CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Seva Setu : अब एक ही जगह मिल रहीं कई सरकारी सेवाएं, सेवा सेतु से लोगों की बढ़ी सहूलियत

Seva Setu : अब एक ही जगह मिल रहीं कई सरकारी सेवाएं, सेवा सेतु से लोगों की बढ़ी सहूलियत

By Newsdesk Admin
08/07/2026
Share
Seva Setu
Seva Setu

रिपोर्टर – आशुतोष सिंह राजपूत

Contents
  • एक मंच पर मिल रही कई सुविधाएं Seva Setu
  • दस्तावेजों का सत्यापन भी आसान
  • सुशासन की दिशा में अहम पहल

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। गरियाबंद जिले में सरकारी योजनाओं और जरूरी दस्तावेजों के लिए लोगों को अब अलग अलग दफ्तरों के चक्कर कम लगाने (Seva Setu) पड़ रहे हैं। सेवा सेतु के माध्यम से कई विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों को समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि सेवा सेतु के जरिए सरकारी सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जा रहा है, ताकि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच सके।

एक मंच पर मिल रही कई सुविधाएं Seva Setu

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके तहत आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, आधार अद्यतन, राशन कार्ड से जुड़ी सेवाएं, आयुष्मान भारत और आयुष्मान वय वंदना कार्ड, श्रमिक पंजीयन और श्रमिक योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

सेवा सेतु के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, पेंशन योजनाओं सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन और लाभ की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा दिव्यांगजन प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण योजनाएं, मनरेगा जॉब कार्ड, रोजगार संबंधी सेवाएं, स्व सहायता समूहों और स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

दस्तावेजों का सत्यापन भी आसान

राजस्व संबंधी आवेदन, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली, पेयजल तथा अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़े आवेदन भी सेवा सेतु के माध्यम से स्वीकार किए (Seva Setu) जा रहे हैं। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन की सुविधा भी एक ही स्थान पर मिल रही है।

सुशासन की दिशा में अहम पहल

राज्य सरकार का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। सेवा सेतु इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल बनकर सामने आया है। जिला प्रशासन सभी विभागों के समन्वय से इस व्यवस्था का संचालन कर रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सके।

Chhattisgarh Weather Alert: बदला मौसम, अगले 48 घंटे आंधी-बारिश और ओलों का खतरा
छत्तीसगढ़ Job News 🟩 सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती 🟦 मेडिकल ऑफिसर, काउंसलर, बैंड मास्टर/म्यूजिक टीचर, हार्स राइडिंग इन्सट्रक्टर, पीईएम/पीटीआई-कम-मैट्रॉन (केवल महिलाओं के लिए), लैबोरेट्री असिसटेंट एवं वार्ड ब्वॉय (छात्रावास सहायक) के पद पर ऐसे करें आवेदन
AIIMS Bhopal Plasma Theft : भोपाल एम्स से चोरी कर महाराष्ट्र में बेचा गया 1150 यूनिट ब्लड प्लाज्मा, दो लैब संचालक गिरफ्तार
Chital Hunting : जंगल में मिला शिकार का सुराग, घर पहुंची टीम तो खुल गया वन्यजीव हत्या का पूरा राज
Anti-Naxal Operation Chhattisgarh में बड़ी सफलता: मुठभेड़ में 15 नक्सली ढेर, शहीद जवानों को सीएम ने दी श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

Goh Hunting Case
Goh Hunting Case : दंतेवाड़ा में गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, 3 युवक गिरफ्तार

Goh Hunting Case : घटना का वीडियो बनाकर…

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement
Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : भाजपा सांसद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?