CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Suspicious Death Case  : भाई की संदिग्ध मौत पर बहन का बड़ा आरोप, FIR नहीं, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत जबरन बंद कराने का दावा

Suspicious Death Case  : भाई की संदिग्ध मौत पर बहन का बड़ा आरोप, FIR नहीं, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत जबरन बंद कराने का दावा

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share
Suspicious Death Case
Suspicious Death Case

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत

Contents
  • एसपी से की निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने का आरोप
  • 29 जून की मारपीट के बाद हुई थी मौत
  • हत्या और एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई की मांग

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : गरियाबंद जिले के मैनपुर में युवक आकाश कश्यप की संदिग्ध मौत (Suspicious Death Case)  का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक की बहन ने भाई की मौत को हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई, वहीं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत भी पुलिस ने ओटीपी लेकर जबरन बंद करा दी।

एसपी से की निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग

मृतक की बहन आकांक्षा कश्यप ने पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि थाना मैनपुर ने संज्ञेय अपराध की सूचना मिलने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 173(4) के तहत तत्काल अपराध दर्ज कर निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने का आरोप

आकांक्षा कश्यप का आरोप है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायत के संबंध में मैनपुर पुलिस ने उन्हें थाना बुलाया और कार्रवाई से संतुष्ट होने का दबाव बनाया। उनका कहना है कि उनसे जबरन ओटीपी (OTP) लेकर शिकायत को “संतुष्ट” दिखाते हुए क्लोज कर दिया गया, जबकि मामले में न तो एफआईआर दर्ज हुई थी और न ही किसी कार्रवाई की जानकारी दी गई थी।

29 जून की मारपीट के बाद हुई थी मौत

आवेदन के अनुसार 29 जून 2026 की रात आकाश कश्यप (Suspicious Death Case)   के साथ कुछ युवकों ने कथित रूप से मारपीट की। आरोप है कि आरोपी घायल अवस्था में उसे मैनपुर शासकीय अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर जांच करने की मांग की है।

परिजनों के मुताबिक, घायल आकाश पूरी रात अस्पताल परिसर में एंबुलेंस के नीचे पड़ा रहा। सुबह प्राथमिक उपचार के बाद वह घर लौट आया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया। इलाज के दौरान 1 जुलाई 2026 को उसकी मौत हो गई।

हत्या और एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई की मांग

मृतक की बहन का कहना है कि आकाश कश्यप अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से थे। उन्होंने हत्या, एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी और कथित लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने और एफआईआर दर्ज नहीं करने संबंधी आरोप मृतक के परिजनों ने लगाए हैं। समाचार लिखे जाने तक मैनपुर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया था। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

सरकारी योजना का लाभ दिलाने खुलवाए बैंक खातों का महादेव और लोटस आनलाईन सट्टा का हुआ लेन-देन 🛑 बैंक कर्मचारी सहित 4 के खिलाफ जुर्म दर्ज
पूर्व विधायक के भाई की गुमशुदगी का दर्दनाक अंत: जंगल में मिला कंकाल, मर्डर और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग …
Big Breaking : तो फिर कहनाssss ही क्या…. ❓ जब अपर कलेक्टर रिश्वत लेते पकड़ा गए, CM के आदेश पर तत्काल हुए SUSPEND…❗
पुणे में सनसनीखेज वारदात: डिलीवरी एजेंट बन फ्लैट में घुसा रेपिस्ट, 22 साल की युवती से रेप कर सेल्फी ली
भिलाई में युवक को हत्या बाद जलाया गया, देखिए विडियो खेत में मिली अधजली लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Monsoon Update
Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 241.7 मिमी औसत वर्षा; सामान्य के 95.6% तक पहुंचा आंकड़ा

सीजी भास्कर, 07 जुलाई।  छत्तीसगढ़ में मानसून (Monsoon…

Mental Harassment Case
Mental Harassment Case : मानसिक प्रताड़ना मामले में प्राचार्य के स्थानांतरण की अनुशंसा, महिला आयोग ने 46 मामलों की सुनवाई की

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। रायगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : साइबर ठगी में म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। साइबर ठगी में इस्तेमाल…

Nakti Demolition Row
Nakti Demolition Row : नकटी में बुलडोजर कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया ‘अपराधिक कृत्य’, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। रायपुर के नकटी गांव…

Driving Training
Driving Training : बंदूक छोड़ स्टेयरिंग थाम रहे युवा, नई जिंदगी की ओर बढ़े कदम

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : कभी हिंसा और भय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?