CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Two-day storm and rain alert in Chhattisgarh : बिजली गिरने से 20 मवेशियों की मौत

Two-day storm and rain alert in Chhattisgarh : बिजली गिरने से 20 मवेशियों की मौत

By Newsdesk Admin
18/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 मई। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक दर्ज की गई है। (Two-day storm and rain alert in Chhattisgarh)

Contents
  • रायपुर समेत कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना
  • अगले चार दिनों में बढ़ सकता है तापमान : Two-day storm and rain alert in Chhattisgarh

बिजली गिरने से बीजापुर और GPM में मवेशियों की मौत : Two-day storm and rain alert in Chhattisgarh

बीजापुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के राजमेरगढ़ क्षेत्र में भी बिजली गिरने की घटना में 10 मवेशियों ने दम तोड़ दिया। खराब मौसम के चलते ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

कोरबा के कटघोरा, पाली और करतला क्षेत्र में बारिश हुई, जबकि कोंडागांव के केशकाल में तेज बारिश के चलते दुकानों में पानी घुस गया। धमतरी में तेज हवा से टिन शेड उड़ गए और पेड़ टूटकर ट्रैक्टर पर गिर पड़े।

रायपुर समेत कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक, बारिश और धूलभरी आंधी चल सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम बदला हुआ रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

अगले चार दिनों में बढ़ सकता है तापमान : Two-day storm and rain alert in Chhattisgarh

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

फिलहाल प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है।

BJP को बड़ी क्षति : मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का हैदराबाद में निधन, शोक की लहर
बिजनेसमैन को बच्चों के सामने आतंकियों ने मारी गोली, बारूद के छींटों से पत्नी-बेटे-बेटी घायल, रायपुर-भिलाई के फंसे 70 लोग श्रीनगर में
यूएई के दबाव में महादेव सट्टा रैकेट का ठिकाना बदला: अब श्रीलंका से हो रहा पूरा ऑपरेशन..
Dantewada News : छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के कनिष्ठ तकनीकी सहायक निलंबित
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, चैतन्य बघेल पहले हाईकोर्ट जाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Road Accident Case
Durg Road Accident Case : रक्षाबंधन पर सड़क हादसा, युवक की मौत; पत्नी-बच्चा सुरक्षित

Durg Road Accident Case :हादसे में शामिल वाहन…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : शटर तोड़कर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार; चाकू लहराने वाला बदमाश भी पकड़ा गया

Rajnandgaon Theft Case : जिले में अपराध और…

BJP Leader Fraud Case
BJP Leader Fraud Case : BJP नेता पर ठगी का आरोप, नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे

BJP Leader Fraud Case : पुलिस मामले की…

Businessman Death Case
Businessman Death Case : कोरबा में घर में फंदे पर मिला व्यापारी का शव, भजिया-बड़ा बेचकर चलाता था परिवार

Businessman Death Case :पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से…

Korba Heavy Rain
Korba Heavy Rain : कोरबा में बारिश का कहर, उफनते नाले में डूबी स्कॉर्पियो; 3 लोग सुरक्षित

Korba Heavy Rain :मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?