CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बम जैसा धमाका, मानो भूकंप आया…आगरा में एक साथ ढह गईं पांच दुकानें, दो लोगों की मौत, 7 घायल

बम जैसा धमाका, मानो भूकंप आया…आगरा में एक साथ ढह गईं पांच दुकानें, दो लोगों की मौत, 7 घायल

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर 6 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के आगरा में आवास विकास सेक्टर-7 में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक साथ पांच दुकानें अचानक से भरभरा कर गिर पड़ीं।

दुकानें ढहने से तेज धमाका हुआ और चारों तरफ धूल ही धूल हो गई। लोगों को लगा भूकंप आया है। इसलिए आसपास के लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए, जो लोग आसपास से गुजर रहे थे। वह भी ये घटना देख सन्न रह गए।

ये हादसा शनिवार की शाम को हुआ, जब दो दुकानों के बीच की दीवार को हटाया जा रहा था। तभी पांच दुकानें ढह गईं और ये घटना घट गई। इसमें पांचों दुकानों के मालिक और उनके साथ-साथ 9 लोग मलबे में दब गए।

इस घटना में दो भाइयों की मलबे में दबने से मौत हो गई. घायलों को निकालने के लिए तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, जिसमें पुलिस की स्थानीय लोगों ने भी मदद की। हादसे में 7 लोग घायल हो गए।

“ऐसा लगा कि कोई बम फटा है” : जहां ये हादसा हुआ, उसी जगह पर सामने एटा कॉम्पलेक्स में मौजूद एक ऑटो पार्ट्स की दुकान के लोगों ने बताया कि जब दुकानें ढही तो ऐसा लगा कि कोई बम फटा है, क्योंकि तेज धमाके के साथ चारों ओर धूल उड़ने लगी थी। शुरू में पता ही नहीं चला कि क्या हुआ।

फिर बाद में पता चला कि दुकानें गिरी हैं। हादसे से मौके पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग डरकर अपने घरों से बाहर आ गए। उन्हें लगा तेज भूकंप के झटके हैं। 

हादसे का शिकार हो सकते थे ज्यादा लोग : इस जगह पर एक परचून की दुकान भी है, जिसके आस पास ही पहले ठेके खुले हुए थे लेकिन नए टेंडर के बाद से 1 अप्रैल से वहीं से 200 मीटर दूर नया ठेका खुला। लेकिन शराब पीने वाले सभी लोग परचून की दुकान पर ही नमकीन, पानी की बोतल और गिलास के लिए आते हैं, जहां लोगों की भीड़ रहती है।

गनीमत रही कि रात के वक्त ये हादसा नहीं हुआ वरना कई लोग इस हादसे का शिकार हो सकते थे। क्योंकि रात के समय में ही यहां पर ज्यादा भीड़ होती है।

पहले भी हुई थी ऐसी घटना : जिस जगह ये हादसा हुआ, वह भीड़भाड़ वाला इलाका है। इसलिए वहां बचाव कार्य के वक्त भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके लिए पुलिस ने सेक्टर-4 चौकी के पास और सेक्टर-1 की तरफ आने वाले वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगा दिए थे। क्योंकि पुलिस को लोगों को बार-बार हटाना पड़ा रहा था। इससे पहले आवास विकास कॉलोनी के ही सेक्टर 12 में एक शराब की दुकान गिरी थी हालांकि तब घटना बारिश की वजह से हुई थी।

शिव शंकर शर्मा की थी पांचों दुकानें : ये पांच दुकानें आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 के रहने वाले शिव शंकर शर्मा के घर के अगले हिस्से में बनी हैं। शिव शंकर अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ रहते हैं। उन्होंने अपनी एक दुकान भांजे ब्रजेश और त्रिलोकी को दी हुई थी, जो परचून की दुकान चलाते थे। दूसरी दुकान शिव शंकर के भाई किशन चंद और तीसरी विष्णु चला रहे थे और बाकी दो दुकानों में तीसरे भाई पुष्कर, जबकि पांचवीं दुकान विष्णु की पत्नी रेखा की थी।

विष्णु और किशन की हो गई मौत : पुष्कर और विष्णु उन दुकानों में शराब का ठेका चलाते थे लेकिन नए टेंडर की वजह से वह बंद हो गया था, जिसके बाद दोनों भाई दुकानों के बीच की दीवार तोड़कर जगह बड़ी कर रहे थे और तभी ये हादसा गया।

हादसे के दौरान दुकान में काम कर रहे मजदूर और ग्राहक मलबे में दब गए। जबकि विष्णु और किशन की हादसे में मौत हो गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Robert Vadra : शिकोहपुर जमीन मामले में आखिर क्यों बढ़ीं रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
Market Cap : शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के बीच SBI निवेशकों को बड़ा झटका, कई कंपनियों ने कराया मुनाफा
Election Commission : चुनाव आयोग की प्रक्रिया- SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील
मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ..
Chhattisgarh Budget 2026-27 Preparation: बजट से पहले मंत्रालय में मंथन, मंत्री-स्तरीय बैठकों का पूरा शेड्यूल तय

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

CEC Act Recall Plea  : मौजूदा व्यवस्था में…

Messi Farewell Match
Messi Farewell Match : Messi की यादगार विदाई, हेलीकॉप्टर से लहराई जर्सी; 10वें मिनट में रुका मैच और हुई आतिशबाजी

Messi Farewell Match : मेसी की अर्जेंटीना के…

LT Line Electrocution Death
LT Line Electrocution Death: बिलासपुर में टूटकर गिरी LT लाइन से करंट लगने पर कोटवार की मौत, 5 दिन बाद खेत में मिला शव

LT Line Electrocution Death : , ग्रामीणों ने बिजली…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?