CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Weather Alert 2026 : केरल में मानसून की दस्तक, छत्तीसगढ़ को अभी इंतजार

Chhattisgarh Weather Alert 2026 : केरल में मानसून की दस्तक, छत्तीसगढ़ को अभी इंतजार

By Newsdesk Admin
05/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 जून । दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य तौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसकी एंट्री तीन दिन देरी से हुई। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून नहीं पहुंचा है, लेकिन मौसम के बदलते मिजाज के बीच कल देर रात रायगढ़ में तेज बारिश हुई। (Chhattisgarh Weather Alert 2026)

Contents
  • रायपुर में धूलभरी आंधी और बारिश के संकेत
  • अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है मानसूनी एक्टिविटी : Chhattisgarh Weather Alert 2026

हालांकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

रायपुर और राजनांदगांव प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान केवल हल्की बारिश दर्ज की गई। छोटेडोंगर, मैनपाट और अंबिकापुर में 10-10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम : Chhattisgarh Weather Alert 2026

मौसम विभाग के मुताबिक आज (शुक्रवार) प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। यही स्थिति अगले दो दिनों तक भी बनी रह सकती है।

रायपुर में धूलभरी आंधी और बारिश के संकेत

रायपुर में बादल छाए रहने, गरज-चमक, बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है मानसूनी एक्टिविटी : Chhattisgarh Weather Alert 2026

हालांकि अभी छत्तीसगढ़ में मानसून की सीधी एंट्री नहीं हुई है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में मानसून की तेज प्रगति को देखते हुए प्रदेश में अगले एक सप्ताह के दौरान प्री-मानसून गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Mandip Khol Cave Chhattisgarh : 16 बार नदी पार कर मौत को मात देने वाला सफर, साल में एक बार खुलता है इस रहस्यमयी गुफा का द्वार, उमड़ा जनसैलाब!
किरायेदार के घर में चोरी करते-करते मकान मालिक के बेटे ने खरीद ली बाइक (Bike), डुप्लीकेट चाबी से उड़ा रहा था सामान…..❗😳
Bilaspur Student Suicide : मोबाइल चलाने से मना किया तो नदी में कूद गई छात्रा, बहन के सामने दर्दनाक अंत
जामुल टीआई कपिल सहित 4 पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी
बेकाबू बस ने 49 लोगों को कुचला, 7 की मौत 42 घायल ड्राइवर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?