CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSP Scrap Theft : बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में जीएम-एजीएम गिरफ्तार, 3.22 करोड़ की संपत्ति जब्त

BSP Scrap Theft : बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में जीएम-एजीएम गिरफ्तार, 3.22 करोड़ की संपत्ति जब्त

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share
BSP Scrap Theft
BSP Scrap Theft

सीजी भास्कर, 10 जुलाई : बीएसपी स्क्रैप चोरी (BSP Scrap Theft) के बहुचर्चित मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान संगठित तरीके से लौह स्क्रैप चोरी कराने के आरोप में बीएसपी के जीएम हिमांशु भूषण मलिक और एजीएम मनोज कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में अब तक कुल 15 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

Contents
  • फ्लू डस्ट की आड़ में हो रही थी स्क्रैप चोरी
  • 250 टन लौह स्क्रैप और भारी मशीनें जब्त
  • 3.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
  • BSP Scrap Theft फरार आरोपियों की तलाश जारी

फ्लू डस्ट की आड़ में हो रही थी स्क्रैप चोरी

पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले चार-पांच महीनों से योजनाबद्ध तरीके से फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी का लौह स्क्रैप चोरी कर रहे थे। चोरी किए गए स्क्रैप को हथखोज स्थित ए.के. ट्रेडर्स के परिसर में एकत्र किया जाता था, जहां से अवैध आर्थिक लाभ कमाया जा रहा था। जांच में इस पूरे नेटवर्क के संगठित तरीके से काम करने की बात सामने आई है।

250 टन लौह स्क्रैप और भारी मशीनें जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 250 टन लौह प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री बरामद की थी। इसके अलावा स्क्रैप परिवहन और लोडिंग में इस्तेमाल किए जा रहे हाईवा, ट्रक, जेसीबी, हाईड्रा सहित अन्य मशीनें भी जब्त की गई थीं।

3.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

पुलिस के मुताबिक अब तक इस मामले में करीब 90 लाख रुपये मूल्य का लौह स्क्रैप बरामद किया जा चुका है। वहीं वाहनों और मशीनरी सहित कुल करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। मामले में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

BSP Scrap Theft फरार आरोपियों की तलाश जारी

दुर्ग पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की विवेचना अभी जारी है। गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा चोरी किए गए स्क्रैप का उपयोग या बिक्री कहां की जा रही थी।

Babu Khemani Arrest : ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के दो गुर्गे गिरफ्तार
Husband Kills Wife Lover : पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज पति ने प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या की
Durg Illegal Liquor Crackdown : दुर्ग पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, शराब जब्त, तीन जगह दबिश देकर 4 तस्कर गिरफ्तार
SECL Employee Death Korba : कोरबा में एक दिन में तीन जिंदगियां खत्म, अलग-अलग इलाकों से आई दर्दनाक खबरों ने बढ़ाई चिंता
Insurance claim fraud : दुर्घटना बीमा क्लेम में फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?