CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AI, UPI से ग्लोबल लीडरशिप तक कैसे बदलता जा रहा भारत… PM मोदी का ब्लॉग!

AI, UPI से ग्लोबल लीडरशिप तक कैसे बदलता जा रहा भारत… PM मोदी का ब्लॉग!

By Newsdesk Admin
01/07/2025
Share

Digital India को आज 10 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने LinkedIn पर एक ब्लॉग लिखा है. इस ब्लॉग में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया है कि किस तरह से भारत ने 10 सालों में डिजिटल इंडिया का सफर तय किया है. उन्होंने इस दौरान तमाम टेक्नोलॉजी के विस्तार और उसके प्रभाव की चर्चा की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ’10 साल पहले, हमने पूरे विश्वास के साथ अनजान रास्तों पर एक सफर की शुरुआत की. जहां दशकों तक ये संदेह किया गया कि क्या भारतीय टेक्नोलॉजी का यूज कर पाएंगे. हमने इस सोच को बदला और भारतीयों की टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने की क्षमता पर भरोसा किया.’

टेक्नोलॉजी ने बहुत कुछ बदला
उन्होंने लिखा, ‘जहां दशकों तक ये माना गया कि टेक्नोलॉजी अमीर और गरीब के बीच की खाई को और गहरा करेगी, हमने इस सोच को बदला और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इस खाई को भरने में किया है.’

‘साल 2014 में इंटरनेट का एक्सेस सीमित था, डिजिटल लिटरेसी कम थी और सरकारी सर्विसेस का ऑनलाइन एक्सेस सीमित था. लोगों को संदेह था कि भारत जैसा बड़ा देश पूरी तरह से डिजिटल हो पाएगा. आज इस सवाल का जवाब मिल गया है. ये जवाब सिर्फ डेटा और डैशबोर्ड में नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के जीवन में दिखता है.’

‘साल 2014 में भारत में 25 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन थे. आज ये संख्या बढ़कर 97 करोड़ हो गई है. 42 लाख किलोमीटर से ज्यादा ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाया गया है, जो भारत और चंद्रमा के बीच की दूरी का 11 गुना है. इस ऑप्टिकल फाइबर केबल से भारत का गांव भी जुड़ा हुआ है.’

दुनिया में सबसे तेज 5G रोलआउट भारत में हुआ
‘भारत में 5G सर्विस का रोलआउट दुनिया में सबसे तेजी से हुआ है. 4.81 लाख बेस स्टेशन सिर्फ दो साल में इंस्टॉल किए गए. हाई स्पीड इंटरनेट अब अर्बन हब के साथ गलवान, सियाचिन और लद्दाख जैसे मिलिट्री पोस्ट तक पहुंच गया है.’

‘इंडिया स्टैक, जो हमारी डिजिटल रीढ़ है, ने UPI जैसे प्लेटफॉर्म्स को संभव बनाया है. UPI पर अब हर साल 100 अरब से अधिक लेनदेन होता है. आज दुनिया भर में होने वाले कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का लगभग आधा हिस्सा भारत में होता है.’

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्लॉग में ONDC की चर्चा की है. उन्होंने लिखा है कि कैसे ये प्लेटफॉर्म अवसरों के नए रास्ते खोल रहा है. उन्होंने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का भी जिक्र किया है. PM ने बताया कि किस तरह से Aadhaar, CoWIN, DigiLocker और FASTag जैसी सर्विसेस पूरी दुनिया का ध्यान खींच रही हैं.

PM ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘1.2 अरब डॉलर के India AI Mission के तहत भारत ने 34 हजार GPUs तक एक्सेस दिया. ये एक्सेस किफायती कीमत पर लोगों को मुहैया कराया गया. आज भारत दुनिया के टॉप-3 स्टार्टअप इकोसिस्टम में शामिल है. भारत में 1.8 लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं.’

उन्होंने लिखा कि अगला दशक और भी ट्रांसफॉर्मेटिव होगा. हम डिजिटल गवर्नेंस से ग्लोबल डिजिटल लिडरशिप की ओर बढ़ रहे हैं. हम इंडिया फर्स्ट से इंडिया फॉर वर्ल्ड की ओर आगे बढ़ रहे हैं. डिजिटल इंडिया अब सरकार का प्रोग्राम नहीं बल्कि लोगों का आंदोलन बन गया है.

West Bengal Voter List Deletion: भवानीपुर में नंदीग्राम से चार गुना ज्यादा नाम कटे, SIR आंकड़ों से सियासी तापमान चढ़ा
6 हजार की फौज…इस आतंकवादी संगठन से सबसे ज्यादा डरता है पाकिस्तान, UN में किया खुलासा
India-Russia Strategic Talks: हैदराबाद हाउस में ट्रेड-स्पेस और डिफेंस पर मोदी–पुतिन की अहम बैठक, अमेरिका तक पहुंचेगी गूंज
‘आतंकियों के मददगारों को नहीं छोड़ेंगे, लेंगे सख्त और निर्णायक कदम’, PM मोदी का बड़ा ऐलान
मां काली पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद प्रिंसिपल पर FIR, बोले – ‘मैं खुद हूं मां काली का उपासक’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?