CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Helmet Rally : सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली पुलिस, जनजागरूकता रथ के साथ हेलमेट रैली ने लोगों का खींचा ध्यान

Helmet Rally : सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली पुलिस, जनजागरूकता रथ के साथ हेलमेट रैली ने लोगों का खींचा ध्यान

By Newsdesk Admin
03/07/2026
Share
Helmet Rally
Helmet Rally

रिपोर्टर – आशुतोष सिंह

Contents
  • पुलिस लाइन से निकली हेलमेट रैली Helmet Rally
  • हेलमेट पहनने और नियमों के पालन का संदेश
  • जनजागरूकता रथ से दी जा रही अहम जानकारी
  • नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। गरियाबंद शहर की सड़कों पर शुक्रवार को अलग ही माहौल देखने (Helmet Rally) को मिला। पुलिस के जनजागरूकता रथ के साथ निकली हेलमेट रैली ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। जगह जगह लोगों ने रैली को देखा और यातायात नियमों को लेकर पुलिस की अपील को गंभीरता से सुना।

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों में सुरक्षित यातायात की आदत विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में पुलिस अधिकारी और जवान खुद हेलमेट पहनकर शामिल हुए। इसके जरिए लोगों को संदेश दिया गया कि नियमों का पालन केवल दूसरों के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।

Helmet Rally
Helmet Rally

पुलिस लाइन से निकली हेलमेट रैली Helmet Rally

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर गरियाबंद पुलिस ने पुलिस लाइन से जनजागरूकता रथ के साथ हेलमेट रैली की शुरुआत की। इसके बाद रैली ने शहर के विभिन्न मार्गों और प्रमुख चौक चौराहों का भ्रमण किया।

Helmet Rally
Helmet Rally

हेलमेट पहनने और नियमों के पालन का संदेश

रैली का मुख्य उद्देश्य दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए प्रेरित करना था। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने स्वयं हेलमेट पहनकर लोगों के सामने एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया।

Helmet Rally
Helmet Rally

जनजागरूकता रथ से दी जा रही अहम जानकारी

पुलिस ने जनजागरूकता रथ को बैनर और पोस्टरों से सजाकर तैयार (Helmet Rally) किया है। इसके माध्यम से शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर लोगों को तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने, सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, हेलमेट के महत्व, साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा से जुड़े अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Helmet Rally
Helmet Rally

नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें

गरियाबंद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क हादसे अक्सर लापरवाही की वजह से होते हैं। हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे जरूरी माध्यम है। पुलिस ने समझाइश देते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Religious Tourism Development Roadmap: छत्तीसगढ़ में मंदिरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, तैयार होगा समग्र विकास खाका
Chitrakote Waterfall : बारिश के बाद फिर गुलजार हुआ चित्रकोट जलप्रपात, ड्रोन में दिखीं 3-4 शानदार जलधाराएं
High Profile Drugs Case India: 320 नामों की लिस्ट, लेकिन जांच की रफ्तार पर सवाल
Bridge Absence Crisis: पुलिया न होने से महिला ने रास्ते में ही बच्चे को दिया जन्म
Veterinary Medicine Center  : पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात, धमतरी में खुलेगा प्रदेश का पहला पशु औषधि केंद्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?