 प्रणाली लागू होने से आपातकालीन सेवाएं अधिक तेज, सरल और प्रभावी बनेंगी।

पति की फरियाद नहीं सुनी पुलिस ने, हाईकोर्ट सख्त: पत्नी को ढूंढकर 28 अगस्त तक कोर्ट में पेश करने का आदेश
Fraud through fake WhatsApp messages : कंपनी डायरेक्टर के पिता बनकर ठगे 20 लाख, अकाउंटेंट को बनाया शिकार
Road Accident Durg : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त की आंखों के सामने बुझ गई जिंदगी
थानों में जब्त शराब रखने के लिए अब जगह नहीं, 2.5 करोड़ की शराब पर छत्तीसगढ़ में चला पुलिस का बुलडोजर, देखिए विडियो
CGRERA Action : बिना पंजीयन बेच दिया प्लाट, दो भूमि स्वामियों पर 5 लाख रुपये का अर्थदंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम
Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बोल…

GPM Soldiers
GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

National Gaurav Award
National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की समाजसेवी और शिक्षाविद् शिखा सिंह…

Independence Day
Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस का 80वां वर्षगांठ देशभक्ति और उत्साह…

Tiger Reserve
Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व में गांव छोड़ने के दबाव का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा- पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के प्रभावित गांवों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?