CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rain Deficit : जुलाई की बारिश से छत्तीसगढ़ को बड़ी राहत, 6 दिन में वर्षा घाटा 67% से घटकर 18%

Rain Deficit : जुलाई की बारिश से छत्तीसगढ़ को बड़ी राहत, 6 दिन में वर्षा घाटा 67% से घटकर 18%

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share
Rain Deficit
Rain Deficit

सीजी भास्कर, 07 जुलाई :  छत्तीसगढ़ में जुलाई की शुरुआत (Rain Deficit) जोरदार बारिश के साथ हुई है। जून में कमजोर पड़े मानसून की भरपाई जुलाई के पहले सप्ताह की मूसलाधार बारिश ने काफी हद तक कर दी है। 30 जून तक प्रदेश में सामान्य से करीब 67 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन जुलाई के पहले छह दिनों में हुई तेज वर्षा के बाद यह कमी घटकर केवल 18 प्रतिशत रह गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक भी प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Contents
  • 6 दिनों में सामान्य से 146 प्रतिशत अधिक बारिश
  • बलौदाबाजार में सबसे ज्यादा 200 मिमी बारिश
  • दो मौसम प्रणालियां सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश के आसार
  • खारुन नदी में फिर बढ़ी जलकुंभी की समस्या

6 दिनों में सामान्य से 146 प्रतिशत अधिक बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 6 जुलाई तक प्रदेश में 213 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें अकेले 1 से 6 जुलाई के बीच 147 मिमी बारिश हुई, जो इस अवधि के सामान्य औसत से 146 प्रतिशत अधिक है। लगातार बारिश से शिवनाथ, खारुन समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी द्रोणिका के कारण प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है। इसी वजह से अधिकांश जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है।

बलौदाबाजार में सबसे ज्यादा 200 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 200 मिमी बारिश बलौदाबाजार में दर्ज की गई। इसके अलावा राजिम में 180 मिमी, लवन में 170 मिमी, गिरौदपुरी टांगर और भाटापारा में 160-160 मिमी वर्षा हुई। बलौदा, गोबरा नवापारा और बिलाईगढ़ में 150-150 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

राजनांदगांव, भटगांव, अकलतरा, पौड़ी उपरोड़ा, तिल्दा, चंद्रपुर और खरोरा में 140-140 मिमी, जबकि पिथौरा, रायगढ़ और सिमगा में 130-130 मिमी वर्षा दर्ज की गई। कई अन्य क्षेत्रों में भी 100 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

दो मौसम प्रणालियां सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र और मानसूनी द्रोणिका के प्रभाव से मंगलवार और बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली और जांजगीर-चांपा में अत्यधिक बारिश हो सकती है। वहीं रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, सरगुजा, जशपुर और राजनांदगांव समेत मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी भारी वर्षा का अनुमान है।

खारुन नदी में फिर बढ़ी जलकुंभी की समस्या

लगातार बारिश के बाद राजधानी रायपुर की लाइफलाइन खारुन नदी में जलकुंभी की समस्या फिर गंभीर हो गई है। महादेव घाट से कुम्हारी ब्रिज तक जलकुंभी की मोटी परत दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

हालांकि खारुन नदी के पानी को स्वच्छ रखने के लिए 261 करोड़ रुपये की लागत से तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किए गए हैं, लेकिन जलकुंभी हटाने के लिए नियमित व्यवस्था अब भी नहीं हो सकी है।

North India Cold Wave: उत्तर भारत में ठंड का दबाव बढ़ा, शीतलहर और बारिश ने बढ़ाई परेशानी
Surguja Heavy Rain Alert : सरगुजा संभाग में तीन दिन भारी बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी
Storm Damage : आंधी-बारिश का कहर, शराब दुकान का टीन शेड उड़ा; मची अफरा-तफरी
मई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश: झरने उफान पर, कोरबा में आकाशीय बिजली से 2 की मौत, आज भी अलर्ट जारी..
Weather Alert : छत्तीसगढ़ में 4 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood : नेपाल में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही, ऐसे आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड; जानें क्या है ग्लेशियर कॉलैप्स

Nepal Flash Flood : नेपाल पर्यटन बोर्ड ने…

Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता
Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर…

Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी
Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी

बारिश के बाद रायपुर-ओडिशा मार्ग (Raipur Odisha Road)…

Dengue in Children
Dengue in Children : बच्चों का डेंगू बुखार उतरते ही न हों बेफिक्र, अगले 24 से 48 घंटे हो सकते हैं क्रिटिकल

डेंगू में बच्चों का बुखार उतरने पर माता-पिता…

IOCL Executive Recruitment 2026
IOCL Executive Recruitment 2026 : इंडियन ऑयल में 470 पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक करें आवेदन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL Executive Recruitment 2026)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?