CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छठ मैया के गीतों को स्वर देने वालीं शारदा सिन्हा के नाम होगा भिलाई का कुरूद तालाब, विधायक रिकेश ने की पहल, कहा – शारदाजी की प्रतिमा भी लगेगी, एक करोड़ की करी घोषणा

छठ मैया के गीतों को स्वर देने वालीं शारदा सिन्हा के नाम होगा भिलाई का कुरूद तालाब, विधायक रिकेश ने की पहल, कहा – शारदाजी की प्रतिमा भी लगेगी, एक करोड़ की करी घोषणा

By Newsdesk Admin
05/11/2024
Share

MLA रिकेश सेन ने पद्म विभूषण भोजपुरी गायिका के निधन पर जताया शोक, कहा – संगीत बिरादरी और भारतवर्ष के भोजपुरी गीत प्रेमियों के लिए अपूरणीय क्षति

सीजी भास्कर, 05 नवंबर। भोजपुरी लोक गायिका शारदा सिन्हा ने आज रात्रि 9 बज कर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली।भ दरअसल शारदा सिन्हा लंबे समय से एक प्रकार के बोन मैरो कैंसर से जूझ रही थीं। इस कारण बीते दिनों उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भोजपुरी गीतों के आलावा विशेषकर छठ मैया के गीतों के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में शारदा सिन्हा के गीतों बिना छठ पूजा अधूरी सी लगती है। हाल ही में अपनी पुस्तैनी जमीन बेंच कर बैकुंठ धाम का सूर्यकुण्ड सरोवर निर्माण करवाने वाले वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने श्रीमती सिन्हा के निधन को देश भर के संगीत प्रेमियों के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने घोषणा की है कि अधोसंरचना मद से 1 करोड़ की लागत से वैशाली नगर विधानसभा के कुरूद क्षेत्र का नकटा तालाब और भी व्यवस्थित किया जाएगा साथ ही इसका नाम “शारदा सिन्हा सरोवर” होगा। श्री सेन ने कहा कि जल्द ही इस स्थान पर भोजपुरी लोक गायिका श्रीमती शारदा सिन्हा की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। नामकरण के लिए निगम से शीघ्र प्रस्ताव बना कर राज्य शासन को भेजा जाएगा।

आपको बता दें कि बिहार के सुपौल जिला के हुलास गांव में 1 अक्टूबर 1952 को जन्मीं शारदा का 1970 में बेगूसराय के सिमहा गांव के रहने वाले बिहार शिक्षा सेवा के अधिकारी ब्रज किशोर सिन्हा के साथ विवाह हुआ था। इसी वर्ष 22 सितंबर को निधन ब्रजकिशोर का निधन हुआ। शारदा सिन्हा खुद प्रोफेसर थीं और 5 साल पहले वह रिटायर हुई हैं। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए…, केलवा के पात पर उगेलन सुरुजमल झांके झुके…, उग हो सूरज देव…,उगिहें सूरज गोसईयां हो…,पहिले पहिल हम कईनी.., छठी मईया व्रत तोहार…, रुनकी झुनकी बेटी मांगीला, पढ़ल पंडितवा दामाद…,छठ पूजा के अवसर पर शारदा सिन्हा का यह लोकप्रिय गीत त्यौहार में रंग भर देता है। उनका गाना ‘हो दीनानाथ’, जो ‘छठी मैया’ एल्बम का है, इस गाने को छठ पर्व पर खूब सुना जाता है। इस गाने और एल्बम की संगीत निर्देशक और लेखिका भी शारदा सिन्हा हैं। शारदा सिन्हा का छठ गीत ‘हे छठी मैया’ छठ पर्व पर सबसे ज्यादा सुने जानेवाले गीतों में शामिल है। लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यह गीत भी उनके एल्बम ‘छठी मईया’ का है। इस गाने को राम सकल सिंह के साथ संगीतकार नरेश सिन्हा ने तैयार किया है। यह गाना टी-सीरीज के बैनर तले बना है। जब शारदा सिन्हा कुछ दिनों से दिल्ली के एम्स में अपनी जिंदगी की जंग लड़ रही थीं तब उनका यह लेटेस्ट छठ गीत ‘दुखवा मिटाईं छठी मईया… सुनकर उनके अच्छे स्वास्थ्य लिए लोग प्रार्थना करते रहे हैं। इस गाने का वीडियो शारदा सिन्हा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस गाने को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं।

Gourela-Pendra-Marwahi New SP : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नए एसपी बने IPS मनोज खिलारी
UP: मायके से नहीं आ रही थी पत्नी, युवक ने खाया जहर; हालत गंभीर
मैनपाट प्रशिक्षण से लौटे वैशाली नगर विधायक रिकेश ने कार्यकर्ताओं से की टिफिन पर चर्चा, कहा – “वार्ड स्तर पर होगा यह कार्यक्रम”
Google पर सर्च किया बैंक के कस्टमर केयर का नंबर, कॉल करते ही खाता हो गया खाली; गजब है साइबर ठगी की कहानी
Illegal Paddy Seizure Mahasamund : ग्राम भुरकोनी में 1265 बोरी अवैध धान जप्त, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Governance Review : सरकारी योजनाओं की रफ्तार पर सख्त नजर, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिया बड़ा संदेश

सीजी भास्कर, 08 जून। मुख्य सचिव विकासशील ने…

Shaurya Chakra : वीरता का मिला देशभर में सम्मान, छत्तीसगढ़ के तीन जांबाजों को मिलेगा शौर्य चक्र

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के लिए सोमवार…

Young man attacked due to old enmity : आरोपी जमानत पर रिहा

सीजी भास्कर, 08 जून। कोरबा में पुरानी रंजिश…

Absconding accused of robbery and rape arrested : स्टील फैक्ट्री में मजदूर बनकर छिपा था

सीजी भास्कर, 08 जून। बिहार के चर्चित डकैती…

Youth dies after drowning in Shivnath river : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग जिले में  एक…

You Might Also Like

Power Consumption Drop
देश-दुनिया

Power Consumption Drop : नवंबर में बिजली की खपत 0.31% घटी, पहुंची 123.40 अरब यूनिट

02/12/2025
खेलदेश-दुनिया

जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास?…

26/07/2025
देश-दुनियाधर्म

Char Dham Yatra 2025: ARTO में ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू, दो काउंटर किए गए स्थापित

11/04/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगमौसम

Chhattisgarh Weather Update: दो दिन की राहत के बाद फिर लौटेगी सर्दी, रात का पारा पहले चढ़ेगा फिर 2–3° तक गिरेगा

20/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?