CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Minor Girls Assault Case : दुर्ग में दो सगी बहनों से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार

Minor Girls Assault Case : दुर्ग में दो सगी बहनों से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
04/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पड़ोसी लड़के ने 2 बच्चियों से रेप किया है। दोनों सगी बहनें हैं, उनकी उम्र 7 और 9 साल है। आरोपी बच्चियों को खेलने के बहाने अपने घर में बुलाता था, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। घटना गुरुवार (2 जुलाई) की है। (Minor Girls Assault Case)

Contents
  • खेलने के बहाने बुलाया घर : Minor Girls Assault Case
  • पड़ोसी होने का उठाया फायदा
  • आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग : Minor Girls Assault Case
  • एएसपी बोले- वैधानिक कार्रवाई जारी

दरअसल, मामले का खुलासा तब हुआ, जब छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने लगा। परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो वे थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग भी की है। पुलिस ने 17 साल के नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है।

खेलने के बहाने बुलाया घर : Minor Girls Assault Case

बच्चियों के चाचा ने बताया कि वारदात गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 से 5 बजे के बीच की है। छोटी भतीजी रोते हुए घर पहुंची और पेट दर्द की शिकायत करने लगी। उसकी हालत देखकर शक हुआ, क्योंकि वह दर्द से काफी तड़प रही थी।

इसके बाद जब दोनों बच्चियों से अलग-अलग पूछताछ की गई, तब पूरी घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद रिश्तेदार थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया।

पड़ोसी होने का उठाया फायदा

रिश्तेदारों ने बताया कि पड़ोसी होने के कारण दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी भरोसे के चलते बच्चे भी अक्सर एक-दूसरे के घर खेलने चले जाते थे। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद भी चल रहा था।

आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग : Minor Girls Assault Case

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे अपराधियों के मन में कानून का डर होना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि दोषी को सख्त सजा दी जाए और उसके घर पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की जाए।

एएसपी बोले- वैधानिक कार्रवाई जारी

इस मामले में एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि छावनी थाना में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

No-Parking Zone Bilaspur : कलेक्ट्रेट से गोलबाजार तक नो-पार्किंग जोन बनाने की तैयारी
Silver and old mobiles worth lakhs seized in Surguja : पश्चिम बंगाल के 5 युवक हिरासत में
Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट
MGNREGA Irregularity  : तालाब गहरीकरण में 10 लाख के काम पर सवाल, मशीनों से काम और फर्जी भुगतान के आरोप
छत्तीसगढ़ में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ – SUKMA ENCOUNTER सुकमा बीजापुर सीमा पर यह मुठभेड़ जारी, कई माओवादियों के ढेर होने की खबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित
H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का पहला…

Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे
Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी…

Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल
Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल

मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ सड़क…

NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज
NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT Verdict) ने बिलासपुर नगर…

Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश
Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?