CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSc Nursing Admission : हाईकोर्ट ने 10% परसेंटाइल नियम किया रद्द, 15 दिन में दोबारा होगी काउंसलिंग

BSc Nursing Admission : हाईकोर्ट ने 10% परसेंटाइल नियम किया रद्द, 15 दिन में दोबारा होगी काउंसलिंग

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share
BSc Nursing Admission
BSc Nursing Admission

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला (BSc Nursing Admission) सुनाते हुए राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए 10 प्रतिशत न्यूनतम परसेंटाइल के नियम को रद्द कर दिया है। जस्टिस एके प्रसाद की एकलपीठ ने कहा कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) द्वारा छूट दिए जाने के बाद राज्य सरकार को अपनी ओर से नया परसेंटाइल नियम लागू करने का अधिकार नहीं था। कोर्ट ने राज्य सरकार को 15 दिनों के भीतर नया काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर मेरिट के आधार पर खाली सीटों पर प्रवेश देने का निर्देश दिया है।

Contents
  • राज्य सरकार ने खुद लागू किया 10% परसेंटाइल
  • हाईकोर्ट बोला- केंद्र के नियम बदलने का अधिकार नहीं
  • आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को हुआ नुकसान
  • 12वीं पास अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

यह मामला शैक्षणिक सत्र 2025-26 की बीएससी नर्सिंग प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ा है। प्रदेश में बीएससी नर्सिंग की कुल 7,811 स्वीकृत सीटें हैं। शुरुआती काउंसलिंग के बाद 4,147 सीटें खाली रह गई थीं। बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रहने पर राज्य सरकार ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल से न्यूनतम परसेंटाइल की अनिवार्यता में छूट देने का अनुरोध किया था। इसके बाद 29 दिसंबर 2025 को काउंसिल ने परसेंटाइल की शर्त में राहत दे दी थी।

राज्य सरकार ने खुद लागू किया 10% परसेंटाइल

आईएनसी से छूट मिलने के बावजूद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पूरी राहत देने के बजाय 10 प्रतिशत न्यूनतम परसेंटाइल की नई शर्त लागू कर दी। इस फैसले के कारण राहत मिलने के बाद भी 2,000 से अधिक सीटें खाली रह गईं। इसके खिलाफ छात्रों और प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट बोला- केंद्र के नियम बदलने का अधिकार नहीं

अपने 52 पन्नों के फैसले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि नर्सिंग शिक्षा के मानक तय करने का अधिकार केवल इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) के पास है। जब केंद्रीय संस्था ने परसेंटाइल की शर्त में छूट दे दी थी, तब राज्य सरकार या चिकित्सा शिक्षा आयुक्त अपनी ओर से नया नियम लागू नहीं कर सकते। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार केवल केंद्रीय नियमों को लागू करने वाली संस्था है, उनमें संशोधन करने की अधिकार प्राप्त नहीं है।

आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को हुआ नुकसान

कोर्ट ने माना कि 10 प्रतिशत परसेंटाइल की शर्त के कारण आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों के कई योग्य छात्र प्रवेश से वंचित रह गए। इसलिए सरकार को निर्देश दिया गया है कि अगले 15 दिनों के भीतर नई काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर सभी रिक्त सीटों को प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर भरा जाए।

12वीं पास अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण और प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी पात्र अभ्यर्थी मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए पात्र होंगे। साथ ही कोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों को निर्देश दिया है कि देरी से प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं, प्रायोगिक प्रशिक्षण और अकादमिक व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित उपस्थिति और पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराया जा सके।

Kangana Ranaut Raipur tour : ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में होंगी शामिल
साइबर ठग ने कहा- ‘तुमने गंदा वीडियो देखा, 20 हजार रुपये दो…’, तो युवक ने काट लिया खुद का गला
Mission Jan Mitra : बारूका ग्राम पंचायत में जनजागरूकता अभियान, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा पर दिया संदेश
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drishyam 3 Collection
Drishyam 3 Collection :  दस दिन में 480 करोड़ के करीब पहुंची दृश्यम 3, अब 500 करोड़ पर नजर

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस…

Pakistan Crisis
Pakistan Crisis :  पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, एक प्रांत में गवर्नर शासन तो कराची में प्रदर्शनों पर रोक

पाकिस्तान में आतंकवाद और राजनीतिक विरोध के बीच…

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi :  राहुल गांधी की ज्ञानेश कुमार को खुली चेतावनी, बोले आपके पुराने रिकॉर्ड की जानकारी है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त…

Environmental Conservation
Environmental Conservation :  दस साल से हरियाली की मुहिम, मुंगेली की संस्था को राज्यस्तर पर मिला सम्मान

सोसायटी को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राज्यस्तरीय…

Supreme Court Hearing
Supreme Court Hearing :  वकीलों की हिरासत और इंटरनेट बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 13 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?