CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 24वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिला 24 स्वर्ण पदक जीत कर बना ओवरऑल चैंपियन 🟦 17 स्वर्ण जीत फर्स्ट रनर अप रहा बिलासपुर जिला

24वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिला 24 स्वर्ण पदक जीत कर बना ओवरऑल चैंपियन 🟦 17 स्वर्ण जीत फर्स्ट रनर अप रहा बिलासपुर जिला

By Newsdesk Admin
18/06/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 18 जून। छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के तत्वावधान में दुर्ग जिला जूडो संघ द्वारा आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर कैडेट जूनियर एवं सीनियर जूडो प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ 16 जून को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने किया। इस प्रतियोगिता का समापन कल शाम परमिंदर सिंह ग्रेवाल महासचिव बीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन के मुख्य आतिथ्य, रिमी थॉमस जोनल प्रतिनिधि ऑफिसर एसोसिएशन की अध्यक्षता तथा बशीर अहमद खान मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अरुण कुमार द्विवेदी अध्यक्ष, शंभू राम सोनी महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ, ए त्रिनाथ राव, आरपी शर्मा तथा आरोग्यम अस्पताल के मार्केटिंग हेड हेमंत यादव के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।

जूडो प्रतियोगिता के सब जूनियर, कैडेट जूनियर एवं सीनियर वर्ग में ओवरऑल चैंपियन दुर्ग जिला बना जिसने 24 स्वर्ण, 19 रजत और 12 कांस्य पदक प्राप्त किया। फर्स्ट रनर अप बिलासपुर जिला रहा जिसने 17 स्वर्ण, 6 रजत एवं तीन कांस्य पदक प्राप्त किया। सेकंड रनर अप बलोदा बाजार भाटापारा जिला ने 6 स्वर्ण, 11 रजत एवं 13 कांस्य पदक प्राप्त किया। रायपुर जिले को 6 स्वर्ण, 4 रजत एवं 9 कांस्य पदक मिले।

मुख्य अतिथि ने कहा कि जूडो खेल बच्चों को अनुशासन सीखने का सबसे अच्छा माध्यम है, खेल बच्चों को अपराध की दुनिया में कदम रखने से बचाता है एवं देश के भविष्य को सशक्त बनाता है। प्रदेश जूड़ो संघ के नेतृत्व में जूडो खेल के खिलाड़ियों ने कई वर्षों से अनेक कीर्तिमान रचा है एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार जीते हैं।

आपको बता दें कि समापन समारोह में प्रदेश के लगभग 17 जिलों के 322 खिलाड़ियों और 36 प्रशिक्षक प्रबंधक के साथ विशेष रूप से लखन साहू, अनीश मेनन, सतीश सिंह, अब्दुल रहीम, राजकुमार जायसवाल, सर्वजीत सिंह, उदय सिंह यादव, बसंता नायर, प्रफुल्ल, भानु, अशोक पटेल, परमजीत सिंह, राहुल शर्मा के साथ विभिन्न जिलों से आए हुए जिला जूडो संघ के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे। समस्त अतिथियों ने विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम के अंत में सचिव आलोक मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के समापन दिवस जूनियर एवं सीनियर वर्ग में जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पुरुष जूनियर 55 किलोग्राम में प्रथम संदीप रात्रे बलौदा बाजार, द्वितीय सुरेश साहू दुर्ग, तृतीय रोशन शर्मा दुर्ग, शुभम तेलम बीजापुर, 60 किलोग्राम में प्रथम अनिल कुमार गोटा कोंडागांव, द्वितीय अभिजीत आचार्य दुर्ग, तृतीय ऑनर्स कोडियम बीजापुर एवं घनश्याम निर्मलकर दुर्ग, 66 किलोग्राम वजन वर्ग में अपूर्व सोनी बलौदा बाजार प्रथम, ओम साहू बिलासपुर द्वितीय, पार्थ चावड़ा रायपुर तृतीय, 73 किलोग्राम वजन वर्ग में आयुष सोनकर बीएसपी प्रथम, यशवंत पांडेय बस्तर द्वितीय, 81किलोग्राम वजन वर्ग मनोज साहू रायपुर प्रथम, कार्तिकेय मिश्रा बिलासपुर द्वितीय, 90 किलोग्राम वजन वर्ग में राज सिंह दुर्ग प्रथम, भरत तिवारी बिलासपुर द्वितीय, महिला वर्ग के 44 किलोग्राम वर्ग में दीपिका साहू दुर्ग प्रथम, रोशनी चांदनी बीजापुर द्वितीय, 48 किलोग्राम वजन वर्ग में चांदनी यादव बिलासपुर प्रथम, पूर्णिमा कुमारी दुर्ग द्वितीय एवं शिवानी नेमा कोंडागांव तृतीय, 52 केजी वजन वर्ग में प्रथम प्रिया विश्वकर्मा दुर्ग, तनु रानी साहू दुर्ग द्वितीय, अवी कटरे रायपुर तृतीय, 57 किलोग्राम वजन वर्ग में आकांक्षा जायसवाल बिलासपुर प्रथम, हर्षिता प्रसाद बीएसपी द्वितीय, श्याम अंजा बीजापुर तृतीय, 63 किलोग्राम शारदा गोस्वामी बिलासपुर प्रथम, इशिता दुर्ग द्वितीय, 70 किलोग्राम वजन वर्ग में नंदिनी सिंह दुर्ग प्रथम, अवनी द्विवेदी रायपुर, 78 किलोग्राम वजन वर्ग में साधना जायसवाल बिलासपुर प्रथम, मनजोत कौर रायपुर द्वितीय एवं तितिक्षा साहू बीएसपी तृतीय, प्लस 78 किलोग्राम वजन वर्ग में स्नेहा योगी दुर्ग प्रथम सीनियर वर्ग के पुरुष समूह में 60 किलोग्राम वजन में अजय साहू रायपुर प्रथम, गणेश कुमार कोटियम बीजापुर द्वितीय एवं घनश्याम निर्मलकर दुर्गा तथा दासु नारंग बलोदा बाजार तृतीय, 66 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रदीप कुमार कोंडागांव प्रथम, महेंद्र भारद्वाज बलौदा बाजार द्वितीय, 73 केजी में प्रथम प्रियांशु नेताम बीएसपी द्वितीय गगन सोनी बलौदा बाजार, 81 केजी में प्रथम राहुल कुमार दुर्ग एवं द्वितीय भूपेंद्र नेताम बीएसपी, 90 किलोग्राम में प्रथम अभिषेक जायसवाल बिलासपुर द्वितीय भरत तिवारी बलोदा बाजार, 100 किलोग्राम में रूपेंद्र क्रमांक प्रथम प्लस 100 ग्राम में प्रथम सुधीर चौहान दुर्ग, द्वितीय हर्ष वर्मा रायपुर, सीनियर महिला वर्ग के 48 किलोग्राम में प्रथम दीपिका साहू दुर्ग द्वितीय पूर्णिमा कुमारी दुर्ग एवं तृतीय अन्नपूर्णा देवांगन बलोदा बाजार, 52 किलो में तनु रानी साहू दुर्ग प्रथम, नेहा साहू बलोदा बाजार द्वितीय एवं अवि कतरे रायपुर तृतीय, 57 किलोग्राम में मधु रानी दुर्ग प्रथम, प्रियवाष्प विश्वकर्मा दुर्ग द्वितीय, 63 केजी में शारदा गोस्वामी बिलासपुर प्रथम, माही दुर्ग द्वितीय, दिशा राव बीएसपी तृतीय, 70 किग्रा में नंदिनी सिंह प्रथम, 78 किलो में साधना जायसवाल बिलासपुर प्रथम, तितिक्षा साहू बीएसपी द्वितीय, 78 किलोग्राम से अधिक वजन वर्ग में स्नेहा नेगी प्रथम रहीं।

समस्त विजयी खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता निदेशक सुश्री किरण शर्मा अंतर्राष्ट्रीय रेफरी जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया, अंतर्राष्ट्रीय ऑर्गेनाइजिंग एक्सपर्ट शेख शरीफ, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी पी किशोर भारतीय जुड़ो एवं राज्य जूडो संघ के रेफरी विजय नाग, सुदर्शन निर्मलकर, नेहा, यशवंत ध्रुव, सूरज वर्मा, राहुल शर्मा, देवेश राउत, सूरज गुप्ता, देवकी रानी, रेखा राजपूत, भगवती सूर्यवंशी, परमजीत सिंह, मन्नू शर्मा, अब्दुल मोइन, राजकुमार जायसवाल, गौतम, साइमन, ओम प्रकाश, देवेंद्र भदोरिया, अशोक पटेल व आदित्य सिंह थे।

तीन हफ्ते पहले ब्याह कर लाया दुल्हनिया, ऐसा क्या हुआ कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लगा ली फांसी, मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
छात्राओं को छोड़ने जा रही पुलिस की गाड़ी से बाइक सवार को ठोकर, पति और ननद के साथ जा रही महिला की मौत-दो घायल
ट्रक से टकराई यात्री बस, 20 घायल:बिलासपुर-तखतपुर मार्ग में मोड़ के पास हादसा; घायलों को किया रेफर
Nikita Nagdev Appeal: सीमा के उस पार से उठी इंसाफ की पुकार, पति पर लगाए गंभीर आरोप
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज
Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज

कुदमुरा वन परिक्षेत्र के कलमीटिकरा गांव के जंगल…

Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप
Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप

बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

Mahadev Satta Case : 6000 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट में सौरभ चंद्राकर ने झाड़ा पल्ला! लाइजनिंग से किया इनकार, रवि उप्पल पर डाली जिम्मेदारी
Mahadev Satta Case : 6000 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट में सौरभ चंद्राकर ने झाड़ा पल्ला! लाइजनिंग से किया इनकार, रवि उप्पल पर डाली जिम्मेदारी

करीब छह हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन…

Ambikapur News : खेलते-खेलते दो साल के मासूम ने मुंह में डाल लिया पटाखा, अंदर ही हुआ धमाका! खून बहने से चली गई जान
Ambikapur News : खेलते-खेलते दो साल के मासूम ने मुंह में डाल लिया पटाखा, अंदर ही हुआ धमाका! खून बहने से चली गई जान

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र…

दुर्ग की मतदाता सूची जारी, पुरुषों से 6,556 ज्यादा हैं महिला वोटर्स

दुर्ग जिले में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?