CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh electricity bill late payment : बिजली बिल के लेट पेमेंट पर उपभोक्ताओं को राहत

Chhattisgarh electricity bill late payment : बिजली बिल के लेट पेमेंट पर उपभोक्ताओं को राहत

By Newsdesk Admin
29/06/2026
Share

छत्तीसगढ़ के करीब 66 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब बिजली बिल की नियत तिथि के बाद भुगतान करने पर पूरे महीने का लेट पेमेंट चार्ज नहीं देना होगा। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता जितने दिन बिल जमा करने में देरी करेगा, केवल उतने ही दिनों का ब्याज देना होगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर चल रही ‘रोजाना ब्याज’ या ‘दोहरा झटका’ जैसी खबरें भ्रामक हैं और नए नियम से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। (Chhattisgarh electricity bill late payment)

कंपनी के अनुसार, राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) के नए प्रावधान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना है। पहले यदि कोई उपभोक्ता निर्धारित तिथि से एक-दो दिन की देरी से भी बिल जमा करता था, तो उससे पूरे महीने का 1.5 प्रतिशत लेट पेमेंट सरचार्ज वसूला जाता था। अब इस व्यवस्था को बदलते हुए प्रतिदिन 0.04 प्रतिशत की दर से अधिभार लगाने का प्रावधान किया गया है।

नई व्यवस्था (Chhattisgarh electricity bill late payment relief) के अनुसार यदि उपभोक्ता एक दिन की देरी से बिल जमा करता है तो केवल 0.04 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वहीं, 30 दिन की देरी होने पर भी कुल 1.2 प्रतिशत अधिभार ही लगेगा, जो पहले के 1.5 प्रतिशत मासिक सरचार्ज से कम है। इससे कम अवधि की देरी करने वाले उपभोक्ताओं को विशेष राहत मिलेगी।

पावर कंपनी ने कहा है कि नई व्यवस्था ब्याज की दर बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि उसे अधिक पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए लागू की गई है। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर में स्थायी शिक्षक की मांग, अभिभावकों और छात्रों का धरना जारी
रामनवमी से पहले शोभायात्रा को लेकर बंगाल में बवाल, ‘अंजनी पुत्र सेना’ को नहीं मिली इजाजत, उठाएगी ये कदम
Wild Bison Poaching Chhattisgarh : अर्जुनी परिक्षेत्र में गौर का शिकार, वनरक्षक को डीएफओ ने किया निलंबित
Durg police news : ग्रामीण क्षेत्र में जन चौपाल लगा दी कानून की जानकारी, सायबर और ठगी के अपराध से बचने दिए Tips, कहा- “अपने मवेशी और खेत की सुरक्षा स्वत: करें, जागरूक बनें”
EOW-ACB Raid Rajnandgaon : दीपावली से पहले सराफा कारोबारी की दुकान पर ईओडब्ल्यू-एसीबी की दबिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?