CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Hotel Death Case : म्यूजिक आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत, भाई ने कहा- सुसाइड नहीं, हत्या हुई

Bhilai Hotel Death Case : म्यूजिक आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत, भाई ने कहा- सुसाइड नहीं, हत्या हुई

By Newsdesk Admin
09/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक होटल के कमरे में 19 साल के युवक की लाश मिली है। युवक का नाम शादाब बताया जा रहा है, जो म्यूजिक आर्टिस्ट था। शादाब मंगलवार शाम 4 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचा था। उसके दोस्तों को कॉल आया कि शादाब बेहोश हो गया है। (Bhilai Hotel Death Case)

Contents
  • अब जानिए पूरा मामला : Bhilai Hotel Death Case
  • भाई बोला- शादाब ऐसा कदम नहीं उठा सकता
  • स्कार्फ फंखे से बंधा हुआ मिला : Bhilai Hotel Death Case
  • पुलिस बोली- मामले की जांच जारी

उसके दोस्त और परिजन होटल पहुंचे। युवती ने दरवाजा खोला। दोस्तों और परिजनों ने देखा कि शादाब की बॉडी बेड पर पड़ी हुई थी। स्कार्फ का फंदा फंखे से लटका हुआ था। शादाब की सांसे थम चुकी थी। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

परिवार वालों ने लड़की पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। युवक के भाई ने कहा कि लड़की ने भाई को बेल्ट से मारा फिर खुद का हाथ और गर्दन ब्लेड से काटकर उसे धमकाया। भाई की हत्या के बाद लड़की बॉडी के साथ रात भर रही।

युवक के दोस्तों के अनुसार, शादाब का अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका था। उसने उसे मोबाइल और सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद वह अपनी नई गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा था।

दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत बंद थी। जिस दिन शादाब होटल में था, उसी दिन उसकी एक्स गर्लफ्रेंड का फोन आया था। इसे लेकर शादाब की गर्लफ्रेंड नाराज हो गई। फिर दोनों के बीच में लड़ाई हुई थी।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची और कमरे से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला की मर्चुरी भेज दिया। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

अब जानिए पूरा मामला : Bhilai Hotel Death Case

जानकारी के अनुसार, शादाब (19) जवाहर नगर, अटल आवास का रहने वाला था। म्यूजिक आर्टिस्ट था। पियानो बजाता था। वहीं, शादाब के परिवार वालों और उसके दोस्तों ने पुलिस की आत्महत्या की आशंका पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शादाब के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं।

परिवार का कहना है कि जिस हालत में उसका शव मिला, उसे देखकर आत्महत्या की बात पर यकीन करना मुश्किल है। उनका आरोप है कि शादाब की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

भाई बोला- शादाब ऐसा कदम नहीं उठा सकता

मृतक शादाब के भाई अल्ताफ शेख ने बताया कि उसका भाई करीब 6 महीने से भिलाई की युवती के साथ रिलेशनशिप में था। मंगलवार को शादाब और उसकी गर्लफ्रेंड कुणाल होटल गए थे।

अल्ताफ शेख के मुताबिक, उन्हें भाई के दोस्तों से जानकारी मिली कि होटल में युवती के मौजूद रहने के दौरान सादाब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे सादाब के दोस्त होटल पहुंचे थे और उन्हें उस वक्त चेक आउट करना था, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला।

दोस्तों ने करीब 2-3 घंटे तक इंतजार किया। उन्हें लगा कि दोनों कमरे में सो रहे होंगे। अल्ताफ के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे युवती अकेले कमरे से बाहर निकली और कुछ देर बाद फिर कमरे में गई। यह पूरी घटना होटल के CCTV कैमरे में कैद है।

स्कार्फ फंखे से बंधा हुआ मिला : Bhilai Hotel Death Case

अल्ताफ ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे शादाब के दोस्त दोबारा कमरे पर पहुंचे, लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खोला गया। बाद में जब दरवाजा खुला तो शादाब की बॉडी बेड पर पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि वहां पंखे से स्कार्फ बंधा हुई दिखाई दिया। भाई ने कहा कि उनका भाई सुसाइड जैसा कदम नहीं उठा सकता।

पुलिस बोली- मामले की जांच जारी

सुपेला थाना प्रभारी अंबर सिंह के मुताबिक मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी
Rainwater Harvesting : रेन वाटर हार्वेस्टिंग नियम तोड़ने पर 164 भवन स्वामियों की FDR समेत 46 लाख राजसात
फोन पे चेक करने के चक्कर में वेल्डर से ठगे 43 हजार रुपए…
Sakhi One Stop Centre in Bhilai : भिलाई का पहला “सखी वन स्टॉप सेंटर” 9 मई से होगा शुरू
Para Athletes National Championship : दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, राष्ट्रीय चौंपियनशिप में जीते 5 पदक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur INDIA Bloc Protest
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

Raipur INDIA Bloc Protest : रिपोर्ट के मुताबिक,…

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

Arms Act
Arms Act :  दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार और एयरगन लहराकर…

Online Betting
Online Betting :  ठाणे में चल रहे सट्टा पैनल का भंडाफोड़, दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल व 4 लैपटॉप जब्त

दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?