CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Constable Rape Case : शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, बाद में बोला- मैं शादीशुदा हूं

Constable Rape Case : शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, बाद में बोला- मैं शादीशुदा हूं

By Newsdesk Admin
04/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आरक्षक ने पहले युवती से दोस्ती की, फिर शादी करने का वादा कर 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाते रहा। युवती ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब आरक्षक ने खुद को शादीशुदा बताकर युवती को धमकी देने लगा। अब युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है। (Constable Rape Case)

Contents
  • ट्रांसफर होने के बाद भी नहीं छोड़ा साथ : Constable Rape Case
  • शादीशुदा और दो बच्चे का पिता है आरक्षक

पुलिस के अनुसार, साल 2023 में 22 साल की युवती की पहचान सोशल मीडिया के जरिए तखतपुर में पदस्थ आरक्षक सुमंत मिरी से हुई थी। जिसके बाद दोनों बातचीत करने लगे। इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं।

आरक्षक ने युवती से प्यार करने का हवाला देकर शादी करने का वादा किया। आरोप है कि आरक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। इस दौरान वह युवती के साथ शादी करने का भरोसा देता रहा।

ट्रांसफर होने के बाद भी नहीं छोड़ा साथ : Constable Rape Case

युवती ने पुलिस को बताया कि, जब उसका ट्रांसफर बिलासपुर लाइन में हो गया। तब भी आरक्षक उससे मिलने जाता था। हर बार शादी करने का आश्वासन देता था। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया।

आरोप है कि उसने युवती को धमकी भी दी और उससे दूरी बनाने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शादीशुदा और दो बच्चे का पिता है आरक्षक

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि, आरक्षक सुमंत मिरी पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। उसने यह जानकारी उससे छिपाकर रखी। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तब उसने अपनी शादी और बच्चे होने की जानकारी दी।

सच्चाई सामने आने पर पीड़िता को धमकी देने लगा। इस मामले (Constable Rape Case) में पुलिस ने आरोपी आरक्षक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस विभाग उसके खिलाफ विभागीय जांच और निलंबन की कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।

Drug Syndicate Scandal : समाजसेवी-राजनेता के बेटे से होगी पूछताछ, 850 से ज्यादा रईसजादे जांच के घेरे में, जानिए क्या है मामला
‘तेजस्वी के पास शेर का करेजा’, पटना में RJD नेता ने लगाया पोस्टर, वक्फ बिल पर साथ देने के लिए कहा शुक्रिया
IMD Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत 13 में आंधी-बारिश का अलर्ट, 9 राज्यों में होगी तेज बारिश
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दिव्यांगों के आरक्षण पर सरकार का रहेगा अंतिम अधिकार
रायपुर: 9 मामलों का हिस्ट्रीशीटर सट्टा खिलाते गिरफ्तार, 6 सटोरिए भी दबोचे गए…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Excise Department Action : ACB केस में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो को शो-काज नोटिस

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट और…

Azim Premji Scholarship : बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति, हर साल मिलेंगे 30 हजार

रायपुर, 20 अगस्त : आर्थिक रूप से कमजोर…

PWD Review : निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

रायपुर, 20 अगस्त : लोक निर्माण विभाग के…

Namo Drone Didi : ड्रोन ने बदली आरती साहू की जिंदगी, खेती में सेवा देकर कमाए साढ़े 3 लाख

रायपुर, 17 अगस्त : बलौदाबाजार जिले की महिला…

Cage Culture : 54 केज से बदली मछुआ समिति की किस्मत, 50 लाख तक पहुंची आय

एमसीबी, 19 अगस्त : ग्राम शंकरगढ़ का 10.70…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?