CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ajay Devgn Chauhan Teaser Changed : विवादों के बीच बदला ‘चौहान’ का टीज़र, बदली गई आवाज़ और ‘मेजर’ बना ‘कर्नल

Ajay Devgn Chauhan Teaser Changed : विवादों के बीच बदला ‘चौहान’ का टीज़र, बदली गई आवाज़ और ‘मेजर’ बना ‘कर्नल

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘चौहान’ एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह फिल्म का टीज़र है, जिसमें विवादों के बाद मेकर्स ने चुपचाप दो बड़े बदलाव कर दिए हैं। करीब आठ दिन पहले रिलीज हुए 2 मिनट 24 सेकंड लंबे टीज़र में अब शुरुआती संवाद की आवाज़ बदल दी गई है और ‘मेजर’ शब्द की जगह ‘कर्नल’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है। (Ajay Devgn Chauhan Teaser Changed)

Contents
  • ऑनलाइन आलोचना के बाद बदला गया टीज़र : Ajay Devgn Chauhan Teaser Changed
  • जीशान अय्यूब की आवाज़ हटने पर उठे सवाल

फिल्म ‘चौहान’ का निर्माण जियो स्टूडियोज और आनंद एल राय की कलर येलो प्रोडक्शंस कर रहे हैं। टीज़र की शुरुआत पहले एक अलग आवाज़ से होती थी, जिसे अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज़ बताया जा रहा था। इसके बाद अजय देवगन का दमदार वॉयसओवर सुनाई देता था। लेकिन अब यूट्यूब पर उपलब्ध नए संस्करण में शुरुआती आवाज़ बदल दी गई है और संवाद में भी संशोधन किया गया है।

ऑनलाइन आलोचना के बाद बदला गया टीज़र : Ajay Devgn Chauhan Teaser Changed

टीज़र रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी विवाद हुआ। खासतौर पर ‘पैलेट गन’ के उल्लेख और कश्मीर से जुड़े कुछ दृश्यों व प्रस्तुति को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई। फिल्म प्रेमियों, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं और कश्मीर से जुड़े कई लोगों ने टीज़र की आलोचना की थी।

जीशान अय्यूब की आवाज़ हटने पर उठे सवाल

रिपोर्ट्स के अनुसार, टीज़र से मोहम्मद जीशान अय्यूब की आवाज़ हटा दी गई है। हालांकि मेकर्स ने इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह बदलाव विवादों के कारण किया गया या किसी अन्य वजह से। साथ ही यह भी साफ नहीं है कि जीशान अय्यूब अब फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं।

फिलहाल मेकर्स की ओर से इस पूरे मामले पर चुप्पी बरकरार है, लेकिन टीज़र में किए गए बदलावों ने फिल्म ‘चौहान’ को रिलीज से पहले ही एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Tere Naam Re-Release 2026: 23 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटा Radhe का दर्द
Soundarya Sharma Troll: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में डांस पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग तेज
Jaideep Ahlawat : अक्षय खन्ना की जगह फिल्म ‘दृश्यम 3’ में नजर आएगा ये एक्टर, मेकर्स ने खबर पर लगाई मुहर
Mammootty Upcoming Movies 2026: 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला सुपरस्टार फिर करेगा बड़ा धमाका
Aamir Khan Wedding : 5 जुलाई को तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, गौरी संग घर पर होगी सादगी भरी शादी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhagwat Katha Raipur 
Bhagwat Katha Raipur  : देवकीनंदन ठाकुर की कथा में चेन स्नैचिंग से मचा हड़कंप, कलश यात्रा में 5 महिलाएं बनीं शिकार 

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :   रायपुर में चल…

Bilaspur Road Accident
Bilaspur Road Accident : टीवी खरीदने जा रहे 2 दोस्तों को हाईवा ने मारी टक्कर, एक की मौत

सीजी भास्कर, 10 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Raipur Spa Center : रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, मची खलबली

सीजी भास्कर, 10 जुलाई : राजधानी रायपुर में…

Teacher Shortage
Teacher Shortage : शिक्षकों की कमी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बालोद के लिमोरा में तीनों स्कूलों पर जड़ा ताला

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  छत्तीसगढ़ के बालोद…

Team India T20
Team India T20 : लगातार दो टी20 सीरीज हारने के बाद सवालों में श्रेयस अय्यर की कप्तानी, BCCI करेगा बड़ा रिव्यू

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  भारतीय क्रिकेट टीम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?