CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Elephant Attack : दो रातों में हाथियों का तांडव, 8 मकान तोड़े, फसल बर्बाद

Elephant Attack : दो रातों में हाथियों का तांडव, 8 मकान तोड़े, फसल बर्बाद

By Newsdesk Admin
09/07/2026
Share
Elephant Attack
Elephant Attack

सीजी भास्कर, 09 जुलाई : हाथियों का हमला (Elephant Attack) रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। भोजन की तलाश में गांवों तक पहुंचे हाथियों के दल ने दो रातों में 8 मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि तीन किसानों की धान की फसल और थरहा (नर्सरी) रौंद दी। घटना के बाद वन विभाग (Forest Department) ने प्रभावित गांवों में अलर्ट जारी कर राहत और मुआवजा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Contents
  • वन विभाग ने शुरू किया नुकसान का आकलन
  • जिले में 135 हाथियों की मौजूदगी
  • बस्तर में बाघ और कांकेर में तेंदुए की भी हलचल

जानकारी के अनुसार कापू रेंज की लिप्ती बीट अंतर्गत ग्राम चितामाड़ा, पखनाकोट और कमरई में सोमवार रात हाथियों का दल गांव में घुस आया। हाथियों ने बैसाखु लकड़ा, संजय लकड़ा, दीपक केरकेट्टा, परमेश्वर मिंज, सिरिल मिंज समेत कई ग्रामीणों के मकानों को नुकसान पहुंचाया।

मंगलवार रात भी हाथियों का उत्पात जारी रहा। पखनाकोट गांव में भूखन मिंज और परसराम मिंज के मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा किसानों के धान के थरहा और खड़ी फसल को भी रौंद दिया गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।

वन विभाग ने शुरू किया नुकसान का आकलन

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षति का सर्वे शुरू किया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी है।

जिले में 135 हाथियों की मौजूदगी

वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रायगढ़ जिले में इस समय कुल 135 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। इनमें 114 हाथी धरमजयगढ़ वन मंडल में सक्रिय हैं, जबकि 21 हाथी रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र में मौजूद हैं। लगातार बढ़ रही गतिविधियों को देखते हुए संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

बस्तर में बाघ और कांकेर में तेंदुए की भी हलचल

इधर बस्तर के कुरंदी गांव में करीब एक दशक बाद बाघ की मौजूदगी की आशंका ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों के पास बड़े पंजों के ताजा निशान मिलने के बाद वन विभाग ट्रैप कैमरों और वैज्ञानिक जांच के जरिए पुष्टि करने में जुटा है।

वहीं कांकेर जिले के ढेकलावन और गट्टागुड़ूम क्षेत्र में तेंदुआ अब भी वन विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। पिंजरे में बकरे का चारा रखने के बावजूद तेंदुआ उसमें नहीं फंसा। कैमरों में उसकी गतिविधि दर्ज हुई है और वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।

तालाब में नहाने गए बच्चे की डूबकर मौत : गहराई में जाने से हादसा…
Compensation Scam Chhattisgarh : मुआवजा घोटाला, पति की आत्महत्या को सर्पदंश बताकर 4 लाख की सहायता राशि हासिल, पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Big Breaking : खनिज रायल्‍टी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राज्‍यों को मिलेगी 19 साल की बकाया रायल्‍टी, CG सहित खनिज उत्‍पादक राज्‍यों को होगा करोड़ों का फायदा
Ration Distribution : बारिश में भी नहीं रुकेगी अनाज की आपूर्ति, दूरदराज गांवों के लिए प्रशासन ने पहले ही कर ली बड़ी तैयारी
प्रेमिका के पति को New Year🎊 पार्टी देने बुलाया और विडियो कॉल कर प्रेमिका को दिखाया LIVE मर्डर, आरोपी प्रेमी से 3 मोबाइल और मर्डर के दौरान उपयोग में लाया पत्थर जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Education Session
Education Session : सरकार ने बदल दिया पूरा शिक्षा कैलेंडर, अब छत्तीसगढ़ में इस तारीख से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

एजुकेशन सेशन (Education Session) को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार…

School Admission
School Admission : छत्तीसगढ़ में पहली कक्षा में एडमिशन के लिए 6 साल उम्र जरूरी, सरकार ने बदले नियम

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :  स्कूल एडमिशन (School…

Layoff
Layoff : चौदह साल साथ निभाने के बाद भी मिली विदाई, बुजुर्ग की एक बात ने लोगों को सोचने पर कर दिया मजबूर

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। रोजमर्रा की भागदौड़ में…

Nocturia
Nocturia : रात में बार बार पेशाब के लिए उठना क्या किसी बड़ी बीमारी का संकेत है, जानिए कब हो जाए सतर्क

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। कई लोग रात में…

Tirupati Murder
Tirupati Murder : शादी की बात सुलझाने पहुंचे रिश्तेदारों के साथ हो गया बड़ा कांड, देखते ही देखते बिछ गई दो लाशें

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। तिरुपति में एक शादी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?