CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Guest Teachers Protest : अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को खून से लिखा पत्र, इच्छामृत्यु की लगाई गुहार

Guest Teachers Protest : अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को खून से लिखा पत्र, इच्छामृत्यु की लगाई गुहार

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share
Guest Teachers Protest
Guest Teachers Protest

सीजी भास्कर, 11 जुलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में राज्य अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) अपनी विभिन्न मांगों (Guest Teachers Protest ) को लेकर पिछले नौ दिनों से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डटे हुए हैं। गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में संविलियन और समायोजन को लेकर कोई निर्णय नहीं होने से आंदोलनकारी शिक्षकों में नाराजगी और बढ़ गई। विरोध स्वरूप अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के नाम अपने खून से पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग की। आंदोलन के दौरान कई शिक्षक अपनी पीड़ा बताते हुए भावुक हो गए और तहसीलदार के सामने रो पड़े।

राज्य अतिथि शिक्षक कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक शामिल हैं। आंदोलन के नौवें दिन सभी शिक्षकों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों से अवगत कराया। शिक्षकों का कहना है कि वे पिछले करीब दस वर्षों से सरकारी स्कूलों में नियमित रूप से बच्चों को पढ़ा रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें न तो सेवा सुरक्षा मिली और न ही सम्मानजनक वेतन।

खून से लिखा पत्र, कहा- वादा पूरा नहीं कर सकते तो इच्छामृत्यु दे दें

आंदोलनकारी शिक्षकों (Guest Teachers Protest )  ने शिक्षा मंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि यदि सरकार वर्षों से सेवा दे रहे अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित नहीं कर सकती और संविलियन का वादा पूरा नहीं कर सकती, तो उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दे दी जाए। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि यह किसी प्रकार की धमकी नहीं, बल्कि लंबे समय से उपेक्षा और असुरक्षा के कारण उपजी उनकी पीड़ा का प्रतीक है।

शिक्षा मंत्री पर अनदेखी का आरोप

राज्य अतिथि शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज यादव ने आरोप लगाया कि वे अपनी मांगों को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कैबिनेट बैठक में उनकी मांगों पर फैसला लेने का आग्रह किया था, ताकि आंदोलन समाप्त किया जा सके। लेकिन उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी गई और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने के लिए कह दिया गया। इसके बाद मजबूर होकर शिक्षकों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया।

चुनावी वादे पूरे करने की मांग

आंदोलनकारी शिक्षकों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार और जनप्रतिनिधियों ने संविलियन एवं समायोजन का आश्वासन दिया था। उन्हें उम्मीद थी कि हालिया कैबिनेट बैठक में इस दिशा में कोई सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होने से हजारों अतिथि शिक्षकों की उम्मीदें टूट गई हैं। उन्होंने सरकार से चुनावी वादे और “मोदी की गारंटी” के अनुरूप जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

समान कार्य, लेकिन नहीं मिल रहा समान वेतन

धरना स्थल पर मौजूद शिक्षकों ने कहा कि वे नियमित शिक्षकों की तरह ही स्कूलों में शिक्षण कार्य करते हैं, लेकिन उन्हें काफी कम मानदेय दिया जाता है। इससे उनके परिवार आर्थिक संकट, सामाजिक कठिनाइयों और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। शिक्षकों ने सरकार से समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा सुरक्षा और संविलियन अथवा समायोजन की मांग करते हुए जल्द समाधान निकालने की अपील की है।

CGBSE board begins rechecking and revaluation process : 14 मई तक आवेदन
School Teacher Suspended : प्रधान पाठक ने स्कूली बच्चों से गिट्टी, रेत, सीमेंट ढुलवाकर बनवाया मसाला, निलंबित
IIT Bhilai Phase B Project : 2257.55 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंपस, 2028 तक छात्रों की संख्या दोगुनी होगी
UPSC Answer Key : UPSC का नया नियम: अब हर सवाल पर तुरंत मिलेगी पारदर्शिता, अंतरिम Answer Key होगी जारी
अब छत्तीसगढ़ में 1 मई नहीं 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश, जनप्रतिनिधियों और पालकों की मांग पर आ गया आदेश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

Raipur News
Raipur News : CM हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस से भिड़ा युवक; रायपुर में हिरासत में लिया गया

रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर…

Raipur Crime
Raipur Crime : नगर निगम अधिकारी बनकर 1.88 करोड़ के गहनों की ठगी, रायपुर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से…

Manendragarh News
Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर

मनेन्द्रगढ़ में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?